Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मुख्यमंत्री के 10 जनवरी को खुरई आगमन की तैयारियां : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली

मुख्यमंत्री के 10 जनवरी को खुरई आगमन की तैयारियां : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली

तीनबत्ती न्यूज: 30 दिसंबर, 2025
सागर। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव  के आगामी 10 जनवरी को खुरई आगमन की व्यापक तैयारियों को लेकर दीपाली सभागार में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों, सहप्रभारियों, बूथ प्रभारियों की बैठक को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कार्यक्रम सागर जिले में मुख्यमंत्री जी के आज तक के सभी कार्यक्रमों से बड़ा और भव्य कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के खुरई दौरे की रूपरेखा बताते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 10 जनवरी को 12 बजे मुख्यमंत्री जी खुरई के गुलाबरा के स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे रैली के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, परसाचौराहा, झंडा चौक होते हुए खुरई के मुख्य मार्गों से निकलते हुए कृषि उपज मंडी के नजदीक स्थित बड़े मैदान में स्थित सभास्थल पहुंचेंगे जहां उनकी आमसभा में खुरई के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। मुख्यमंत्री में चल रहे लगभग 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव इसके पूर्व लोकसभा चुनावों के दौरान खुरई आए थे तब आचार संहिता लगी होने के कारण खुरई के विकास संबंधी किसी नये कार्य की घोषणा, भूमिपूजन, लोकार्पण आदि संभव नहीं था लेकिन इस कार्यक्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी से लंबित अपेक्षाओं की पूर्ति हो जाएगी ऐसी संभावना है। बैठक में सभी से क्षेत्र में व्यापक जनहित से जुड़े आवश्यक बड़े विकास कार्यों की सूची 2 जनवरी तक भेजने का आग्रह किया गया है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्वागत खुरई की अपनी विशेष परंपरा से होगा। इसके लिए अभी से हम सभी को तैयारियां प्रारंभ करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के आमंत्रण तथा रुद्राक्षधाम मंदिर प्रांगण में कथा आयोजन के आमंत्रण पत्र खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों में व्यक्तिगत रूप से वितरित किए जाना है। कार्यक्रम में सभी की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना है। शहरी क्षेत्रों है में फ्लेक्स, होर्डिंग,कटआउट आदि लगा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जी के आगमन से संबंधित कार्यक्रम का दीवार लेखन हो।



पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में मंडल स्तर पर बनाई गई कोर समितियों की भूमिका और कार्यप्रणाली के बाबत् सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं में दायित्वों के वितरण कर नेतृत्व करने योग्य और अधिक दायित्ववान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर समितियां अपने दायित्वों के साथ अपने क्षेत्र में योजना गत कार्यों तथा संस्थाओं के कार्यों की निगरानी का कार्य भी करें। जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री करने वालों से दूर रहें और उनकी सिफारिशें कतई न करें। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों से दूर रहने के लिए उन्होंने माला नहीं पहनने का संकल्प लिया है।

बैठक में मंच पर मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, अरविंद सिंह लोधी, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, रविन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह लोधी, रामकुमार बघेल उपस्थित थे शक्ति केंद्र प्रभारियों में राजेन्द्र यादव, काशीराम अहिरवार, राजू चंदेल, राम शास्त्री, बलवीर सिंह, हल्के भाई सिंह, देवी सिंह, माधव सिंह, महेंद्र यादव, संतोष पटेल, राहुल सिंह राजकुमार सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, उमेश राय, जितेन्द्र िंसंह उदयपाल यादव, हरीशंकर कुशवाहा, रावराजा राजपूत, देशराज लोधी निरंजन सिंह, आरसी दुबे, गोपाल नेमा, अजमेर सिंह, तिलक सिंह, माखन घोषी, बंटी पटेरिया, माखन कुर्मी, अंकित सिंह, नरेंद्र द्विवेदी, राजकुमार राजपूत गोलू राय, इन्द्रकुमार राय सहित विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्रों के प्रभारी तथा सहप्रभारी, बूथ समिति प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

डॉ गौर विवि : गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के लिए 7 एमपी गर्ल्स बटालियन की 3 कैडेट्स चयनित ▪️प्रथा सिंह उमठ बनीं जिले की पहली 'बेस्ट कैडेट', कैडेट सारा पांडे का वायईपी हेतु चयन

डॉ गौर विवि : गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के लिए 7 एमपी गर्ल्स बटालियन की 3 कैडेट्स चयनित

▪️प्रथा सिंह उमठ बनीं जिले की पहली 'बेस्ट कैडेट', कैडेट सारा पांडे का वायईपी हेतु चयन


तीनबत्ती न्यूज: 30 दिसंबर, 2025

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से संबद्ध लेफ्टिनेंट डॉ. सुमन पटेल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 7 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की तीन कैडेट्स गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड, जिसे एनसीसी का सबसे कठिन और प्रतिष्ठित पड़ाव माना जाता है, उसमें इस बार सागर की 7 एमपी  गर्ल्स बटालियन की तीन होनहार कैडेट्स एसयूओ प्रथा सिंह उमठ, कैडेट सारा पांडे और कैडेट विधि चौबे का चयन गणतंत्र दिवस शिविर 2026 (आरडीसी 2026) के लिए हुआ है । कई महीनों के कड़े कंपीटिशन को पार करने के बाद तीनों अब दिल्ली में देशभर से आए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स के बीच सागर और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी ।

यह भी पढ़ें: बी.टी.आई.ई. कॉलेज की एन.सी.सी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

एसयूओ प्रथा सिंह उमठ: सागर की पहली बेस्ट कैडेट  

प्रथा सिंह उमठ  सागर जिले के एनसीसी इतिहास में पहली 'बेस्ट कैडेट' चुनी गई हैं । प्रथा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय से गणतंत्र दिवस के लिये चयनित होने वाली सागर ग्रुप की पहली बेस्ट कैडेट है । प्रथा के लिए यह सफर आसान नहीं था; उन्होंने दर्जनों कठिन इंटरव्यू,  परीक्षाएं और कई चुनौतीपूर्ण चरणों को क्वालीफाई किया, तब जाकर उन्हें बेस्ट कैडेट चुना गया ।

कैडेट सारा पांडे: यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वायईपी) हेतु चयन

सारा पाण्डेय एवं विधि चौबे का चयन सांस्कृतिक शिविर में किया गया है । साथ ही सारा का चयन प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय द्वारा दिल्ली के लिए नामांकित हुआ है । दिल्ली में चयनित होने के पश्चात इस उपलब्धि को प्राप्त कर सारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों में जाकर भारतीय संस्कृति और एनसीसी का प्रतिनिधित्व करेंगी । इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने तीनों कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की । लेफ्टिनेंट डॉ. सुमन पटेल ए.एन.ओ एवं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से एवं 7 एमपी  गर्ल्स बटालियन की ओर से कैडेट्स को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाइयां दी गई हैं । 7 एमपी  गर्ल्स बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि यह बटालियन के लिए गौरवशाली पल है ।  एसयूओ प्रथा की लीडरशिप, सारा का वैश्विक चयन और विधि चौबे का बेहतरीन प्रदर्शन आने वाले नए कैडेट्स के लिए एक मिसाल बनेगा ।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

Sagar News: अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ का जुर्माना ▪️समय पर न चुकाने पर दो करोड़ का होगा जुर्माना : कलेक्टर की कार्यवाही

Sagar News: अवैध मुरम उत्खनन पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ का जुर्माना

▪️समय पर न चुकाने पर दो करोड़ का होगा जुर्माना : कलेक्टर की कार्यवाही



तीनबत्ती न्यूज: 30 दिसंबर, 2025
सागर
 : कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया। साथ ही अवैध मुरम उत्खनन करने पर अजय बिल्डकॉन (रॉयल पैलेस के पास, तहसील व जिला-सागर) को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया कि प्रकरण में नियत सुनवाई पर समक्ष में उपस्थित होकर खनिज के अवैध उत्खनन के संबंध में समाधानकारक उत्तर दस्तावेजी साक्ष्य सहित पेश करें तथा म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 18 (4) के तहत् उक्त तालिका में दर्शित कुल शास्ति राशि का  विधिवत भुगतान कर प्रकरण का प्रशमन करावें अन्यथा की स्थिति में म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 18 (6) के तहत उप-नियम (2) में विहित कुल शास्ति की दोगुनी रकम अधिरोपित की जावेगी।


जैसीनगर का मामला

अनुविभागीय अधिकारी जैसीनगर जिला सागर ने प्रतिवेदन के माध्यम से अवगत कराया कि मौजा बांसा तहसील जैसीनगर स्थित भूमि ख.नं. 693 (शासकीय छोटा घास भूमि) रकबा 1.07 है, से अजय बिल्डकॉन के द्वारा बांसा-सरखड़ी रोड़ निर्माण हेतु खनिज मुरम मात्रा 9775 घ.मी. बिना सक्षम अनुमति के उत्खनन की गयी है। वादग्रस्त भूमि शासकीय चरागाह दर्ज है तथा वादग्रस्त भूमि ख.नं. 693 में पूर्व से तालाब नुमा आकृति थी उसी में से मुरम का उत्खनन किया गया है।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यार्थियों के साथ खेला कैरम : किया स्कूल का निरीक्षण

विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यार्थियों के साथ खेला कैरम : किया स्कूल का निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर। एस.आई.आर. अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शासकीय माध्यमिक शाला, मोहन नगर पहुंचे। यहां उन्होंने बी.एल.ओ. से चर्चा कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जैन ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं शैक्षणिक वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। गेम्स पीरियड के समय कैरम खेल रही छात्राओं के साथ उन्होंने कुछ समय कैरम खेला और खेल के नियमों के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता एवं टीम भावना जैसे गुणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


विधायक श्री जैन ने शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं से चर्चा कर विद्यालय की दर्ज संख्या एवं उपस्थित संख्या की जानकारी ली तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री नितिन सोनी, श्री जुगल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री अमित बैसाखिया, श्री अंशुल हर्षे, श्री बालकिशन सोनी, श्री चक्रेश चौधरी सहित शाला के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

एलीवेटेड कॉरिडोर पर दोनों ओर जाली लगाने का कार्य शुरू: मेयर ने किया निरीक्षण : समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने तथा घाटों की सफाई कराने के निर्देश

एलीवेटेड कॉरिडोर पर दोनों ओर जाली लगाने का कार्य शुरू: मेयर ने किया निरीक्षण : समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने तथा घाटों की सफाई कराने के निर्देश 


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर :   महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की पहल पर नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक सागर झील पर बने एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य लंबे समय से एलिवेटेड कारीडोर पर हो रही दुर्घटनाओं एवं नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही चिंताओं को ध्यान में रखकर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए किया जा रहा है।  

सोमवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एलिवेटेड कारीडोर पहुंचकर जाली लगाने के कार्य का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता से किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने तालाब  का निरीक्षण कर घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए।


महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोग अधिक सुरक्षित एवं निश्चिंत होकर इस मार्ग का उपयोग कर पैदल भी चल सकेंगे। नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह  महत्वपूर्ण कार्य नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे आने वाले समय में सागर के नागरिकों को एक सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि विगत कई माह से एलीवेटेड कॉरिडोर पर दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल था। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि कॉरिडोर के दोनों ओर जाली लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों की इस जनहितकारी मांग को गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने बजट में प्रावधान करवाकर एम.आई.सी. की बैठक में विषय को रखा तथा उसे नगर निगम परिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा। 

नगर निगम परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से एलीवेटेड कॉरिडोर पर जाली लगाने के प्रस्ताव को पारित किया और परिषद की स्वीकृति के उपरांत नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए जाली लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जाली एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर लगाई जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना या  तालाब में व्यक्ति के नीचे गिरने की आशंका को तक रोका जा सकेगा।इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।

Share:

नगर निगम सागर के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं : गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू, हनुमानजी सरकार को सौंपा ज्ञापन

नगर निगम सागर के  कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं : गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू, हनुमानजी सरकार को सौंपा ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज:   29 दिसंबर 2025

सागर: नगर निगम कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन न मिलने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे शहर की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में निरंतर ईमानदारी से सेवाएं देने के बावजूद वेतन से वंचित हैं, जो कि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। ऐसी गंभीर स्थिति नगर निगम में पिछले 23 वर्षों में पहली बार उत्पन्न हुई है।

बैठक के उपरांत कर्मचारियों ने गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया और इसकी शुरुआत सोमवार शाम 5 बजे तीनबत्ती स्थित हनुमानजी सरकार को ज्ञापन सौंपकर की गई।

कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष श्री हरेंद्र खटीक ने बताया कि आंदोलन के अंतर्गत कर्मचारी प्रतिदिन शाम को विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियां करेंगे। इनमें नागरिकों से भीख मांगना, रामधुन, शंख-झालर के साथ सड़कों पर निकलना तथा जनप्रतिनिधियों को फूल भेंट कर अपनी पीड़ा से अवगत कराना शामिल रहेगा।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार है ।तीन माह का लंबित वेतन तत्काल जारी किया जाए। नगर निगम कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की जाए। नपीएस एवं जीपीएफ की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा की जाए।प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।कर्मचारियों का नियमितीकरण शीघ्र किया जाए।लंबित एरियर्स का भुगतान किया जाए।बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने आंदोलन में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक सभी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, तब तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की बीना रिफाइनरी परियोजनाओं की समीक्षा

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की बीना रिफाइनरी परियोजनाओं की समीक्षा


तीनबत्ती न्यूज: 29 दिसंबर, 2025

सागर: सागर सांसद एवं भारत सरकार की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की Consultative Committee की सदस्य डॉ. लता वानखेड़े ने बीपीसीएल बीना रिफाइनरी पहुँचकर विस्तार परियोजनाओं, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स निवेश, पर्यावरणीय अनुपालन, रोजगार सृजन और स्थानीय जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा बैठक का नेतृत्व किया।  डॉ. वानखेड़े ने बताया की बीना रिफाइनरी के विस्तार से देश की ईंधन मांग पूर्ति और आयात निर्भरता में कमी आएगी।  उन्होंने परियोजना की गति को लेकर टाइमलाइन, कार्य प्रगति, ठेका-प्रक्रिया, व्यय स्थिति, और प्रमुख माइलस्टोन पर क्रमवार चर्चा की।

प्रदूषण नियंत्रण अनिवार्य

पर्यावरणीय अनुपालन पर सांसद की महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में सबसे संवेदनशील मुद्दों में ZLD (Zero Liquid Discharge), वायु उत्सर्जन नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट निपटान, भू-जल प्रदूषण, कृषि भूमि पर प्रभाव और ग्रामीणों की शिकायतें शामिल रही। सांसद ने स्पष्ट कहा प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन एक विकल्प नहीं अनिवार्यता है। उन्होंने अधिकारियों से ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों, खराब पानी निकासी, पास के जलस्रोतों के रासायनिक परीक्षण, और कृषि भूमि की उत्पादकता से संबंधित सभी गंभीर विषयों पर चर्चा की। विस्तार परियोजनाओं के चलते बढ़े भारी वाहनों के दबाव से कई ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। सांसद ने निर्देश दिया जहाँ सड़कें टूटी हैं वहाँ मरम्मत की समयबद्ध योजना बनाकर प्रस्तुत की जाए। विकास स्थानीय जीवन के लिए समस्या न बने, यह ध्यान रखा जाए।

सांसद ने कहा कि रिफाइनरी स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का स्तंभ है प्राथमिकता क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलना चाहिए, इसके लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए। ”बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, अतिक्रमण, शिकायतों का जवाब, नोटिस कार्रवाई, और ग्रामीण जनप्रतिक्रिया जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सांसद ने प्रमुखता से अपनी बात रखी और कहा “किसान और ग्रामीण सिर्फ लाभार्थी नहीं — वे विकास की रीढ़ हैं। उनकी शिकायतो को प्राथमिकता से लिया जाए” उन्होंने कहा विकास की रफ्तार, पारदर्शिता की कठोरता और जनता के प्रति जवाबदेही — तीनों एक साथ चलेंगी तभी यह निवेश क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा।” सांसद ने समापन में जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा “यह मेरी ज़िम्मेदारी है कि विकास के हर कदम की जानकारी और जवाबदेही जनता तक पहुँचे। बीना रिफाइनरी का विस्तार सिर्फ परियोजना नहीं  यह मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।”

 

Share:

Sagar News : अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या : कलेक्टर संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन ▪️ अधिकृत नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट जारी हुए

Sagar News : अब सीधे कलेक्टर से साझा करें अपनी समस्या : कलेक्टर संदीप जीआर ने और सुलभ किया प्रशासन 

▪️ अधिकृत नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट जारी हुए


तीनबत्ती न्यूज:  29 दिसंबर 2025 
सागर: जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी कम करने के लिए सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने नई पहल की है। जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आधिकारिक संपर्क माध्यमों को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। कलेक्टर संदीप जीआर ने हमेशा से ही स्पष्ट किया है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी हमेशा मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

संपर्क के आधिकारिक तरीके

सागर के नागरिक निम्नलिखित माध्यमों से कलेक्टर कार्यालय तक अपनी बात पहुँचा सकते हैं:
आधिकारिक लैंडलाइन/CUG नंबर: जिला प्रशासन के आधिकारिक नंबर मोबाइल 6269110133,
 07582-221900 (कार्यालय) पर संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी सुझाव , शिकायतें लिखित में 
dm-sagar@mp.gov.in पर भेज सकते हैं।

सोशल मीडिया 

सागर जिला प्रशासन के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल 

और फेसबुक पेज :  https://www.facebook.com/collectorsagar?mibextid=ZbWKwL 
के माध्यम से भी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।

जनसुनवाई
हर मंगलवार कलेक्ट्रेट कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में नागरिक कलेक्टर से प्रत्यक्ष संवाद कर सकते हैं।कलेक्टर कार्यालय द्वारा अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक तौर पर जारी किए गए नंबरों पर ही भरोसा करें।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive