Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पेयजल समीक्षा बैठक : कलेक्टर का कड़ा रुख, सीएमओ का वेतन काटने के निर्देश : पाइपलाइन रेस्टोरेशन के काम में तेजी लाने की हिदायत

पेयजल समीक्षा बैठक : कलेक्टर का कड़ा रुख, सीएमओ का वेतन काटने के निर्देश : पाइपलाइन रेस्टोरेशन के काम में तेजी लाने की हिदायत


तीनबत्ती न्यूज:  27 मई 2026 
सागर
: जिले में पेयजल आपूर्ति और प्रबंधन को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा दैनिक रूप से समीक्षा की जा रही है। बुधवार को आयोजित बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी खुरई का एक दिन का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल निगम द्वारा जहां भी पाइपलाइन बिछाने या मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, वहाँ पाइपलाइन रेस्टोरेशन का कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही ज्वाइंट विजिट कर बंद पड़ी योजनाओं को तुरंत चालू करने की स्थिति का पता लगाने को कहा गया है।

एमपीईबी को बिजली कनेक्शन दुरुस्त करने की हिदायत भी दी गई। पेयजल आपूर्ति में बिजली की वजह से कोई बाधा न आए, इसके लिए एमपीईबी को सभी संबंधित जगहों पर बिजली कनेक्शन पूरी तरह से सही करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सागर सहित विभिन्न विकासखंडों में चल रही नल-जल योजनाओं   और वहां आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या की समीक्षा की गई। बंडा डूब क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि अभी डूब क्षेत्र में विस्थापन का कार्य प्रचलन में है इस क्षेत्र में पानी सुचारू रूप से चालू रहना चाहिए, क्योंकि पानी सबसे बुनियादी जरूरत है।  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज पेयजल से जुड़ी जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने उनका त्वरित निराकरण  और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

लापरवाही अक्षम्य

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी और पेयजल की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन सहित जल निगम पीएचई के अधिकारी , सीएमओ,  सीईओ उपस्थित रहे।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






 
Share:

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में 11वां देहदान: दिवंगत गीता बाई अग्रवाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी गई सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में 11वां देहदान: दिवंगत गीता बाई अग्रवाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ दी गई सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई


तीनबत्ती न्यूज| 27 मई 2026

सागर:  मानवता, समाजसेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए सागर के बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को 11वां देहदान संपन्न हुआ। सागर के बाईसा मुहल्ला (नरयावली नाका वार्ड) निवासी दिवंगत श्रीमती गीता बाई पति स्व भगवानदास अग्रवाल  के पार्थिव शरीर को उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के उद्देश्य से महाविद्यालय के एनाटॉमी (शारीरिक रचना) विभाग को सौंपा गया।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

 ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया

शासन के नियमानुसार दिवंगत देहदाता को चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान भावुक माहौल में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके इस महान निर्णय को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के इतिहास में यह 11वां देहदान है।

यह भी पढ़ेंसागर के सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान

देहदान के इस पुनीत अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर, एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष, विभागीय स्टाफ तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा में देहदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और इसे मानव कल्याण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान बताया गया।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के इस महान एवं पुण्य कार्य के लिए पूरा बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय परिवार दिवंगत आत्मा को नमन करता है। उन्होंने कहा कि देहदान जैसे निर्णय समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं और चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस अनुकरणीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हुआ देहदान : देहदानी स्व. अमोल रजक को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा दिवंगत के परिजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार पत्र भी सौंपा गया। परिवार के इस निर्णय को सामाजिक सरोकार और जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


देहदाता का विवरण:

स्व. श्रीमती गीता बाई (आयु 76 वर्ष), पति स्व. भगवानदास अग्रवाल, निवासी बैसा मुहल्ला, नरयावली नाका वार्ड, सागर।

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित

देहदान के लिए सहमति देने वाले परिजन:

श्री नीलेश अग्रवाल (भतीजा), श्री राजेश अग्रवाल (भतीजा), श्री उमेश अग्रवाल (भतीजा), देवाशीष अग्रवाल (नाती) एवं डॉ. राघव गुप्ता (नाती) शामिल रहे।


यह भी पढ़ें: गवेषणा संवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






Share:

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

50 हजार की रिश्वत लेते  सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख


तीनबत्ती न्यूज|27 मई 2026

इंदौर/खरगोन:  लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, जिला खरगोन के सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

-----------------

लोकायुक्त पुलिस में की थी शिकायत

लोकायुक्त इंदौर के अनुसार, मानपुर निवासी मनोज वास्केल ने पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) इंदौर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था। उनकी पोस्टिंग पहले दलौदा (मंदसौर) में हुई थी, जिसे धार कॉलेज में करवाने का दावा करते हुए आरोपी सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पोस्टिंग घर के नजदीक करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए मांगे, जिसमें से वह पहले ही 1 लाख रुपए ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ेंपन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

मधुबन ढाबे पर बिछाया जाल, 50 हजार लेते पकड़ा गया आरोपी

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद 27 मई को आरोपी और आवेदक के बीच बातचीत के अनुसार 50 हजार रुपए की किश्त देने का समय तय हुआ।

यह भी पढ़ेंसागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

आरोपी ने आवेदक को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर बुलाया। यहां पहले से तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


ट्रैप दल में शामिल रहे अधिकारी

कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, रामेश्वर निगवाल, आशीष नायडू और प्रभात मोरे शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






Share:

नीट पेपर लीक कांड : युवाओं का टूटा भरोसा: सरकार ने नहीं सीखा सबक,कोई सख्त कार्रवाई नहीं: समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर

नीट पेपर लीक कांड : युवाओं का टूटा भरोसा: सरकार ने नहीं सीखा सबक,कोई सख्त कार्रवाई नहीं: समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर



तीनबत्ती न्यूज|27 मई, 2026

सागर। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली पर से युवाओं का भरोसा समाप्त हो गया है। देश में लगातार 2 वर्ष से लेट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो रहा है।यह गंभीर बात है। सरकार ने पेपर लीक होने के बाद भी ना तो कोई सबक सीखा और ना ही पेपर लीक होने मामले में कोई सख्त कार्रवाई की।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

श्री ठाकुर आज सागर स्थित निवास पर पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि नीट परीक्षा का संचालन करने वाली समिति ने फीस के नाम पर 5 करोड रुपए का मुनाफा कमाया है जो सरकार पढ़ाई और परीक्षा को ठीक से नहीं कर पा रही, वह पेपर लीक के मामले में करोड़ों का मुनाफा कमा रही है ।बेहतर होगा  कि प्रधानमंत्री को स्वयं इस्तीफा देना चाहिए।  श्री ठाकुर ने कहा कि अमेरिका सरकार की वीजा नीति के कारण 8 लाख से अधिक भारतीय छात्रों को वापस भारत लौटना पड़ा,  इन छात्रों का भविष्य अंधकार में है। भारतीय प्रतिभाओं के भविष्य पर भाजपा सरकार ने कालिख पोत दी है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का संबंध देश के शिक्षा मंत्री से है,  शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: 750 साल में पहली दफा किसी सीएम ने की मां वाग्देवी की पूजा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा के बाद दी बड़ी सौगात: अब धार में बनेंगे मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान

श्री ठाकुर ने कहा कि अमेरिका और ईरान का युद्ध फिलहाल समाप्त होने की स्थिति में नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि शांति वार्ता वेंटिलेटर पर है। उनके इस बयान का तो यही अर्थ निकाल रहा है  कि भारत सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फैल रही। इस कारण तेल और गैस का संकट भारत को झेलना पड़ रहा है। भारतीय जनता महंगाई के दौर से गुजर रही है।सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। एक परिवार एक कार के सिद्धांत को लागू कर दिया जाना चाहिए जिससे करोड़ों रुपए का डीजल और पेट्रोल बचेगा। उन्होने कहा कि ललितपुर सागर छिंदवाड़ा रेल लाइन का दो बार सर्वे पूरा हो चुका है।  इसके बाद भी बुंदेलखंड के नैताओ को गुमराह कर तीसरी बार सर्वे करने की बात कही गई है । इस अंचल की जनतिनिधि जनता   को गुमराह करने में लगे हुए हैं।

छतरपुर पन्ना के आसपास रेल लाइन को डालने के नाम पर 55000 पेड़ काटे गए। अब इस ट्रैक को गलत बताया जा रहा है। नया ट्रैक डालने के नाम पर फिर 50000 पेड़ काटने की तैयारी है। यह आपराधिकृत करने वाले रेल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।नया ट्रैक बनाने की जगह पहाड़ काटकर टनल बनाई जाना चाहिए, जिससे पेड़ों की रक्षा हो सके।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोधमे कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा: सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोधमे कांग्रेस ने निकाली पैदल यात्रा: सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज|26 मई 2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से नाराज होकर कांग्रेसी नेताओं पैदल यात्रा निकाली । पैदल यात्रा राजीव गांधी भवन जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती कटरा जामा मस्जिद होते हुए राधा तिराहे  पर समाप्त हुई ।इस पैदल यात्रा में कांग्रेसियों में बेहद आक्रोश देखा गया कांग्रेसी जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है एवं बस एक ही भूल कमल का फूल आदि के नारों का शंखनाद करते हुए चल रहे थें।

--------------------

सागर कलेक्टोरेट में युवक ने जलाई रामचरित मानस : आत्मदाह की कोशिश, पुलिस हिरासत में

____________

पैदल यात्रा के समापन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार मूल्य वृद्धि होने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है शहरों में हालात यह है कि लोग अपने बच्चों तक के बजट में कटौती कर रहे हैं लोग गाड़ियों पर चलते थे केंद्र सरकार ने उन्हें पैदल चलने पर मजबूर कर दिया वही माल ढुलाई सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होने लगी हैं ।



पूर्व विधायक सुनील जैन ने केंद्र सरकार से मांग की की राज्य सरकार जो डीजल पेट्रोल और रसोई गैस पर जो कर लगा रही है उस पर भी कटौती की जाए सरकार को अपने खर्चों पर और अधिकारियों के शौकों पर कटौती करनी चाहिए ना की जनता की जेब पर डाका डालना चाहिए सी एन जी के बढ़ते दामों पर भी नाराजगी जताई 

कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने कहा यह देश का दुर्भाग्य है की राजतंत्र में डाकू बंदूक की नोक पर लोगों को लूटा करते थे और लोकतंत्र में सत्ता की लुटेरी भाजपा की सरकार कलम की नोक पर लोगों को लूट रही है अगर डाकू गुनहगार है तो सरकार भी गुनहगार है ।

पैदल यात्रा के समापन पर जिला शहर कांग्रेस ने मंहगाई पर नियंत्रण करने नायब तहसीलदार बहादुर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा पैदल यात्रा का आभार आनंद हेला ने माना।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ,रामकुमार पचौरी , पप्पू गुप्ता, शरद पुरोहित,हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे नरेंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे. जितेंद्र रोहण , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डा संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, शैलेंद्र तोमर, कमलेश तिवारी ,अवधेश तोमर, ताहिर खान, शिव शंकर गुड्डू यादव. ,सुलेखा राय, राकेश राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू चक्रेश रोहित एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे पीयूष अवस्थी जितेंद्र चौधरी चंदन सुहाने समीर खान ,चक्रेश सिघई ,रजिया खान,जतिन चौकसे जाहिद ठेकेदार, दीनदयाल तिवारी,गंगाराम चौधरी दीपक दुबे, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, आनंद हैला, प्रशांत समैया, हेमकुमारी कुर्मी, ज्योति मलैया, रोशनी वसीम खान ,रिचा सिंह, टीकाराम दीवान, भूरे खटीक रेखा सोनी किरण लता सोनी रेखा अहिरवार, हरिश्चंद्र सोनवार, जितेंद्र चौधरी, ऋषभ जैन, मीना पवन पटेल, रोहित मांडले, गोपाल प्रजापति, अमित मिश्रा, पप्पू गोस्वामी. ,मानसिंह चौधरी, बाबू मछंदर ,विनोद रैकवार, बंटी दुबे, चंदन सुहाने ,दीपक कुर्मी, रवि सोनी, श्री दास रैकवार ,विनीत जैन ताले वाले, मयंक ठक्कर ,उमेश ठेकेदार ,अशोक नागवानी, लल्ला यादव ,एडवोकेट  रश्मि जैन ,. राजाराम सरवैया, प्रियंक बहेरिया ,सुरेश कोरी ,राकेश छाबड़ा, तज्जु भाई , अभिषेक पाठक ,फिरदौस कुरैशी, शोएब कुरैशी, नौशाद अब्बासी, फिरोज खान ,बंटी कोरी,अशरफ खान, चमन अंसारी, पीयूष अवस्थी, कुंजीलाल लाडिया जितेंद्र सिंह चावला ,महेश यादव, बलराम साहू ,साजिद राइन, डॉ दिनेश पटेरिया, कल्लू गुप्ता, श्रीदास रैकवार,आनंद अहिरवार, अजय अहिरवार, संजय सराफ, दुलीचंद सकवार, राजेश कोरी राहुल अरोड़ा एडवोकेट अकील सिद्दीकी एडवोकेट गणेश पटेलभारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

Sagar News: वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन की जांच में अनियमितताए ; कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को दिया नोटिस

Sagar News: वेयर हाउस में गेहूं उपार्जन की जांच में अनियमितताए ; कलेक्टर ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को दिया नोटिस 




तीनबत्ती न्यूज:  26 मई 2026

सागर: सागर जिले के सांईखेड़ा वेयर हाउस में संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र की जांच में गंभीर अनियमितताओं पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्रवाई करते हुए समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उकत कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर के एवं खाद्य विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
---------------

प्रतिवेदन के अनुसार बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी संस्था ढाना द्वारा संचालित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण सांईखेड़ा वेयर हाउस परिसर में किया गया। जांच के दौरान केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी अनुपस्थित पाई गईं तथा उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई वैध अनुमति अथवा आदेश प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच में यह भी पाया गया कि बिना अनुमति स्थल परिवर्तन कर वेयर हाउस में गेहूं का भंडारण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में बिना सिली हुई बोरियां पाई गईं, जिन पर न तो स्टेंसिल लगाए गए थे और न ही किसानों के कोड अंकित थे। अधिकारियों ने आशंका जताई कि उपार्जित फसल के अपयोजन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त खरीदी स्थल एवं भंडारण स्थल एक ही होने के बावजूद बोरियों का परिवहन कराया जाना समय एवं धन के दुरुपयोग की श्रेणी में पाया गया।


जांच प्रतिवेदन में समिति प्रबंधक श्री सूर्यकांत दुबे एवं केंद्र प्रभारी श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा उपार्जन नीति की विभिन्न कंडिकाओं के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्हें उपार्जन कार्य से पृथक करने, संस्था को ब्लैकलिस्ट करने तथा पुलिस अभियोजन की कार्रवाई क्यों न की जाए।
इसी प्रकार म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पाेरेशन शाखा सांईखेड़ा के प्रभारी श्री मुकेश परमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान वे उपार्जन केंद्र संचालन संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा उन्हें केंद्र प्रभारी की जानकारी भी उपलब्ध नहीं थी। इस गंभीर लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता माना है। जांच प्रतिवेदन में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी एवं वेयर हाउस शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

 --------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive