Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 08 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 08 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय



 

Astrology   | Horoscope

Astrology Forecast 

Horoscope Weekly

तीनवती न्यूज: 07 सितंबर,2025

है कौन विघ्न ऐसा जग में,

टिक सके आदमी के मग में?

ख़म ठोंक ठेलता है जब नर

पर्वत के जाते पाव उखड़,

मानव जब जोर लगाता है,

पत्थर पानी बन जाता है।

8 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक के सप्ताह में आपको  अपनी ताकत का भरपूर इस्तेमाल कब करना चाहिए , यह बताने के लिए,  मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपके पास इस सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर प्रस्तुत हूं।

अगर इस सप्ताह आपको तकलीफ की मात्रा ज्यादा लगे तो आपको चाहिए कि आप मेरी पुस्तक नासे रोग हरे सब पीरा में दिए गए हनुमान चालीसा के मंत्रों का संपुट पाठ करें और हनुमान जी की कृपा से अपने दुखों को समाप्त कर सुख प्राप्त करें ।


इस सप्ताह सूर्य और बुध सिंह राशि में , गुरु मिथुन राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और बाकी राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।  मंगल प्रारंभ में कन्या राशि में रहेगा तथा 13 तारीख के 8:42 रात से तुला राशि में प्रवेश करेगा ।  शुक्र प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा एवं 14 तारीख के 1:06 रात से सिंह राशि में गोचर करेगा ।

आईये अब हम राशिवार राशिफल के बारे में चर्चा करते हैं। 

मेष राशि-

इस सप्ताह आपके लग्न और सप्तम भाव में कोई ग्रह नहीं है जिसके कारण आपका , आपके जीवनसाथी का  स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । चतुर्थ भाव में बैठे शुक्र के कारण आपके   पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक ही रहेगा । पंचम भाव में मित्र राशि में सूर्य और बुद्ध की विराजमान है विराजमान है जो अत्यंत मजबूत है अतः आपके संतान को सुख प्राप्त होगा ।  संतान से आपको सहयोग मिलेगा  ।  छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । जरा सा प्रयास करके आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है । 9 और 10 सितंबर को आपके कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्तुओं का दान दें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है। 

वृष राशि-

इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी  । आपके पंचम भाव में इस समय शत्रु भाव में मंगल विराजमान है जिसके कारण आपके संतान को कष्ट हो सकता है  ।  दशम भाव में बैठे राहु अपने मित्र राशि में है इसके कारण कार्यालय में आपके द्वारा सहकर्मियों के साथ कटु व्यवहार किया जा सकता है । अतः आपको चाहिए कि आप कार्यालय में  अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें  । आपको अपने उच्च अधिकारियों से लड़ने झगड़ने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए । भाई बहनों के साथ तनाव रहेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 8 , 13 और 14 सितंबर कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं ।  11 और 12 सितंबर को आपको सावधान रहना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

यह भी पढ़ेPitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष : 07 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्यक्रम : चंद्रग्रहण के पहले करे कार्य ▪️चकराघाट पर पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में होगा तर्पण कार्यक्रम

मिथुन राशि-

 इस सप्ताह आपके लग्न में गुरु विराजमान है जो थोड़ा कमजोर हैं  । परंतु उनकी दृष्टि सप्तम भाव पर अत्यंत मजबूत है । इसके कारण आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  । तृतीय भाव में बैठे सूर्य और बुध के कारण आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा  ।  नवम् भाव में राहु बैठा है जिसके कारण आपको  भाग्य से सहयोग नहीं मिल पाएगा  ।  अतः कोई भी काम करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा  ।  व्यापार ठीक चलेगा परंतु धन की आने की मात्रा में कमी रहेगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 सितंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  13 और 14 सितंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

 कर्क राशि-

 इस सप्ताह आपके माता-पिता जी  और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  । लग्न में बैठे शुक्र के कारण आपको छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है  ।  परंतु यही शुक्र व्यापार में आप को लाभ दिलाएगा  । धान भाव में बैठे सूर्य के कारण धन आने की संभावना है  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है  ।  भाग्य सामान्य रूप से साथ देगा  ।  खर्चो के वृद्धि की भी संभावना है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर कार्यों को करने के लिए अच्छे हैं । 8 सितंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 सिंह राशि-

 लग्न में बैठे बहुत मजबूत सूर्य के कारण इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका,  आपके माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । इस सप्ताह आपके भाग्य भाव को भाग्य देख रहा है अतः आपको भाग्य से  लाभ हो सकता है । अष्टम भाव में बैठा वक्री शनि के कारण आपको दुर्घटनाओं के प्रति  सचेत रहना चाहिए  ।  कचहरी के कार्यों में किसी प्रकार का रिस्क ना लें  । व्यापार में तेजी आएगी परंतु लाभ सामान्य रहेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 8 तथा 13 और 14 सितंबर कार्यों को करने के लिए मददगार हैं । 9 और 10 सितंबर को आपको बड़ी सावधानी से कार्यों को निपटाना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 कन्या राशि-

 द्वादश भाव में इस सप्ताह सूर्य अत्यंत मजबूत स्थिति में है ।  इस कारण इस सप्ताह प्रयास करने पर आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  आपके जीवनसाथी और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । लग्न में बैठे मंगल के कारण आपको रक्त संबंधी रोगों से इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए  ।  दशम भाव में शत्रु क्षेत्री गुरु विराजमान है ।  अतः कार्यालय में आपको अपने सहकर्मियों से बहुत कम सहयोग मिलेगा  ।  धन आने की मात्रा में कमी आएगी ।  भाग्य से आपके सहयोग मिल सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 सितंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक है  ।  8 , 11 और 12 सितंबर को आपके कार्यों को करने के लिए अत्यंत सावधानी बरतना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

 तुला राशि-

 इस सप्ताह आपका ,आपके जीवनसाथी का और आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । बुध ग्रह इस सप्ताह अपने मित्र राशि सूर्य के घर में विराजमान है ।  जिसके कारण आपका व्यापार ठीक चलेगा  ।  व्यापार में अच्छा लाभ होगा  । एकादश भाव में बैठकर सूर्य और बुध आपके व्यापार के लाभ में वृद्धि करेंगे ।  इसके अलावा धन आने की संभावना भी है  ।  अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपको अपने सहयोगियों से अच्छा सहयोग नहीं मिल पाएगा । भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा  ।  आपके कार्यों को सफल बनाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा  ।  आपके संतान को कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर कार्यों को संपन्न करने के लिए हितवर्धक हैं । सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

 वृश्चिक राशि-

 इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी  ।  आपको अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा  ।  धन आने की मात्रा में कमी आएगी,  परंतु व्यापार ठीक चलेगा  ।   इस सप्ताह आपके भाग्य भाव में शुक्र बैठा हुआ है ।  जो की कमजोर स्थिति में है ।  अतः आपको भाग्य से कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा  । इसी प्रकार संतान भाव में वक्री शनि विराजमान है ।  इनके कारण आपको अपने संतान से  सहयोग प्राप्त नहीं होगा  । इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 सितंबर  परिणाम दायक हैं  ।  11 और 12 सितंबर को आपको अपने कार्यों को करने में अधिक परिश्रम करना चाहिए । इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

 धनु राशि-

 इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस सप्ताह आपके भाग्य भाव में सूर्य और बुध विराजमान है जिनके कारण भाग्य से आपको लाभ होगा ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को भाग्य का सहारा लेकर संपन्न करें  ।  कार्यालय में आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा ।  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा  ।  छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 सितंबर कार्यों को करने के लिए फलदायक है  ।  13 और 14 सितंबर को आपको कार्यों को बड़े ध्यानपूर्वक सावधानी से करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र   का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 मकर राशि-

 इस सप्ताह आपका, आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाई बहनों के साथ भी संबंध सामान्य रहेंगे  ।  धान भाव में राहु है जिसके कारण गलत रास्ते से धन आने का योग है  ।  सप्तम भाव में कमजोर शुक्र बैठा हुआ है जिसके कारण आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें और  अपने परिश्रम से ही कार्यों को संपन्न करने का प्रयास करें  । भाग्य का सहारा बिल्कुल ना लें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 सितंबर कार्यों को करने के लिए लाभकारी है  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है । 

 कुंभ राशि-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी माताजी और पिताजी सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके जीवन साथी को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं । सूर्य के सप्तम भाव में होने के कारण आपके जीवनसाथी के  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी  । संतान भाव में कमजोर गुरु के होने के कारण इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा  ।  धन के आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है  ।  आपको दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहना चाहिए  ।  आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 सितंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

 मीन राशि-

 शत्रु भाव में बैठे अत्यंत मजबूत सूर्य के कारण इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयासों से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं  ।  कचहरी के कार्यों में सावधान रहें  ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा ।  आपके जीवनसाथी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है  ।  कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग मिल सकता है  ।  आपके माता जी को कष्ट हो सकता है  ।  आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 सितंबर कार्यों को करने के लिए शुभ है  ।  8 सितंबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को निपटाना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

डॉ गौर विश्वविद्यालय प्रो. वाय. एस. ठाकुर को मिला कुलपति का प्रभार

डॉ गौर विश्वविद्यालय प्रो. वाय. एस. ठाकुर को मिला कुलपति का प्रभार


 तीनबत्ती न्यूज: 06 सितंबर, 2025

सागर : डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के प्रशासनिक भवन में शनिवार शाम विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर प्रो. वाय. एस. ठाकुर को कुलपति का प्रभार सौंपा गया. कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने सेवानिवृत्ति के उपरांत केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 के परिनियम 2(7) के प्रावधानों के अनुसार कुलपति कार्यालय में उन्हें प्रभार सौंपा. प्रो. वाय एस ठाकुर वर्तमान में विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर हैं. व्यवसाय प्रबंधन विभाग के विभागध्यक्ष हैं. इसके पूर्व में भी वे विभागाध्यक्ष और संकायध्यक्ष रह चुके हैं. मार्केटिंग मैंनेजमेंट के विशेषज्ञ प्रो. ठाकुर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में कई शोध पत्र प्रकाशित हैं. देश के कई विश्वविद्यालयों के अकादमिक निकायों के सदस्य रहे हैं.


प्रभारी कुलपति को दी बधाई

विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. वाय. एस. ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, प्रो. नवीन कानगो, प्रो उमेश पाटिल, प्रो. राजेंद्र यादव, प्रो. आर. के. गंगेले, प्रो. मनविंदर सिंह पाहवा, प्रो. अजीत जायसवाल, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. अभिषेक जैन, प्रो. एन. पी. सिंह, डॉ., डॉ. विवेक जायसवाल, डॉ. रजनीश, डॉ. नवीन सिंह सहित कई शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

करोड़ो की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल व प्रशिक्षण भवन का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया निरीक्षण

करोड़ो की लागत से बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, सिनेमा हॉल व प्रशिक्षण भवन का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज :  05 सिंतबर 2025

सागर: खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल और प्रशिक्षण भवन का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की और अधिकारियों व ठेकेदार को कार्य को शीघ्रता व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ का यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल महानगरों के आधुनिक मॉल्स को टक्कर देगा। इसमें मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, और व्यवस्थित दुकानों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन और खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करेंगी।



 उन्होंने बताया कि यह महानगरों की तर्ज पर विकसित की जा रही है, जिसमें सुंदरता, व्यवस्थित पार्किंग, और आने-जाने के लिए सुगम रास्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा । प्रशिक्षण भवन के बारे में श्री राजपूत ने कहा कि यह युवाओं के लिए कौशल विकास का केंद्र बनेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक युवा को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, और इसके लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  मंत्री राजपूत ने राहतगढ़ में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड की चिन्हित जगह का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बस स्टैंड सर्वसुविधायुक्त और अत्याधुनिक होगा, जिसमें यात्रियों के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, राहतगढ़ के बाजार को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह बाजार न केवल सुंदर होगा, बल्कि व्यवस्थित दुकानों, पार्किंग और आकर्षक डिजाइन के साथ क्षेत्र की शान बढ़ाएगा। 

मंत्री श्री राजपूत ने राहतगढ़ वॉटरफॉल का जिक्र करते हुए कहा कि इसके सौंदर्यीकरण के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे राहतगढ़ का नाम पूरे मध्य प्रदेश में जाना जा रहा है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के निर्माण से राहतगढ़ एक नई पहचान बनाएगा।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर एसडीएम आशोक सेन, तहसीलदार निर्मल राठौर, पटवारी दिनेश राय,एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक ढिमोले, थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, आयुष श्रीवास्तव,नेकीराम खटीक, रामनाथ कुर्मी, अमित राय, दीपक जैन डैनी, याकूब मंसूरी,रामकुमार राय, रामकुमार यादव, विशाल खटीक, राहुल जैन, अनुराग पाठक सतीश तिवारी, श्रीराम देवालिया, नईम मंसूरी, अतीक कुरैशी, सलीम रंगरेज, अख्तर उसमानी सहित अधिकारीगण, कर्मचारियों एवं पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

नवागत पदाधिकारी वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने की भी जिम्मेदारी : पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ▪️BJP सागर ग्रामीण की बैठक सम्पन्न

नवागत पदाधिकारी वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने की भी जिम्मेदारी : पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव

▪️BJP सागर ग्रामीण की बैठक सम्पन्न


 तीनबत्ती न्यूज: 05 सितम्बर,2025

गढ़ाकोटा। भारतीय जनता पार्टी सागर ग्रामीण की कार्यकारिणी गठन उपरांत  गढ़ाकोटा स्थित गणनायक कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, सांसद राहुल सिंह लोधी जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह एवं समस्त नवनियुक्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में नेताओं द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को शाल श्री फल से सम्मानित किया गया व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पं.गोपाल भार्गव ने कहा कि जिले में में नेतृत्व परिवर्तन के साथ एवं नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है जिनमें हमारे नए पदाधिकारी चुन कर आए हैं जिन्हें अब वरिष्ठों के संघर्ष की विरासत को आगे लेकर जाना है। कई पीढ़ियों के संघर्ष और परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी सफ़लता के शिखर पर पहुंची है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही और ज्यादा हो जाती है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमें अपनी विचारधारा के अनुरूप पूर्ण समर्पण भाव से निरन्तर काम करना है।


सांसद राहुल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश और जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, हम जनता की सेवा उतना बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने उपस्थित नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण समर्पण भाव के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारी   सामूहिक रूप से कार्य करेंगे। हम सभी वरिष्ठ जनों के मार्ग दर्शन में कार्य करते हुए सागर ग्रामीण को आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे।

ये हुए शामिल

बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव,देवरी विधायक प्रतिनिधि सुश्री प्रियंका पटैरिया,जिला महामंत्री श्री मितेंद्र मोनू चौहान,उमा कृष्णखटीक,राजेंद्र तिवार,जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल ढिमोले,लक्ष्मण सिंह लोधी,उषा उमेश श्रीवास्तव,दौलत यादव,शैलेंद्र सिंह ठाकुर,विवेक मिश्रा, अभिजीत सिंह राजपूत, कस्तूरी गोविंद कुर्मी,जिला मंत्री,अमित नायक, सविता संतोष रोहित, आकांक्षा अभय जैन,महेंद्र सिंह लोधी,पूनम वैभव कुकरेले,महेश पाठक,राजेंद्र मिश्रा,प्रीतम सिंह राजपू,जिला कोषाध्यक्ष,संजय दुबे,जिला कार्यालय मंत्री श्री संजय चौबे (लिधौरा) जिला सह कार्यालय मंत्री राजाराम कुशवाहा जी उपस्थित रहे ।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक : स्थानीय अनुशासन समिति का गठन करेगी ▪️ मैने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में हो पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसका मैं भली भांति पालन किया : भूपेंद्र मुहासा

जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक :  स्थानीय अनुशासन समिति का गठन करेगी 

▪️ मैने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में हो पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसका मैं भली भांति पालन किया : भूपेंद्र मुहासा 


तीनबत्ती न्यूज: 05 सितम्बर,2025

सागर:  जिला कांग्रेस कमेटी सागर की समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला ग्रामीण प्रभारी पूर्व विधायक श्री घनश्याम सिंह सह प्रभारी के रूप में श्री मनोज कपूर एवं अभिषेक यादव उपस्थित हुए।

इन बिंदुओं पर चर्चा

समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया जिसमें प्रमुखता के साथ वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए पोलिंग बूथ पर कमेटी बनाना मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन एवं 30 सितंबर के पूर्व सभी ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति के मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ सदस्यों ने अनुशासन हीनता करने वालों को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु जिला स्तर पर अनुशासन समिति बनाने का सुझाव रखा.

जिला ग्रामीण कांग्रेस द्वारा आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि  मैं हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में हो पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसका मैं भली भांति पालन किया है। जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर मैं अपने राष्ट्रीय और स्थानीय नेताओं का आभारी हूँ। संगठन का गठन करना एवं उसे मजबूती देना मेरा लक्ष्य है। बैठक का संचालन जिला  मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेलोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन ▪️निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है: भूपेंद्र मुहासा ,जिलाध्यक्ष कांग्रेस

ये हुए शामिल

बैठक में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री हर्ष यादव,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, विधायक नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक तरुवर सिंह लोधी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी, पूर्व निगम अध्यक्ष पं त्रिलोकी नाथ कटारे, विधानसभा प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा, ज्योति पटेल, कमलेश साहू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद रिचा सिंह,विधि विभाग से शिवराज लड़िया, सेवादल यंग ब्रिगेड से सागर साहू, अनुसूचित जाति विभाग से अजय अहिरवार आदि नें संगठन सृजन एवं संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए।बैठक मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बाबा राजोरिया, देवेंद्र कुर्मी प्रवक्ता अभिषेक गौर, पियूष अवस्थी आदि उपस्थित थे.

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष : 07 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण कार्यक्रम : चंद्रग्रहण के पहले करे कार्य ▪️चकराघाट पर पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में होगा तर्पण कार्यक्रम

Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष पर 07 सितम्बर से शुरू होगा तर्पण  कार्यक्रम : चंद्रग्रहण के पहले करे कार्य 

▪️चकराघाट पर  पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में होगा तर्पण कार्यक्रम

 

तीनबत्ती न्यूज : 05 सितम्बर ,2025

सागर:  प्रत्येक विक्रम संवत अनुसार इस विक्रम संवत 2082 मैं प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चकरा घाट तालाब पर शीतला देवी मंदिर फर्श पर से लेकर बाल भोले घाट तक तर्पण कार्य समाहित और संचालित किया जाएगा। पंडित यशोवर्धन चौबे के मार्गदर्शन में तर्पण कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनाँक 07 सितम्बर 2025 दिन रविवार  से भादो के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होंगे। इस दिन चंद्रग्रहण भी है  इसलिए सभी कार्य दोपहर 12 बजे के पहले संपन्न होंगे। 

पंडित यशोवर्धन चौबे ने बताया कि यह यम/ नियम /संयम /में समाहित अपने पितरों की ऋण से उऋणी होने के लिए भादों की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से कुआर के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक क्रमशः 15 दिन तक पित्रचर्या नाम का वह शब्द जो पित्रो की तृप्ति और भुक्ती मुक्ती के लिये प्राप्ति का  कारक है।ऐसे पितरों के आशीर्वाद प्राप्ति वंश वृद्धि व सभी का कल्याण हो इस कामना के साथ तर्पण का कार्य प्रातकाल,ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 5बजे  से शीतला देवी माता मदिर चकराघाट  तालाब पर आरंभ किया जाएगा।


पितृ पक्ष में तर्पण करने वालो के नियम

▪️पूर्णिमा में अमावस्या तक यम, नियम, संयम से रहना हैं।

▪️नाखून, दाड़ी, कटिंग केवल पहले दिन, बीच में किसी एक पितृ की तिथि पर और फिर आखरी दिन होगी।

▪️ इन दिनों में श्मशान घाट जाना वर्जित हैं, केवल घर पर बैठने जा सकते हैं । (लकड़ी एवं खारी में श्मशान घाट नहीं जा सकते हैं, घर का कोई भी सदस्य जा सकता हैं, तर्पण करने वाले नहीं जायेगा

▪️बाहर के सभी प्रकार के भोजन करना मना हैं (तेरहवी, पटा, भण्डारा, जन्मदिन इत्यादि) केवल कुटुम्ब में भोजन कर सकते हैं ।

▪️ अपेय वस्तु (नशा) करना मना है।

▪️ सौर (बच्चे का जन्म) सूतक (घर कुटुम्ब में मृत्यु का होना) होने पर तर्पण तुंरत बंद कर देना हैं।

▪️ अनावश्यक बार्तालाप नहीं करना हैं।

▪️ यदि बहुत जरूरी काम से बाहर जाना हैं, तो कुशा और तर्पण की सामग्री साथ ले जाकर जहाँ पर जा रहे हैं, वहीं पर तर्पण करना हैं।

कुशा मंत्र

भगवान रुद्र कुश वृक्ष के शीर्ष पर निवास करते हैं, और भगवान केशव कुश वृक्ष के मध्य में निवास करते हैं। ब्रह्मा कुशा के मूल में कुशा के शरीर में निवास करते हैं। आप कुश के पुत्र कुश हैं और आपको ब्रह्मा ने पूर्वकाल में उत्पन्न किया था। मैं देवताओं और पितरों के कल्याण के लिए कुशा उखाड़ रहा हूँ।

श्राद्ध कर्म में चार भाग होतें

1. तर्पण 2. कविता (कागुर) 3. हव्य (आहुति) 4. तेल का छोटा दीपक दक्षिण की तरफ प्रतिदिन उजियार कर रखा जाता हैं ।

तर्पण करने के लिए जरूरी सामग्री

1. कुशा 2. जवा 3. तिल 4. चावल

5. कच्चा दूध 6. गंगाजल 7. सफेद या पीले फूल 8. सफदे तोलिया या रूमाल (नया)

9. 1 जनेऊ / 1 सुपाड़ी

प्रतिदिन करने वाले मंत्र 

केवल पितृ पक्ष में 15 दिन : 

ऊँ पितृ नमः, ऊँ पितृ देव नमः, ऊँ सर्व पितृ देव नमः


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive