Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में युवा कांग्रेस का 'छात्रों की गूँज' छात्र संवाद कार्यक्रम संपन्न, भूपेंद्र मरावी ने युवाओं से किया संवाद

छात्रों की गूँज अभियान:  जिला युवा कांग्रेस सागर का छात्र संवाद कार्यक्रम संपन्न : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मरावी हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 23 जुलाई, 2026

सागर :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देश व्यापी आह्वान पर 'छात्रों की गूँज' अभियान के अंतर्गत सागर जिला मुख्यालय पर छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में तिलक गंज स्थित एम.एस गार्डन में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी शामिल हुए तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव थे।युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी द्वारा आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, कांग्रेस नेता रमाकांत यादव,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

__________

यह भी पढ़ें: सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹7 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई रंगे हाथ गिरफ्तार

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,रहली विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,सुरखी विधानसभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,बंडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन बाजपेई,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहित्य पांडे, राहुल कुशवाहा, समीर मकरानी, इंजी.सत्यम चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवाओं व छात्रों ने भाग लेकर शिक्षा,युवाओं के भविष्य और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा कियें।संवाद के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कोटा और देहरादून का वीडियो प्रदर्शित कर शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप अधिक सशक्त,समावेशी और सार्थक बनाने की उनकी सोच एवं प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई,जिसे उपस्थित युवाओेंं व छात्रों ने गंभीरता से सुना और समझा साथ ही युवाओं व छात्रों ने वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी भी व्यक्त की।संवाद कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जैद खान ने किया और आभार युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने व्यक्त किया।


संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,पार्षद शिव शंकर यादव,रिचा सिंह,ताहिर खान,मोहन अहिरवार, दीनदयाल तिवारी,इदरीश खान,इंद्र भूषण तिवारी,संजना कुर्मी,लक्ष्मी कुर्मी,पीयूष अवस्थी, अरविंद पंथी,सुरेन्द्र करोसिया,हरगोविंद कुर्मी, मोतीलाल पटेल,आईं एम खान,शहजाद हुसैन, महेन्द्र यादव,महेंद्र पटेल,खुशाल यादव,शाहबाज कुरेशी,महेश अहिरवार,शहजाद निहारिया, परवेज खान,शुभम तिवारी,पंचम लाल,सुदीप पटैरिया,रामबाबू कुर्मी,मदन सेन,सलमान खान, जितेन्द्र कुमार,पवन जाटव,गणेश ठाकुर,सन्दीप अहिरवार,अजय राजपूत,सुनील पावा,सुभाष चौधरी,जसवंत अहिरवार,अजय चौधरी,अजय बमदेले,नीरज कुर्मी,मंगल पटैल,देव सिंह राजपूत,देशराज यादव,राहुल रजक,शुभम सोनी,प्रेम लाल,राजू चौधरी,शिवाजी राजा, सुनील चौधरी,दीपेन्द्र राजपूत,अजय लारिया, सौरभ लोधी,जयराम तिवारी,पवन बेन,पंकज बंसल,नीलेश पटैल,आशीष पटैल,अंकित तिवारी,लखन यादव सहित बड़ी संख्या युवा व छात्र मौजूद थे।

Share:

सागर में स्कूल बस चेकिंग अभियान: 240 बसों की जांच, 110 पर कार्रवाई, ₹77,900 का जुर्माना

सागर में स्कूल बसों पर पुलिस की सख्ती: 10 दिन के अभियान में 240 बसों की जांच, 110 पर कार्रवाई, ₹77,900 का जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज: 23 जुलाई, 2026

सागर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सागर पुलिस ने जुलाई माह में 10 दिवसीय विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में 240 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 110 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹77,900 का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों और केंद्रीय मोटरयान नियम, 1989 के प्रावधानों के अनुरूप स्कूल बसों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना था। अभियान में यातायात पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने बसों का तकनीकी और सुरक्षा मानकों के आधार पर गहन निरीक्षण किया।



इन मामलों में हुई कार्रवाई

जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। इनमें—

  • बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 1 कार्रवाई।
  • बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र संचालित 2 बसों पर कार्रवाई।
  • अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर 7 चालान।
  • निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने पर 5 चालान।
  • अन्य मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर 95 चालान किए गए।

सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच

अभियान के दौरान प्रत्येक स्कूल बस का निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर निरीक्षण किया गया। इसमें बस का गोल्डन येलो रंग, "स्कूल बस" अंकन, पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, विद्यालय का नाम व संपर्क नंबर, सुरक्षित दरवाजे, बैठने की क्षमता, प्रशिक्षित परिचालक, चालक का वैध लाइसेंस व अनुभव, गणवेश, नेम प्लेट, GPS/VLT, CCTV कैमरे, आपातकालीन निकास, सीट बेल्ट, ब्रेक, टायर, लाइट, हॉर्न और वाइपर सहित सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

__________

यह भी पढ़ें: सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹7 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई रंगे हाथ गिरफ्तार

स्कूल प्रबंधन को नोटिस

जिन स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के साथ संबंधित विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस भी जारी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सभी विद्यालय संचालकों, स्कूल वाहन संचालकों और चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल बस का संचालन मोटरयान अधिनियम और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि किसी स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, तेज गति या अन्य सुरक्षा संबंधी लापरवाही दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या यातायात पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Share:

सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹7 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई रंगे हाथ गिरफ्तार

सागर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹7 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई रंगे हाथ गिरफ्तार

• जमीन सीमांकन के नाम पर किसान से मांगी थी रिश्वत, छह महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर



तीनबत्ती न्यूज: 23 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) अविनाश सिंघई को ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी परसोरिया हल्का में पदस्थ था और एक किसान की जमीन का सीमांकन कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

छह महीने से परेशान था किसान

फरियादी किसान लखन सिंह ने बताया कि वह अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिए पिछले छह महीनों से तहसील और आरआई कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहा था। इसके बावजूद राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई काम को टालता रहा और सीमांकन करने के बदले रिश्वत की मांग करता रहा।

शुरुआत में आरोपी ने ₹8,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदेबाजी के बाद यह राशि ₹7,000 तय हुई। लगातार परेशान होने पर किसान ने पहले सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं होने पर उसने लोकायुक्त पुलिस सागर से संपर्क कर पूरी घटना की लिखित शिकायत दी।



शिकायत की पुष्टि के बाद रचा गया ट्रैप

लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

गुरुवार को आरोपी राजस्व निरीक्षक ने फरियादी लखन सिंह को पुराने तहसील कार्यालय परिसर स्थित आर.ई. कार्यालय में रिश्वत की राशि लेकर बुलाया। जैसे ही किसान ने आरोपी को ₹7,000 दिए और उसने रकम अपनी जेब में रखी, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

केमिकल टेस्ट में हुई रिश्वत लेने की पुष्टि

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने आरोपी के हाथों का केमिकल परीक्षण कराया। हाथ धुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी/लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक  रंजीत सिंह, आदेश तिवारी, आरक्षक गोल्डी आदि स्टाफ शामिल रहा।

Share:

सुरखी को 16 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात: जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मंत्री गोविंद राजपूत के प्रयासों से मिली सौगात

सुरखी को 16 करोड़ की ऐतिहासिक स्वास्थ्य सौगात, जैसीनगर में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्र को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं


तीनबत्ती न्यूज: 23 जुलाई, 2026

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। राज्य शासन ने जैसीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में करने की मंजूरी देते हुए लगभग 16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के लगातार प्रयासों और शासन स्तर पर किए गए फॉलोअप का परिणाम बताई जा रही है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसीनगर अस्पताल का उन्नयन सुरखी विधानसभा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सामान्य और विशेषज्ञ उपचार के लिए सागर, भोपाल या अन्य शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा। इससे समय, धन और परेशानी की बचत होगी तथा बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी सुविधा

50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, ओटी तकनीशियन और अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध रहेंगे।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

अस्पताल में सुरक्षित प्रसव, हाई-रिस्क गर्भावस्था का उपचार, नवजात शिशु देखभाल, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से अधिक बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने में भी मदद मिलेगी।

विकास की दिशा में बड़ा कदम

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, बिजली और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जैसीनगर का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।


Share:

सागर में स्वर्णकार समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, स्वर्णकार चौक निर्माण की उठाई मांग

महापौर को स्वर्णकार समाज ने ज्ञापन सौंपकर स्वर्णकार चौक निर्माण की मांग की

• स्वर्णकार चौक निर्माण कराने हेतु शीघ्र ही स्थल निरीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा : महापौर

तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। श्री बुंदेलखंडीय क्षत्रिय पुरानिया स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से भेंट कर नगर में स्वर्णकार चौक निर्माण किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि सागर नगर में स्वर्णकार समाज की लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है तथा बड़ा बाजार क्षेत्र सहित कई वार्ड स्वर्णकार बाहुल्य हैं। समाज की लंबे समय से मांग है कि नगर में स्वर्णकार समाज की पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्णकार चौक का निर्माण कराया जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री अजमीढ़ देव जी की प्रतिमा एवं चौक से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं समाज स्वयं करेगा। चौक निर्माण के लिए रामबाग मंदिर के समीप पीपल वृक्ष के नीचे, नरयावली नाका वार्ड क्षेत्र में स्थान भी चिन्हित किया गया है।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तावित स्थल का शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा तथा सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार कर स्वर्णकार चौक निर्माण के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी उपस्थित थे।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर डॉ. उमेश सराफ, संतोष सोनी मारुति, संतोष जड़िया, योगेश सोनी, नरेंद्र सोनी, रवि सोनी, अमरनाथ सोनी, राजू बम, हरीश सोनी, बृजेश सोनी, राज सोनी, रुपेश जड़िया, संजय सोनी, नीरज जड़िया, याग्वेंद्र सोनी सहित स्वर्णकार समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विधानसभा में बीएमसी में सुविधाएं, एयरपोर्ट और चिड़ियाघर को लेकर उठाए

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विधानसभा में बीएमसी में सुविधाएं, एयरपोर्ट और चिड़ियाघर को लेकर उठाए सवाल

• बीएमसी में कैथ लैब, कैंसर अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं पर मांगी जानकारी, ढाना हवाई पट्टी के उन्नयन और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना का मुद्दा भी उठाया


तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने जिले के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, सागर में एयरपोर्ट विकास तथा चिड़ियाघर अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

बीएमसी से जुड़े प्रश्न में विधायक जैन ने कैथ लैब, कैंसर अस्पताल, ब्लड बैंक तथा कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी और पीडियाट्रिक सर्जरी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। जवाब में उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में बीएमसी में कैथ लैब और कैंसर अस्पताल उपलब्ध नहीं हैं, जबकि ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय में संचालित है। इन सुविधाओं की स्थापना वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी। वहीं न्यूरोसर्जरी विभाग के लिए आवश्यक पदों का सृजन किया जा चुका है तथा अन्य सुपर स्पेशलिटी विभागों का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

चिड़ियाघर को लेकर सरकार का जवाब

सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संभागीय मुख्यालय सागर में वन्यजीव संरक्षण, उपचार एवं पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिड़ियाघर अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना का महत्वपूर्ण मुद्दा विधानसभा में उठाया।  

  

विधायक जैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से शासन से जानकारी मांगी कि क्या सागर में वन्यजीवों के संरक्षण, उपचार और पर्यावरण शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चिड़ियाघर (Zoo) अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने का कोई प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने प्रस्तावित स्थल, शासन स्तर पर अब तक की गई कार्यवाही तथा इस परियोजना के लिए स्वीकृत राशि और अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी भी मांगी।  

इसके साथ ही विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शासन से यह भी जानना चाहा कि यदि इस परियोजना के लिए बजट या वित्तीय संसाधनों के अभाव में कार्य लंबित है, तो क्या प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) के अंतर्गत उपलब्ध निधि से इस महत्वपूर्ण परियोजना को क्रियान्वित करने की कोई योजना विचाराधीन अथवा प्रचलन में है। 

विधायक जैन ने कहा कि सागर संभागीय मुख्यालय होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा और वन्यजीव विविधता की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां वन्यजीवों के संरक्षण एवं उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्क्यू सेंटर स्थापित होने से घायल एवं संकटग्रस्त वन्यजीवों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही, चिड़ियाघर अथवा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर के माध्यम से आम नागरिकों और विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।  

एयरपोर्ट विकास का मुद्दा


विधायक जैन ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से शासन से सागर में एयरपोर्ट विकास की कार्ययोजना, हवाई पट्टी के विस्तार तथा इसे क्षेत्रीय हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में की जा रही कार्यवाही की जानकारी मांगी।  

  

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण का कार्य मुख्यतः केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार का विषय है। वहीं, प्रदेश में विमानन सुविधाओं के विस्तार के लिए विमानन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 जारी की गई है।  

  

मुख्यमंत्री ने बताया कि सागर की ढाना स्थित हवाई पट्टी के संबंध में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत आदर्श हवाई पट्टी के लिए निर्धारित मापदंड एवं मानचित्र के अनुसार प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की नई नागरिक विमानन नीति के तहत प्रदेश में प्रत्येक 75 किलोमीटर की दूरी पर हवाई पट्टी विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  

  

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर संभागीय मुख्यालय होने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, उद्योग और पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में सागर में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि सागर में एयरपोर्ट का विकास होने से क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  

  

उन्होंने कहा कि सागर की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और विधानसभा में इस महत्वपूर्ण विषय को उठाकर शासन का ध्यान आकर्षित किया है। मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के माध्यम से प्रदेश में विमानन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई संभावनाएं बनी हैं, जिसका लाभ सागर को भी मिलने की उम्मीद है।  

विधायक जैन ने कहा कि सागर के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले समय में सागर को बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।  

  


Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट

  •  डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट



तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग के शोधार्थी शिवम कुमार कोरी को उनके अभिनव शोध कार्य के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा भारतीय पेटेंट (पेटेंट नं. 594367) प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

शोधार्थी शिवम कुमार कोरी को "A Method and a Device Ultrasound-Assisted Synthesis of Alpha, Beta-Substituted Chalcone Derivatives for the Supportive Treatment of Breast Carcinoma" शीर्षक से पेटेंट प्रदान किया गया है। यह शोध स्तन कैंसर (Breast Carcinoma) के सहायक उपचार के लिए नवीन चालकोन व्युत्पन्नों के अल्ट्रासाउंड-सहायित संश्लेषण पर आधारित है।

इस तकनीक का उद्देश्य अधिक प्रभावी, सरल तथा वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत संश्लेषण पद्धति विकसित करना है, जिससे भविष्य में कैंसर उपचार से जुड़े अनुसंधानों को नई दिशा मिल सके और उपचार पद्धतियों के विकास में सहायता प्राप्त हो।

यह शोधकार्य फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग के प्रो. सुशील कुमार काशव के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। पेटेंट में प्रो. अस्मिता गजभिये एवं प्रो. रत्नेश दास सह-आविष्कारक के रूप में शामिल हैं।

पेटेंट के लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 को भारतीय पेटेंट कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। सभी आवश्यक तकनीकी एवं विधिक प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद 3 जुलाई 2026 को इसे आधिकारिक रूप से भारतीय पेटेंट प्रदान किया गया। यह पेटेंट 20 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

-----------

फेसबुक पर पढ़ने क्लिक करे

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के शोधार्थी शिवम कुमार को कैंसर उपचार शोध पर मिला भारतीय पेटेंट

----------------

प्रो. सुशील कुमार काशव ने बताया कि यह उपलब्धि शोधार्थी शिवम कुमार कोरी की मेहनत, समर्पण और अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कैंसर शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में यह उनका चौथा भारतीय पेटेंट है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर, फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार पाटिल सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने शिवम कुमार कोरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share:

सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

 

सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, दिल्ली की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


तीनबत्ती न्यूज: 22 जुलाई, 2026

सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत बुधवार को सागर जिला युवा कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बाबा मंदिर के पास एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।



नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस बल के सहारे छात्रों और युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा से जुड़े संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में अपनी बात रखने वाले छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों की आवाज को बुलंद करना है। यदि दमनात्मक रवैया जारी रहा तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे, एड.निखिल चौकसे,जैद खान,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,रहली विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,सुरखी विधानसभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत,बंडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन बाजपेई,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी आदि ने छात्रों के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केंद्र सरकार के इशारे पर की गई पुलिस की बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।घेराव व प्रदर्शन मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे,जिला कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,राकेश राय,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जतिन चौकसे,अभिषेक गौर,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,आशीष बाबा राजोरिया, राशिद खान,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,पार्षद शिव शंकर यादव,रिचा सिंह,ताहिर खान,मोहन अहिरवार,डॉ दिनेश पटैरिया,मनोज पवार,संजय मोंटी यादव,राहुल चौबे,राजा बुन्देला,संजय रोहिदास,इदरीश खान,इंद्र भूषण तिवारी,संजना कुर्मी, लक्ष्मी कुर्मी,नुरुल हसन, राहुल कुशवाहा, साहित्य पाण्डेय, समीर मकरानी,पीयूष अवस्थी, अरविंद पंथी,सुरेन्द्र करोसिया, एड.घनश्याम पटेल,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल पटेल,कोमल सिंह,आईं एम खान,जय पारासर, विजय पारासर, शहजाद हुसैन,महेन्द्र यादव, कदम सिंह,शहजाद निहारिया, एड.बृजेंद्र अहिरवार, एड.पुष्पेंद्र प्रजापति,सत्यभान सिंह,राम अवतार सिंह,परवेज खान, शुभम तिवारी,पंचम लाल, सुदीप पटैरिया,रामबाबू कुर्मी, मदन सेन,सलमान खान, जितेन्द्र कुमार,पवन जाटव, गणेश ठाकुर, महेश सेन, सन्दीप अहिरवार,अजय राजपूत,  अनिल दक्ष,सुनील पावा,सुभाष चौधरी,जसवंत अहिरवार,अजय चौधरी,अजय बमदेले,नीरज कुर्मी,मंगल पटैल,देव सिंह राजपूत,देशराज यादव,राहुल रजक,शुभम सोनी,प्रेम लाल,राजू चौधरी,शिवाजी राजा,सुनील चौधरी,दीपेन्द्र राजपूत,अजय लारिया,सौरभ लोधी,जयराम तिवारी,पवन बेन,पंकज बंसल,आशीष पटैल, अंकित तिवारी,लखन यादव,नीलेश पटैल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive