सागर में जैन समाज का मौन जुलूस: 2 आर्यिकाओं की सड़क हादसे में समाधि पर हजारों लोगों ने जताया विरोध, सुरक्षा कानून की मांग
तीनबत्ती न्यूज: 25 मई,2026
सागर। रीवा में दो जैन आर्यिकाओं की सड़क हादसे में हुई समाधि के विरोध में सोमवार 25 मई को सागर में सकल दिगंबर जैन समाज के आह्वान पर विशाल मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और मुनि-संघों व आर्यिका संघों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग उठाई गई। देशभर में जैन समाज ने आज आक्रोश जाहिर किया। सागर जिले में अनेक स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन आदि किए।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-----------------
सुबह निकला मौन जुलूस
मौन जुलूस सुबह 8 बजे गौराबाई मंदिर एवं पार्श्वनाथ मंदिर, कटरा नमकमंडी से प्रारंभ होकर कोतवाली पुलिस थाना तक पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन और सीएसपी ललित कश्यप को जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, पूर्व विधायक सुनील जैन, सुधा जैन, सहित हजारों लोगों की उपस्थिति में सौंपा।जुलूस को आचार्यश्री उदारसागर महाराज ससंघ, मुनि श्री शाश्वत सागर महाराज ससंघ एवं मुनिश्री अभेद सागर महाराज ससंघ का सानिध्य प्राप्त हुआ। मौन जुलूस में पुरुष सफेद वस्त्रों में जबकि महिलाएं पीले-केसरिया रंग की साड़ी के ड्रेस कोड में शामिल हुईं। जैन समाज के विभिन्न संगठनों, मंदिर समितियों एवं पदाधिकारियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
------------------
यह भी देखे: क्लिक करे
_________________________
ज्ञापन में बताया गया कि 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के सामने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित एवं आचार्य श्री समय सागर महाराज की शिष्या आर्यिका उपशममति माताजी और आर्यिका श्रुतमति माताजी को एक कार चालक द्वारा कथित रूप से टक्कर मार दी गई थी, जिससे दोनों माताजी की समाधि हो गई। घटना के विरोध में जैन समाज ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जैन समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन दशकों में देशभर में मुनि संघों और आर्यिका संघों के साथ 100 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में केंद्र एवं राज्य सरकारों को मुनि संघों और आर्यिका संघों के आहार, विहार और निहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोटेक्शन नियम लागू करने चाहिए।
देखने क्लिक करे: CCTV: जैन आर्यिकाओं को कार ने कुचला: 25 मई को जैन समाज का विरोध प्रदर्शन
ये रहे शामिल
सागर में निकले मौन जुलूस में मुकेश जैन ढाना, महेश बिलहरा,संतोष घड़ी,पूर्व विधायक सुनील जैन, सुधा जैन, अशोक पटवारी, श्रीकांत जैन,नीलेश जैन भूसा, दिनेश बिलहरा, राजा भैया, देवेंद्र जैन स्टील, राजेश जैन रोड लाइंस, वीरेंद्र जैन मालथौन, सीए सुदीप जैन, सौरव उपकार, दिनेश सिंघई, अनिल नैनधरा, सपन जैन, निधि जैन, शकुंतला जैन, चक्रेश सिंघई, प्रशांत समैया, चक्रेश हिन्नोद,संदीप बहेरिया, इंदू नायक, प्रकाश पारस,पप्पू फुसकेले, सुनील जैन पाइप, प्रेमचंद उपकार, नीटू स्टील, मुकेश जैन पारस,सोनू आई टी आई, आलोक जैन, अमित जैन, नितुल जैन, राहुल इमलया, समीर जैन, विकास जैन, मनोज मोहित, अरुण सिंघई, नरेंद्र नायक, जिनेंद्र आकर्षण, डॉ अमित जैन, अमित जैन वीरू, पप्पू तिवारी, उमेश सराफ, कौशल यादव सहित सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
मौन जुलूस का विशेष आकर्षण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 100 वर्षीय पंडित ताराचंद जैन रहे, जिनकी उपस्थिति ने समाजजनों में विशेष उत्साह का संचार किया। उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर देशभर में आचार्य श्री समय सागर महाराज ससंघ एवं अन्य मुनि संघों के आशीर्वाद से विभिन्न शहरों में भी मौन जुलूस निकाले गए।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------











0 comments:
एक टिप्पणी भेजें