Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: कृषि साख सहकारी समितियों के सहायक समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी

SAGARकृषि साख सहकारी समितियों के सहायक समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी


तीनबत्ती न्यूज: 15 जुलाई 2025

सागर::कलेक्टर संदीप जी आर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर से सम्बद्ध बहु. प्राथ. कृषि साख सहकारी समितियों की सदस्य स्तर की वसूली वर्ष 2024-25 में 30 जून, 2025 की स्थिति पर जिले की 46 प्राथमिक समितियों के द्वारा वसूली कार्य में रूचि नहीं लेने नोटिस वितरण एवं सतत् संपर्क नहीं करने के कारण 25 प्रतिशत से कम वसूली होने पर संज्ञान लेते हुए उक्त 46 समिति के सहायक समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही समितियों में पदस्थ समिति प्रबंधक (कैडर) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। बैंक ऋण वसूली में लक्ष्यों की पूर्ति नहीं करने से संबंधित 09 शाखा प्रबंधकों को बैंक सेवानियम अनुसार कार्यवाही हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। बैंक द्वारा कालातीत बकायादारों के विरूद्ध शेष राशि वसूली हेतु राजस्व विभाग में क्रिस योजना अंतर्गत प्रकरण दायर कर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 
Share:

खराब रिजल्ट वाली शालाओं के प्राचार्यों के विरुद्ध करें कार्यवाही ▪️लक्षित शत प्रतिशत छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिलाएँ : कमिश्नर अनिल सुचारी ▪️नल जल योजनाओं की अपूर्णता पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी

खराब रिजल्ट वाली शालाओं के प्राचार्यों के विरुद्ध करें कार्यवाही

▪️लक्षित शत प्रतिशत छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिलाएँ : कमिश्नर अनिल सुचारी

▪️नल जल योजनाओं की अपूर्णता पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी



तीनबत्ती न्यूज:  15 जुलाई 2025
सागर
: कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी ने सागर संभाग की सभी शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उनकी पात्रता के अनुरूप निःशुल्क पाठ्य पुस्तक योजना के अंतर्गत पाठ्य पुस्तकें मुहैया कराने के निर्देश संयुक्त संचालक शिक्षा सागर संभाग को दिए हैं।

कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग की सभी शालाओं में 31 जुलाई के पूर्व निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित कराएँ। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सागर संभाग के पात्र सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क किताबें मिली अथवा नहीं मिली, इसकी मॉनिटरिंग करें और इस कार्य का सत्यापन भी कराएँ।

यह भी पढ़े: SAGAR:छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला : एक शिक्षक निलंबित : विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस ▪️ स्कूलों में गुडटच बैडटच की जानकारी देने विशेष अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने उक्त निर्देश आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने सागर संभाग में निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि 31 जुलाई से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं तक सभी विषयों की पाठ्य पुस्तकें पहुँच जाना चाहिए।

बैठक में कमिश्नर ने विगत शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणामों की जिलेवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संभाग की ऐसी सभी शालाओं को चिन्हित करें, जहां का परीक्षा परिणाम बहुत खराब रहा हो, और ऐसी शालाओं के छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाए ताकि आगामी शिक्षा सत्र में अच्छा परीक्षा परिणाम आ सके।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि खराब परीक्षा परिणाम वाली सभी शालाओं के प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में कमिश्नर ने चालू शिक्षा सत्र में स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी जिलों में चालू शिक्षा सत्र के लिए लक्षित शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर ने कहा कि शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित किया जाए। बैठक में संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि सागर संभाग में लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 84 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिला दिया जाएगा। बैठक में कमिश्नर ने सागर संभाग में स्कूल भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग में स्कूल भवनों की निर्माण स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार करें। कमिश्नर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की।


नल जल योजनाओं की अपूर्णता पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, तेजी से नल जल योजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग में हर घर जल योजना के कार्यो की अपूर्णता और लेट लतीफी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर घर जल योजना के निर्माण कार्यों में और अधिक लेट लतीफी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि हर घर जल योजना के कार्य तेजी से पूर्ण कराएं जाएं और हर घर जल योजना का पानी हर घर तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।

कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने उक्त निर्देश सोमवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में सागर संभाग के बक्स्वाह, गढ़ाकोटा, मालथौन, बंडा, देवरी, बिजावर, राजनगर में निर्माणाधीन नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि उक्त सभी नल जल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी नल जल योजनाओं को तेजी से पूर्ण कराएं अन्यथा मैं जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करूंगा।

कमिश्नर ने हर घर जल मिशन को शासन की अतिमहत्वकांक्षी मिशन निरूपित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर घर तक स्वच्छ और शुद्ध पानी पहुँचना ही चाहिए। बैठक में पन्ना जिले में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पवैई, शाहनगर, मझगांव, दमोह जिले की जबेरा, तेन्दुखेड़ा और अन्य नल जल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि जब तक लोगों के घरों तक शुद्ध पानी नहीं पहुँचे तब तक प्रगति शून्य समझी जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी सिर्फ सिविल वर्क कर नल जल योजनाओं, जल परियोजनाओं की प्रगति नहीं बताएँ, बल्कि हर घर जल मिशन के तहत सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हर घर तक स्वच्छ और शुद्ध पेयजल पहुँचाएँ तभी प्रगति शत प्रतिशत मानी जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि हर घर जल मिशन के क्रियान्वयन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी इस पवित्र कार्य को चुनौती के रूप में लेकर तेजी से कार्य पूर्ण कराएँ।

बैठक में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

कलेक्टर को किया गया राज्यपाल द्वारा सम्मानित : लक्ष्य से अधिक धन राशि संग्रहण की राज्यपाल ने की सराहना

कलेक्टर को किया गया राज्यपाल द्वारा सम्मानित : लक्ष्य से अधिक धन राशि संग्रहण की राज्यपाल ने की सराहना


तीनबत्ती न्यूज: 14 जुलाई, 2025

सागर
: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2023 के अवसर पर जिला-सागर के लिये निर्धारित लक्ष्य राशि से अधिक संग्रहण के लिये माननीय राज्यपाल द्वारा कलेक्टर के योगदान की सराहना की गई है एवं उन्हें प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी से सम्मानित किया गया है। उक्त प्रशंसा पत्र तथा ट्राफी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) उपेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया (से०नि०) द्वारा कलेक्टर संदीप जी आर को भेंट की गई।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

SAGAR:छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला : एक शिक्षक निलंबित : विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस ▪️ स्कूलों में गुडटच बैडटच की जानकारी देने विशेष अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

SAGAR:छात्राओ से छेड़छाड़ का मामला : एक शिक्षक निलंबित : विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित चार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

▪️ स्कूलों में गुडटच बैडटच की जानकारी देने विशेष अभियान चलाएं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही : कलेक्टर



तीनबत्ती न्यूज: 14 जुलाई, 2025
सागर : कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर, स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना घटित होने पर प्राथमिक शाला मुहली खुर्द, (परसोन) विकास खण्ड मालथौन-सागर के प्राथमिक शिक्षक भरत सिंह लोधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड-मालथौन जी०पी० अहिरवार, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र मालथौन विकास खण्ड-मालथौन  विजय सिंह ठाकुर, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी परसोन जनशिक्षा केन्द्र-शास.उ.मा.वि. परसोन, विकास खण्ड-मालथौन जगदीश राय, जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र-शास.उ.मा.वि. परसोन, विकास खण्ड-मालथौन, शंकरलाल सोनी को कारण बताओ नोटिस दिया गया।


छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला

बता दें कि  प्राथमिक शाला मुहली खुर्द, (परसोन) विकास खण्ड मालथौन-सागर के द्वारा संस्था की दो छात्राओं के साथ छेडखानी किये जाने पर छात्राओं के परिजनों द्वारा पुलिस थाना खिमलासा-खुरई, जिला सागर में शिकायत दर्ज कराई। उक्त खबर यूटूब चैनल (इलैक्ट्रानिक मीडिया) पर बायरल होने के तत्काल उपरान्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मालथौन के प्रतिवेदन से घटना की पुष्टि होना पाया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द जैन द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर भरत सिंह लोधी प्राथमिक शिक्षक को निलंबित करते हुए अन्य को कारण बताओं नोटिस दिया गया। साथ ही उक्त कारण बताओं नोटिस का जबाव दो दिन में देने का आदेश दिया गया है। उत्तर समय सीमा में प्राप्त नहीं होने अथवा समाधान कारक नहीं पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। 


विद्यालयों में गुडटच बैडटच की जानकारी के लिए विशेष अभियान चलाएं, शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जावे-कलेक्टर


कलेक्टर संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि विद्यालयों में गुडटच बैडटच की जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ करें जिसमें शिक्षा, महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग का समन्वय रहे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं को गुडटच बैडटच की जानकारी के लिए अभियान चलाएं इसमें उक्त विभागों के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी विद्यालयों में महिला शिक्षक की मौजूदगी में काउंसलिंग कक्ष बनाया जाए और उसमें विद्यालय की छात्राओं की लगातार काउंसिलंग की जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में विद्यालय के प्राचार्य कक्ष के समीप शिकायत पेटी लगाई जावे जिसमें किसी की भी शिकायत को शिकायत पेटी मेें डाला जाए। यह शिकायत पेटी प्रत्येक शनिवार को खोली जावे इसका नियंत्रण के लिए एक महिला शिक्षक या प्राचार्य स्वयं अपने अधीन रखेंगे। शिकायतों के संधारण के लिए शिकायत पंजी भी बनाई जावे। शिकायत प्राप्त होने पर काउंसलिंग कक्ष में शिकायत का निराकरण किया जावे। उन्होंने कहा कि यदि गुडटच बैडटच की शिकायत विद्यालय से प्राप्त होती तो इस पर कड़ी अनुशासनात्मक एवं पुलिस कार्यवाही सुनिश्चत की जावेेगी। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी विद्यालयों का सतत निरीक्षण करें एवं निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर सख्त कार्यवाही की जावे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



 
Share:

SAGAR: सड़क निर्माण में देरी : पंडापुरा बाघराज के लोगो ने किया चक्काजाम : नगर निगम ने दिया आश्वासन

SAGAR: सड़क निर्माण में देरी : पंडापुरा बाघराज के लोगो ने किया चक्काजाम : नगर निगम ने दिया आश्वासन

तीनबत्ती न्यूज: 13 जुलाई,2025

सागर:  सागर शहर के  पंडापुरा और बाघराज वार्ड के रहवासियों ने रविवार दोपहर संजय ड्राइव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वे वार्ड में सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगमाधिकारियों ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पंडापुरा और बाघराज वार्ड के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। सब खुश थे कि सड़क जल्द बन जाएगी तो आवागमन में दिक्कत नहीं होगी लेकिन सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया।

________

देखने  क्लिक करे : सागर में राजघाट बांध ओवर फ्लो: सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी

_______



नगर निगम के अधिकारियों ने पहुंचकर संजय ड्राइव पर चक्का जाम को समाप्त कराया

निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार उपायुक्त एस एस बघेल ने सहायक यंत्री  संजय तिवारी एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ संजय ड्राइव पहुंचकर चक्का जाम कर रहे व्यक्तियों से चर्चा कर खत्म कराया। इस दौरान उपायुक्त एस एस बघेल को एडवोकेट रामसिंह कुशवाहा श्रीमति सोना कुशवाहा बाघराज तिली वार्ड  संघर्ष समिति सागर ने ज्ञापन सौंपा।


जिसमें लेख किया गया है कि पंडापुरा से धर्मदास मंदिर तक की अधूरी पड़ी सड़क से अभी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है पंडापुरा से धर्मदास मंदिर बाबा मंदिर तक कच्ची सड़क थी जिसके निर्माण को लेकर वार्डवासी लंबे समय से मांग उठा रहे थे। लंबे समय बाद इस सड़क का निर्माण कार्य चालू किया गया। पंडापुरा व धर्मदास मंदिर दोनों ही तरफ से निर्माण कार्य किया गया। इसके बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। जिससे सभी रहवासी परेशान है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद निगम आयुक्त, जिलाधीश, विधायक सभी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत किया जा चुका है। लेकिन उस समय कोई कार्य नहीं किया गया। 

______________

देखने क्लिक करे:  हम भी सागर के आय.. उसई नई कै रए..... नमकमंडी में घर है...कक्का मकरोनिया में..मंत्री राकेश सिंह बोले बुंदेलखंडी में 

____________


लोगो का निकलना मुश्किल


अभी बारिश का मौसम आने के बाद कीचड़ पानी भराव के कारण रहवासियों को निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गाड़ियां फिसल रही हैं । पूरी सड़क पर कीचड़ ,जलभराव हो रहा है। बहुत ही गंभीर हालात है। आपातकालीन स्थिति में किसी को ले जाना तक मुश्किल हो जाएगा। फिर भी आप जन प्रतिनिधि अधिकारियों का इस समस्या पर ध्यान न देना चिंताजनक है। हम समस्त रहवासी मांग करते हैं कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही किया जाए। साथ ही गिट्टी डालकर जलभराव को खत्म किया जाए। जिससे बारिश में चलने लायक स्थिति बन सके ।

ग्रीन बेल्ट होने की शिकायत होने के कारण रोका गया सड़क निर्माण का कार्य

नगर निगम लोककर्म शाखा ने बताया कि बाघराज वार्ड स्थित धर्मदास बाबा मंदिर से पंडापुरा  मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य  हरित क्षेत्र ( ग्रीन बेल्ट) होने तथा अवैध कॉलोनियां होने की शिकायत प्राप्त होने के कारण उक्त सड़क निर्माण का कार्य रोका गया है।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive