Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा की “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

भाजपा की “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 28 मई,2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, यश अग्रवाल, निकेश गुप्ता एवं मनीष चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के गढाकोटा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

________________

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विश्व स्तर पर मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, शोषित, वंचित, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

देखने क्लिक करे: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ में इलेक्ट्रिक ट्राय मोटर साइकिल को चलाया और इसका परीक्षण किया। यह विशेष ई-ट्राय साइकिल दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को नई दिशा देने वाला नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करने वाला दल है। 

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनसेवा के प्रतीक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़कर सेवा कार्यों में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।

नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज और आमजन से जुड़े अभियान होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर सेवा का कार्य करता है। जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन और आयोजन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया तथा सह-संयोजक चैन सिंह ठाकुर, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल एवं आसमा जैन को बनाया गया है।

ये हुए शामिल

कार्यशाला में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, जिला उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, विक्रम सोनी, संध्या भार्गव, आफीसर यादव, राहुल वैध, आलोक केशरवानी, सविता साहू, भूपेंद्र नामदेव, विकास सांधेलिया, अंशुल परिहार, बालकिशन सोनी, शालीन सिंह, प्रासुक जैन, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, जय सोनी, डॉ. दशरथ मालवीय, राहुल नामदेव, राजू बड़ोनिया, आदित्य उपाध्याय, मनोज रैकवार, संजय चौबे, तप्ती बाबू सिंह लोधी, प्रमिला मौर्य, उर्मिला सहारे, जयश्री चढ़ार, सुनीता रैकवार, मीरा चौबे, रश्मि कुशवाहा, शारदा कोरी, विनय मिश्रा, बंटी शर्मा, नमन समैया, चिराग सबलोक, हेमंत पचौरी, निखिल अहिरवार, दीपक दुबे, पंकज भट्ट, हिमांशु जोशी, अभिमन्यु सोनी, गौरव नामदेव, धर्मेंद्र रजक, गुड्डू सोनी, मिंटू दीक्षित, देवेंद्र फुसकेले, मूरत सिंह राजपूत, प्रणव कन्हौआ, शुभम अहिरवार, युवराज तोमर, सुप्रियो राय, हरिओम भट्ट, विशाल खटीक, धर्मेंद्र खटीक, कमल कुर्मी, बसंत मीणा, देवाशीष दुबे सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive