Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कलेक्टर को किया गया राज्यपाल द्वारा सम्मानित : लक्ष्य से अधिक धन राशि संग्रहण की राज्यपाल ने की सराहना

कलेक्टर को किया गया राज्यपाल द्वारा सम्मानित : लक्ष्य से अधिक धन राशि संग्रहण की राज्यपाल ने की सराहना


तीनबत्ती न्यूज: 14 जुलाई, 2025

सागर
: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2023 के अवसर पर जिला-सागर के लिये निर्धारित लक्ष्य राशि से अधिक संग्रहण के लिये माननीय राज्यपाल द्वारा कलेक्टर के योगदान की सराहना की गई है एवं उन्हें प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी से सम्मानित किया गया है। उक्त प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) उपेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया (से०नि०) द्वारा कलेक्टर संदीप जी आर को भेंट की गई।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

SAGAR:छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला : एक शिक्षक निलंबित : विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस ▪️ स्कूलों में गुडटच बैडटच की जानकारी देने विशेष अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

SAGAR:छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला : एक शिक्षक निलंबित : विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

▪️ स्कूलों में गुडटच बैडटच की जानकारी देने विशेष अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर



तीनबत्ती न्यूज: 14 जुलाई, 2025
सागर : कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर, स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना घटित होने पर प्राथमिक शाला मुहली खुर्द, (परसोन) विकास खण्ड मालथौन-सागर के प्राथमिक शिक्षक भरत सिंह लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड-मालथौन जी०पी० अहिरवार, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन विकास खण्ड-मालथौन  विजय सिंह ठाकुर, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी परसोन जनशिक्षा केन्द्र-शास.उ.मा.वि. परसोन, विकास खण्ड-मालथौन जगदीश राय, जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र-शास.उ.मा.वि. परसोन, विकास खण्ड-मालथौन, शंकरलाल सोनी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।


छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला

बता दें कि  प्राथमिक शाला मुहली खुर्द, (परसोन) विकास खण्ड मालथौन-सागर के द्वारा संस्था की दो छात्राओं के साथ छेडखानी किये जाने पर छात्राओं के परिजनों द्वारा पुलिस थाना खिमलासा-खुरई, जिला सागर में शिकायत दर्ज कराई। उक्त खबर यूटूब चैनल (इलैक्ट्रानिक मीडिया) पर बायरल होने के तत्काल उपरान्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मालथौन के प्रतिवेदन से घटना की पुष्टि होना पाया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द जैन द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर भरत सिंह लोधी प्राथमिक शिक्षक को निलंबित करते हुए अन्य को कारण बताओं नोटिस दिया गया। साथ ही उक्त कारण बताओं नोटिस का जबाव दो दिन में देने का आदेश दिया गया है। उत्तर समय सीमा में प्राप्त नहीं होने अथवा समाधान कारक नहीं पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 


विद्यालयों में गुडटच बैडटच की जानकारी के लिए विशेष अभियान चलाएं, शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जावे-कलेक्टर


कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में गुडटच बैडटच की जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ करें जिसमें शिक्षा, महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग का समन्वय रहे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं को गुडटच बैडटच की जानकारी के लिए अभियान चलाएं इसमें उक्त विभागों के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी विद्यालयों में महिला शिक्षक की मौजूदगी में काउंसलिंग कक्ष बनाया जाए और उसमें विद्यालय की छात्राओं की लगातार काउंसिलंग की जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में विद्यालय के प्राचार्य कक्ष के समीप शिकायत पेटी लगाई जावे जिसमें किसी की भी शिकायत को शिकायत पेटी मेें डाला जाए। यह शिकायत पेटी प्रत्येक शनिवार को खोली जावे इसका नियंत्रण के लिए एक महिला शिक्षक या प्राचार्य स्वयं अपने अधीन रखेंगे। शिकायतों के संधारण के लिए शिकायत पंजी भी बनाई जावे। शिकायत प्राप्त होने पर काउंसलिंग कक्ष में शिकायत का निराकरण किया जावे। उन्होंने कहा कि यदि गुडटच बैडटच की शिकायत विद्यालय से प्राप्त होती तो इस पर कड़ी अनुशासनात्मक एवं पुलिस कार्यवाही सुनिश्चत की जावेेगी। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी विद्यालयों का सतत निरीक्षण करें एवं निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर सख्त कार्यवाही की जावे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



 
Share:

SAGAR: सड़क निर्माण में देरी : पंडापुरा बाघराज के लोगो ने किया चक्काजाम : नगर निगम ने दिया आश्वासन

SAGAR: सड़क निर्माण में देरी : पंडापुरा बाघराज के लोगो ने किया चक्काजाम : नगर निगम ने दिया आश्वासन

तीनबत्ती न्यूज: 13 जुलाई,2025

सागर:  सागर शहर के  पंडापुरा और बाघराज वार्ड के रहवासियों ने रविवार दोपहर संजय ड्राइव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वे वार्ड में सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगमाधिकारियों ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पंडापुरा और बाघराज वार्ड के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। सब खुश थे कि सड़क जल्द बन जाएगी तो आवागमन में दिक्कत नहीं होगी लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।

________

देखने  क्लिक करे : सागर में राजघाट बांध ओवर फ्लो: सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी

_______



नगर निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर संजय ड्राइव पर चक्का जाम को समाप्त कराया

निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार उपायुक्त एस एस बघेल ने सहायक यंत्री  संजय तिवारी एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ संजय ड्राइव पहुंचकर चक्का जाम कर रहे व्यक्तियों से चर्चा कर खत्म कराया। इस दौरान उपायुक्त एस एस बघेल को एडवोकेट रामसिंह कुशवाहा श्रीमति सोना कुशवाहा बाघराज तिली वार्ड  संघर्ष समिति सागर ने ज्ञापन सौंपा।


जिसमें लेख किया गया है कि पंडापुरा से धर्मदास मंदिर तक की अधूरी पड़ी सड़क से अभी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है पंडापुरा से धर्मदास मंदिर बाबा मंदिर तक कच्ची सड़क थी जिसके निर्माण को लेकर वार्डवासी लंबे समय से मांग उठा रहे थे। लंबे समय बाद इस सड़क का निर्माण कार्य चालू किया गया। पंडापुरा व धर्मदास मंदिर दोनों ही तरफ से निर्माण कार्य किया गया। इसके बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। जिससे सभी रहवासी परेशान है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद निगम आयुक्त, जिलाधीश, विधायक सभी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत किया जा चुका है। लेकिन उस समय कोई कार्य नहीं किया गया। 

______________

देखने क्लिक करे:  हम भी सागर के आय.. उसई नई कै रए..... नमकमंडी में घर है...कक्का मकरोनिया में..मंत्री राकेश सिंह बोले बुंदेलखंडी में 

____________


लोगो का निकलना मुश्किल


अभी बारिश का मौसम आने के बाद कीचड़ पानी भराव के कारण रहवासियों को निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गाड़ियां फिसल रही हैं । पूरी सड़क पर कीचड़ ,जलभराव हो रहा है। बहुत ही गंभीर हालात है। आपातकालीन स्थिति में किसी को ले जाना तक मुश्किल हो जाएगा। फिर भी आप जन प्रतिनिधि अधिकारियों का इस समस्या पर ध्यान न देना चिंताजनक है। हम समस्त रहवासी मांग करते हैं कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही किया जाए। साथ ही गिट्टी डालकर जलभराव को खत्म किया जाए। जिससे बारिश में चलने लायक स्थिति बन सके ।

ग्रीन बेल्ट होने की शिकायत होने के कारण रोका गया सड़क निर्माण का कार्य

नगर निगम लोककर्म शाखा ने बताया कि बाघराज वार्ड स्थित धर्मदास बाबा मंदिर से पंडापुरा  मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य  हरित क्षेत्र ( ग्रीन बेल्ट) होने तथा अवैध कॉलोनियां होने की शिकायत प्राप्त होने के कारण उक्त सड़क निर्माण का कार्य रोका गया है।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभावान छात्रों को 3 लाख 50 हज़ार की स्कॉलरशिप से किया सम्मानित

ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभावान छात्रों को 3 लाख 50 हज़ार की स्कॉलरशिप से किया सम्मानित


तीनबत्ती न्यूज: 13 जुलाई ,2025

सागर - ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को वर्ष 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर लगभग ₹3,50,000 की स्कॉलरशिप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन प्रतिवर्ष कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 80% 85% 90% एवं 95% अंक प्राप्त करने पर क्रमशः ₹7000, ₹10000, ₹15000 एवं ₹20000 रुपये की राशि एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड के रूप में छात्र-छात्राओं को प्रदान करता है। 


सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं में तनिषा गांधी 96.4% 25000 ,हर्षित पाठक 95.6% 20000 ,काव्या जैन 94.8% 15000 ,अधिष्ठा सराफ 92% 15000 ,ऋषि दुबे 89.6% 10000, आदीश छतपुरिया जैन 88.4% 10000 ,राज तिवारी 87.8% 10000 , अंश जैन 86.8% 10000, सिद्धांत चौरसिया 83.4% 7000 ,आर्ची जैन 80.8% 7000 ,शरद पटेल 80.2% 7000 है।


कक्षा 10वीं में आदित्य धावरा 95% 20000, अशिता जैन 93.2% 15000,आयुषी मिश्रा 93.2% 15000,श्रेयसी जैन 92.7% 15000 ,प्राची सेन 92.5% 15000, आकर्षी अहिरवाल 90.3% 15000 ,अनन्या रोहिताश 87.7% 10000 ,तन्वी सिंह राजपूत 87.5% 10000 ,आभ्या यादव 86.7% 10000 अंशुल चौरसिया 86.2% 10000,आन्या भार्गव 85.5% 7000,शौर्य चौरसिया 84% 7000 ,अनुषा सिंघई 82% 7000 ,संयम जैन 81.2% 7000 ,संस्कृति सोनी 80.2% 7000 है।



चेयरपर्सन पारुल साहू ने दी शुभकामनाएं

इस तरह कुल मिलाकर लगभग 3लाख 50 हज़ार रुपये की राशि चेक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल एकेडमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खेल स्कॉलरशिप भी प्रदान करता है। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पारुल साहू 'केशरी' ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

खुरई विधानसभा क्षेत्र के विषयों पर लोनिवि मंत्री राकेश सिंह ने संभागीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में रखे क्षेत्र के कई विषय

खुरई विधानसभा क्षेत्र के विषयों पर लोनिवि मंत्री राकेश सिंह ने संभागीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में रखे क्षेत्र के कई विषय


तीनबत्ती न्यूज: 13 जुलाई, 2025

सागर। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में सागर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र से जुड़े लंबित विकास कार्यों के विषय बैठक में रखे। पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री राकेश सिंह ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा रखे गए विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए।

______________

देखने क्लिक करे:  हम भी सागर के आय.. उसई नई कै रए..... नमकमंडी में घर है...कक्का मकरोनिया में..मंत्री राकेश सिंह बोले बुंदेलखंडी में 

____________

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्भूपेन्द्र सिंह ने संभागीय समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन जरुआखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूरा करने का विषय रखा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने राहतगढ़-खुरई-खिमलासा मार्ग का विषय रखते हुए कहा कि यह मार्ग स्टेट हाईवे क्रमांक 62 का मार्गखंड है जिसकी लंबाई 47.60 किमी, 5.5 मीटर चौड़ाई में है और वर्तमान में जर्जर हो चुका है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 146 सागर-भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 44 कश्मीर से कन्याकुमारी, एनएच 934 बीना-सागर-कानपुर को आपस में जोड़ता है तथा सागर जिले की चार तहसीलों खुरई, बीना, राहतगढ़, मालथौन को भी जोड़ता है। खुरई के कृषि उत्पाद व उपकरण औद्योगिक क्षेत्र तथा बीना रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स को देखते हुए क्षेत्र का व्यावसायिक घनत्व अधिक है। इसे दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग को टू लेन पेव्हड शोल्डर के रूप में उन्नयनीकरण व चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है।

________

देखने  क्लिक करेसागर में राजघाट बांध ओवर फ्लो: सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी

_______

बांदरी व गढ़ौला सांदीपनि सीएम राईज स्कूलों के भवन निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करायें। साथ ही क्षेत्र की सड़कों के संबंध में भी बैठक में बात रखी। पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री राकेश सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएं। 

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive