Editor: Vinod Arya | 94244 37885
वृक्ष ही माटी वायु और जल के संरक्षण का आधार, इनके बिना जीवन असंभव- श्री समर्थ दादागुरु ▪️खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में 61700 से अधिक वृक्षों का रोपण
SAGAR: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया स्कूलों का निरीक्षण : सहायक शिक्षक को छोड़ प्राचार्य से लेकर चपरासी तक गैरहाजिर : गेट पर खड़े थे 100 बच्चे
SAGAR: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया स्कूलों का निरीक्षण : सहायक शिक्षक को छोड़ प्राचार्य से लेकर चपरासी तक गैरहाजिर : गेट पर खड़े थे 100 बच्चे
तीनबत्ती न्यूज : 18 जुलाई ,2025
सागर : संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री मृत्युंजय कुमार के द्वारा रहली विकासखंड के छिरारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण गया जिसमें सहायक शिक्षक विज्ञान को छोड़ पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया, कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आज संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर शिक्षा विभाग सहित समस्त अन्य अधिकारियों के द्वारा विद्यालयों को निरीक्षण किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में संयुक्त संचालक श्री मृत्युंजय कुमार ने शुक्रवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिरारी का निरीक्षण प्रातः 10ः40 पर किया गया जिसमें एक मात्र सहायक शिक्षक विज्ञान उपस्थित थी। प्राचार्य सहित शेष शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक भृत्य सहित समस्त स्टाफ अनुपस्थित था। विद्यालय के गेट पर 100 से अधिक विद्यार्थी विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे ।
उन्होंने बताया कि प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। श्री मृत्युंजय कुमार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराना एवं छपरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। खैराना विद्यालय में प्राचार्य सहित सभी स्टाफ मौजूद था एवं शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा था । जबकि छपरा विद्यायल में प्राचार्य सहित सभी स्टाफ मौजूद था किंतु कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि संस्कृत विषय को छोड़कर शेष पांच विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के संबंध में जानकारी नही दी गई है । प्राचार्य को शाला के किसी भी शैक्षणिक अभिलेख की जानकारी नहीं थी। प्राचार्य को शाला में प्रवेशित छात्रों की जानकारी एवं प्रत्याशित प्रवेश की जानकारी भी नहीं है साथ ही पाठ्य पुस्तकों का वितरण न किया जाकर विद्यालय में स्टॉक मौजूद था ।
इसी प्रकार अनेक अनियमितताएं भी पाई गई प्राचार्य सहित सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जार हैं। संयुक्त संचालक श्री कुमार ने बताया कि सभी तीनो उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का सत्र 2024-25 की के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम था जिस पर संभाग कमिश्नर के द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
______
________________
Surya Gochar 2025 : सूर्य का गोचर : जानिए राशियों पर होगा असर ▪️पंडित अनिल पांडेय
Surya Gochar 2025 : सूर्य का गोचर : जानिए राशियों पर होगा असर
▪️पंडित अनिल पांडेय
तीनबत्ती न्यूज: 18 जुलाई , 2025
आसरा ज्योतिष में आपका स्वागत है! मैं हूं पंडित अनिल पाण्डेय। 16 जुलाई से सूर्य देव के मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर का आपके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा करूंगा ।
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, प्रतिष्ठा, प्रखरता, स्वास्थ्य और पिता का कारक माना जाता है।यह गोचर आपकी जीवनशैली, स्वास्थ्य, करियर और संबंधों पर विशेष प्रभाव डालने वाला है। 16 जुलाई से सूर्य देव मिथुन राशि को छोड़कर अपनी मित्र चंद्र देव की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं । यहां पर वे 17 अगस्त के शाम 4:30 तक रहेंगे । सूर्य देव हमारी आत्मा, ऊर्जा और जीवन शक्ति के प्रतीक हैं, अब जल तत्व की राशि कर्क में आकर कई बड़े बदलाव लाएंगे?
यह गोचर सिर्फ एक सामान्य ज्योतिषीय घटना नहीं है, बल्कि यह आपके घर-परिवार, भावनाओं, करियर और व्यक्तिगत संबंधों को सीधे प्रभावित करेगा। यह आपके लिए नई शुरुआत का समय भी हो सकता है, और यह भी संभव है की आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?
हम जानेंगे कि सूर्य का यह कर्क राशि में गोचर आपकी चंद्र और लग्न राशि के अनुसार आप पर क्या प्रभाव डालेगा। हम आपको बताएंगे कि इस परिवर्तन से आपको कौन से शुभ परिणाम मिल सकते हैं और किन क्षेत्रों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही, हम कुछ सरल उपाय भी साझा करेंगे, जिससे आप सूर्य के इस गोचर का अधिकतम लाभ उठा सकें।
तो, तैयार हो जाइए अपनी राशि पर सूर्य के इस महत्वपूर्ण गोचर के प्रभावों को जानने के लिए! । सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके भाग्य के द्वार कैसे खोलेगा!
मेष राशि (Aries)
"सूर्य का गोचर आपके चतुर्थ भाव में हो रहा है। इससे आपको घर, वाहन और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। लेकिन माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावनात्मक अस्थिरता से बचें। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में थोड़ी परेशानी हो सकती है ।"
वृषभ राशि (Taurus)
"सूर्य का गोचर तृतीय भाव में—साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। यदि आप मीडिया, सेना या प्रशासन से जुड़े हैं, तो समय लाभदायक रहेगा। भाग्य से आपकी मदद में कमी आएगी ।
मिथुन राशि (Gemini)
"सूर्य का यह गोचर आपके धन भाव में हो रहा है। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और धन लाभ की संभावना बनेगी। हालाँकि, बोलचाल में संयम रखें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें ।
कर्क राशि (Cancer)
"आपकी अपनी ही राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। यह आत्मबल, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ाएगा। क्रोध पर नियंत्रण ज़रूरी है। आपके जीवनसाथी को मानसिक कष्ट होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
"सूर्य आपके द्वादश भाव में—विदेश यात्रा और खर्चों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। नेत्र और नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। ध्यान और साधना से लाभ मिलेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी । शत्रुओं पर आप अत्यधिक प्रयास करने पर विजय पा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
"सूर्य का गोचर लाभ स्थान में—बड़ी उपलब्धि, मान-सम्मान और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लाभदायक समय चल रहा है, अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है । छात्रों को पढ़ाई में परेशानी होगी।
तुला राशि (Libra)
"सूर्य का आपके दशम भाव में गोचर हो रहा है । आपको करियर में तेजी से उन्नति मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता जी को कष्ट हो सकता है। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है ।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
"सूर्य आपके भाग्य स्थान में—भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक यात्रा या कोई आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है। पिता से संबंध मजबूत बनें।"
धनु राशि (Sagittarius)
" आपके अष्टम भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है । इस गोचर के कारण आपसे अनुरोध है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहस्यमय ज्ञान और रिसर्च कार्यों में लाभ होगा। आकस्मिक खर्च या घटना से बचें। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। धन लाभ होने की उम्मीद है।
मकर राशि (Capricorn)
"इस गोचर के कारण सूर्य आपके सप्तम भाव में पहुंच जाएगा । इसके कारण आपके साझेदारी और वैवाहिक जीवन में असर पड़ेगा । व्यवसायिक भागीदारी में अच्छा लाभ हो सकता है लेकिन अहंकार से आप दूरी रखें। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है ।
कुंभ राशि (Aquarius)
"आपके षष्ठ भाव में सूर्य है । इसलिए आपको शत्रुओं पर विजय, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। कर्ज से मुक्ति का समय है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहे हैं।
मीन राशि (Pisces)
"इस गोचर के कारण सूर्य देव आपके पंचम भाव में पहुंच गए हैं । इस कारण से बुद्धि, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में आप उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। धन लाभ में बाधा आएगी ।
यह भी पढ़े: Shani vakri 2025 शनि की हुई वक्री गति 2025 : जाने क्या होगा असर ▪️पंडित अनिल पांडेय
उपाय: अब मैं आपको सूर्य देव की क्रोध से बचने के लिए छोटे-छोटे मगर असरदार उपाय बताऊंगा :-
1-प्रातः काल स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को सूर्य मंत्र 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' के जाप के साथ जल अर्पण करें।
2-गाय को गुड़ खिलाएं। कुछ लोग गाय के चक्कर में बैल को गुड खिला देते हैं ऐसा आपको नहीं करना चाहिए ।
3-सूर्य मंत्र 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' का प्रतिदिन 108बार जाप करें।
4-सूर्य नमस्कार योगासन को प्रतिदिन प्रातः काल करें ।
5-प्रतिदिन तीन बार आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें ।
इन उपायों के बारे में बताने के बाद सभी राशियों में पर सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव के बारे में चर्चा पूर्ण हो गई है । मैं एक बार आपसे पुन कहना चाहूंगा की अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, और ऐसे ही ज्योतिषीय अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें। आप अपनी राशि का अनुभव हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
______
________________
Shani vakri 2025 शनि की हुई वक्री गति 2025 : जाने क्या होगा असर ▪️पंडित अनिल पांडेय
Shani vakri 2025 शनि की हुई वक्री गति 2025 : जाने क्या होगा असर
▪️पंडित अनिल पांडेय
तीनबत्ती न्यूज : 186 जुलाई ,2025
"नमस्कार : स्वागत है आपका हमारे विशेष ज्योतिषीय श्रृंखला ग्रह गोचर और भविष्य कथन में।
"शनि – न्याय के देवता, कर्मों के नियंता, और जीवन की परीक्षा लेने वाले ब्रह्मांड के सबसे धीमे लेकिन सबसे गहरे प्रभाव वाले ग्रह…"
"अब 2025 में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं — शनि हो रहे हैं वक्री!"
शनि देव इस वर्ष 13 जुलाई2025 को सायंकाल 7:04 से मीन राशि में बक्री हो रहे हैं और 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे । इस प्रकार शनि देव 138 दिनों तक बक्री रहेंगे ।
"लेकिन क्या वक्री का मतलब पीछे जाना है? क्या इससे जीवन में अशुभता आती है? या फिर ये एक आत्ममंथन का अवसर है?"
"इस वीडियो में हम जानेंगे — शनि की वक्री चाल क्या है, इसका ज्योतिषीय रहस्य क्या कहता है, और सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।"
"तो अंत तक जुड़े रहिए — क्योंकि शनि के वक्री होने का यह समय आपके जीवन की दिशा बदल सकता है…" आपसे अनुरोध है कि इस वीडियो को अंत तक अवश्य देखें क्योंकि वीडियो के अंत में हम आपको शनि देव के कोप से बचने के लिए एक सटीक और आजमाया हुआ उपाय बताएंगे । आपसे यह भी अनुरोध है कि अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगे , लाभदायक लगे तो आप वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और इसे फॉरवर्ड भी करें ।
यह भी पढ़े: Surya Gochar 2025 : सूर्य का गोचर : जानिए राशियों पर होगा असर ▪️पंडित अनिल पांडेय
शनि का वक्री गति (Retrograde Motion) हिंदू ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब शनि वक्री होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। शनि धीमा, न्यायप्रिय, अनुशासन और कर्म का कारक है। इसके वक्री होने का अर्थ है कि आपके कर्मों का फल देर से या कठिनाई के साथ मिलता है।
आइए शनि के वक्री होने का प्रभाव 12 राशियों पर जानें:
मेष राशि : प्रभाव : शनि आपकी द्वादश भाव में है,। इसलिए आपको कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस अवधि में सावधानी से काम करें, और अपने काम में लगातारता बनाए रखें।
वृषभ राशि : प्रभाव: आपके जीवन में धन, शिक्षा और दूर की यात्राओं पर असर पड़ेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । आपको सलाह दी जाती है कि आप धन प्रबंधन ठीक से करें, और अनावश्यक खर्चों से बचें।
मिथुन राशि : प्रभाव: कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा लेकिन गहरे अध्यात्म से राहत मिलेगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें । जीवनसाथी को परेशानी हो सकती है । उनसे वाद विवाद से बचें वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। आप संयम बनाए रखें और, बातचीत में स्पष्टता बरतें।
कर्क राशि : प्रभाव: भाई बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव और तकरार हो सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं । भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी । । स्वास्थ्य पर भी असर। आपको पारिवारिक सदस्यों से संबंध सुधारने की कोशिश करना चाहिए । संवाद से समाधान मिलेगा।
सिंह राशि : प्रभाव: आपकी आत्मा, बच्चों और रोमांटिक संबंधों पर दबाव र रहेगा । आप आत्मविश्वास बनाए रखें, प्रेम संबंधों में समझदारी बरतें। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है धन की कमी रहेगी ।
कन्या राशि: प्रभाव: स्वास्थ्य, नौकरी और छोटे लोगों से संबंधित मामलों में आपके ऊपर चुनौतियां रहेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, काम में व्यवस्था बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी परेशानी आ सकती है । भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी संभव है ।
तुला राशि: प्रभाव: आपको अपने शत्रुओं से थोड़ी परेशानी हो सकती है दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें भाई बहनों के साथ तनाव से बचें।
वृश्चिक राशि : प्रभाव: आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है छात्रों की पढ़ाई में बड़ा पड़ेगी आपके बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है लाभ में कमी आएगी ।
धनु राशि : प्रभाव : आपकी प्रतिष्ठा, और पद-प्रतिष्ठा पर दबाव रहेगा । आप इन संबंधों में सावधानी से निर्णय लें अपने आप को दूसरों के विचारों से बचाएं। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है । शत्रु शांत रहेंगे । आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है ।
मकर राशि: प्रभाव: आपकी राशि पर शनि का सीधा प्रभाव होगा। जीवन में धीमापन, बाधाएँ और कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। आप धैर्य रखें, नए काम शुरू करने से बचें। भाग्य आपका कम साथ देगा।
कुंभ राशि : प्रभाव:आपके सुख-सुविधा, आत्मसंतुष्टि और आत्मविश्वास पर शनि के वक्री होने का असर होगा । अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और अकेलापन न बढ़ने दें। इसके अलावा धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है । दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए ।
मीन राशि : प्रभाव: शनि का बक्री होना आपके पारिवारिक जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और पिता से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान या योग करें। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है कार्यालय में आपके साथियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा।
क्या करे उपाय :
शनि के वक्री होने के दौरान नए प्रयासों से बचना चाहिए। धैर्य, संयम और कर्म का महत्व बढ़ जाता है। शनिवार को काले कपड़े, तिल और लोहे से संबंधित दान करने से लाभ होता है।
शनि चालीसा का पाठ या ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करने से शुभ फल मिलता है।शनिवार को पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं। ॐ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार जाप करें। काले तिल, लोहा, कंबल, चप्पल का दान करें। श्रमिकों, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों की सेवा करें।
इस दौरान दक्षिण मुखी हनुमान जी के सम्मुख शनिवार के दिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। 11 आटे के दीपक जलाएं । शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें ।
इन उपायों के बारे में बताने के बाद सभी राशियों में पर शनि देव के वक्री प्रभाव के बारे में चर्चा पूर्ण हो गई है । मैं एक बार आपसे पुन कहना चाहूंगा की अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें, और ऐसे ही ज्योतिषीय अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें। आप अपनी राशि का अनुभव हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
______
________________
सागर में एयरपोर्ट स्थापना व ढाना एयरस्ट्रिप पर उड़ान योजना के लिए प्रस्ताव पर विचार होगा ▪️केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र का जवाब भेजा
सागर में एयरपोर्ट स्थापना व ढाना एयरस्ट्रिप पर उड़ान योजना के लिए प्रस्ताव पर विचार होगा
▪️केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र का जवाब भेजा
तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई ,2025
सागर। सागर में एयरपोर्ट की स्थापना के संबंध में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा लिखे गए पत्र का केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू जी ने आशाजनक उत्तर भेजते हुए बताया है कि ढाना हवाई अड्डे के लिए भारत सरकार की ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा निर्माण नीति के तहत अभी तक किसी हवाई अड्डा विकासकर्ता का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। पत्र में यह भी जानकारी दी गई है कि ढाना हवाई पट्टी को क्षेत्रीय संपर्क योजना -उड़ान ( उड़े देश का आम नागरिक) में सूचीबद्ध किया गया है जिसके लिए पांच निविदा प्रक्रियाओं में किसी एयरलाइन आपरेटर का प्रस्ताव नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने दिनांक 13 मई, 2025 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापू जी को लिखे पत्र में सागर की ढाना एयर स्ट्रिप की उपलब्धता के साथ सागर जिले में हवाई अड्डे की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए एयर स्ट्रिप का उन्नयन कर हवाई अड्डा बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने पत्र में बीना में रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, महार रेजीमेंट सेंटर आदि का उल्लेख करते हुए सागर के भौगोलिक, आर्थिक, सैन्य महत्व का विवरण भी दिया था।
पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह के इस पत्र पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री द्वारा दि 7 जुलाई,2025 को भेजे गए उत्तर में बताया गया है कि भारत सरकार की ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा नीति, 2008 हवाई अड्डा स्थापित करने की इच्छुक राज्य सरकार या हवाई अड्डा विकासकर्ता द्वारा एक उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के बाद व्यवहार्यता-पूर्व अध्ययन कराना अपेक्षित होता है। तत्पश्चात निर्धारित प्रारूप में दो-चरणीय अनुमोदन प्रक्रिया साइट क्लीयरेंस व सैद्धांतिक अनुमोदन के लिए नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजना होता है। अभी तक सागर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण हेतु कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, यदि किसी हवाई अड्डा विकासकर्ता या राज्य सरकार से सागर में हवाई अड्डा स्थापित करने के विषय में कोई प्रस्ताव प्राप्त होता है तो नीति के प्रावधानों के तहत उस पर विचार किया जाएगा।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने पत्र में बताया है कि सागर जिले में मौजूदा ढाना हवाई पट्टी का रनवे 995×23 मीटर है जो कि राज्य सरकार के स्वामित्व में है। इसे क्षेत्रीय संपर्क योजना -उड़ान (उड़े देश का नागरिक) योजना के तहत असेवित हवाई अड्डों की सूची में सूचीबद्ध किया गया है। इस पर परिचालन के लिए बोली प्रक्रिया के पांचवें दौर तक एयरलाइनों की ओर से कोई बोली प्रस्ताव प्राप्त नहीं हो सका है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापू ने पत्र में यह स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में यदि किसी एयरलाइन आपरेटर से वैध बोली प्राप्त होती है तो उस पर उड़ान योजना के प्रावधानों के तहत विचार किया जाएगा।
नियम विरूद्ध संचालित यात्री बस, स्कूल वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही : आरटीओ ▪️23 वाहनों से एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
नियम विरूद्ध संचालित यात्री बस, स्कूल वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही : आरटीओ
बिजली कंपनी के लाईनमेन को 06 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
बिजली कंपनी के लाईनमेन को 06 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सागर लोकायुक्त पुलिस ने
तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई ,2025
दमोह : लोकायुक्त पुलिस सागर ने दमोह जिले में एक बिजली कंपनी के एक लाइनमैन को 06 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।लाईनमैन ने दुकान का मीटर लगाने के एवज में रिश्वत ली थी। यह कार्रवाई सागर नाका चौकी के सामने की गई।
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आरोपी लाइनमैन कुलदीप राजपूत दमोह नगर पालिका क्षेत्र के सिविल वार्ड क्रमांक 9 खजरी मोहल्ले का रहने वाला है। उसने परसोरिया नाहर निवासी मुकेश सिंह से हटा नाका के पास दुकान में मीटर लगाने के लिए 6000 रुपए की मांग की थी। मुकेश सिंह ने इस मामले में सागर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त टीआई रोशनी जैन के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुलदीप के पिता प्रेम सिंह राजपूत भी बिजली कंपनी में लाइनमैन थे। करीब 10 साल पहले करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी। कुलदीप को कुछ साल पहले ही अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
SAGAR: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से स्टॉक में रखा गया खाद , भंडार केंद्र को किया गया सील : 800 बोरी खाद का अवैध भंडारण मिला
SAGAR: कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से स्टॉक में रखा गया खाद , भंडार केंद्र को किया गया सील : 800 बोरी खाद का अवैध भंडारण मिला
तीनबत्ती न्यूज: 16 जुलाई ,2025
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर देवरी एसडीएम मुनव्वर खान के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण करने पर खाद भंडार केंद्र को सील किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से खाद का भंडारण या कालाबाजारी नहीं होना चाहिए जिसके परिपेक्ष में लगातार निगरानी की जा रही है ।
हर्षित जैन की फर्म पर कार्यवाई
आज कार्यवाई में हर्षित जैन तनय सुरेश जैन के द्वारा शहजपुर रोड में फर्म सुरेश कुमार तनय दरबारी लाल जैन के द्वारा अपने दुकान के भंडारण कमरों में डीएपी,ssp, पोटाश का भंडारण मिला था। उक्त फर्म अधिकृत विक्रेता है किंतु भंडारण में पाई गई खाद के आवक की रसीदें नहीं है,तथा श्रोत से भेजी गई खाद का कोई प्रमाण नहीं है।pos मशीन में आवक भी प्रदर्शित नहीं हो रहा है। किसी भी प्रकार की साक्ष्य उपलब्ध न होने परभंडारण को सील किया जा रहा है,तथा कार्यवाही की जा रही है।
राजस्व कृषि और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम श्री मुनव्वर खान ने बताया कि भंडारण केंद्र पर लगभग 800 बोरी उर्वरक खाद अवैध रूप से भंडारण पाया गया भंडारण केंद्र पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई इसी प्रकार विक्रय पंजी एवं स्टाफ पंजी भी उपलब्ध नहीं थी।






















