Editor: Vinod Arya | 94244 37885

फर्नीचर क्लस्टर बनेगा बुंदेलखंड का औद्योगिक हब: विधायक प्रदीप लारिया ▪️निरीक्षण के दौरान एसडीएम व अधिकारियों के साथ की समीक्षा: मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश

फर्नीचर क्लस्टर बनेगा बुंदेलखंड का औद्योगिक हब: विधायक प्रदीप लारिया

▪️निरीक्षण के दौरान एसडीएम व अधिकारियों के साथ की समीक्षा: मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज|27 मई,2026

सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बुधवार को नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने औद्योगिक क्षेत्र सिदगुवां पहुंचकर प्रस्तावित फर्नीचर क्लस्टर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम अमन मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र, एमपीईबी, जल निगम और उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का निरीक्षण किया कलेक्टर प्रतिभा पाल ने : शीघ्र कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फर्नीचर क्लस्टर से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बिजली, सड़क, पानी, आंतरिक मार्ग, ड्रेनेज सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह क्लस्टर क्षेत्र के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव बनेगा और स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।


विधायक लारिया ने एसडीएम अमन मिश्रा को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संचालित आरा मशीन संचालकों एवं फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को क्लस्टर क्षेत्र में स्थानांतरित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि सभी इकाइयों को एक संगठित और सुव्यवस्थित औद्योगिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर लकड़ी एवं फर्नीचर उद्योग की इकाइयों के स्थापित होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, परिवहन और उत्पादन लागत कम होगी तथा छोटे उद्यमियों को बड़े बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

भविष्य में बनेगा हब 

विधायक ने कहा कि सिदगुवां फर्नीचर क्लस्टर भविष्य में प्रदेश का प्रमुख वुड एवं फर्नीचर उद्योग केंद्र बन सकता है, जिससे सागर जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग स्थापना में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आने दी जाए और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर परियोजना को जल्द धरातल पर उतारें।

एसडीएम अमन मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि शासन की प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण प्रकल्प को समय-सीमा में पूरा करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में भूमि विकास, विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, सड़क निर्माण और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive