पेयजल समीक्षा बैठक : कलेक्टर का कड़ा रुख, सीएमओ का वेतन काटने के निर्देश : पाइपलाइन रेस्टोरेशन के काम में तेजी लाने की हिदायत
तीनबत्ती न्यूज: 27 मई 2026
सागर: जिले में पेयजल आपूर्ति और प्रबंधन को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा दैनिक रूप से समीक्षा की जा रही है। बुधवार को आयोजित बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी खुरई का एक दिन का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे
-----------------
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल निगम द्वारा जहां भी पाइपलाइन बिछाने या मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, वहाँ पाइपलाइन रेस्टोरेशन का कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही ज्वाइंट विजिट कर बंद पड़ी योजनाओं को तुरंत चालू करने की स्थिति का पता लगाने को कहा गया है।एमपीईबी को बिजली कनेक्शन दुरुस्त करने की हिदायत भी दी गई। पेयजल आपूर्ति में बिजली की वजह से कोई बाधा न आए, इसके लिए एमपीईबी को सभी संबंधित जगहों पर बिजली कनेक्शन पूरी तरह से सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सागर सहित विभिन्न विकासखंडों में चल रही नल-जल योजनाओं और वहां आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या की समीक्षा की गई। बंडा डूब क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि अभी डूब क्षेत्र में विस्थापन का कार्य प्रचलन में है इस क्षेत्र में पानी सुचारू रूप से चालू रहना चाहिए, क्योंकि पानी सबसे बुनियादी जरूरत है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज पेयजल से जुड़ी जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने उनका त्वरित निराकरण और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
लापरवाही अक्षम्य
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी और पेयजल की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन सहित जल निगम पीएचई के अधिकारी , सीएमओ, सीईओ उपस्थित रहे।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
-----------------------
---------------
--------------------
------------------------
--------------
---------------
---------------









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें