Editor: Vinod Arya | 94244 37885

छात्र काव्य नामदेव की शिक्षिका द्वारा पिटाई से हुई मौत को लेकर नामदेव समाज ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन: ठोस कार्यवाई की मांग

छात्र काव्य नामदेव की शिक्षिका द्वारा पिटाई से हुई मौत को लेकर नामदेव समाज ने  कमिश्नर को दिया ज्ञापन: ठोस कार्यवाई की मांग



तीनबत्ती न्यूज: 29 मई,2026

सागरसागर संभाग कमिश्नर कार्यालय में  आ.भा. नामदेव दर्जी महासभा के अध्यक्ष प्रेम नामदेव, म. प्र. नामदेव समाज विकास संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर नामदेव एवं आ, भा, नामदेव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल नामदेव नेतृत्व में संभाग कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तेंदूखेड़ा (दमोह) निवासी मृतक बालक काव्य पिता दामोदर नामदेव को न्याय दिलाने की मांग की गई।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के गढाकोटा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

_____________

प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर नामदेव ने बताया कि विगत दिनों तेंदूखेड़ा (दमोह) में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका द्वारा काव्य नामदेव के साथ मारपीट किए जाने के बाद बच्ची मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। भोपाल में 78 दिनों तक उपचार चलने के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज के लोग एकत्रित हुए हैं।  पूर्व मे सामान्य धाराओं मे दर्ज FIR क़ी पुन  विवेचना कराकर दोषी के खिलाफ सख्त एवं कडी कार्यवाही क़ी जाये इस दौरान प्रशासन की ओर से उचित जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल नामदेव ने कहा कि विद्यालय में काव्य नामदेव के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना समाज के लिए चिंता का विषय है।




मृतक काव्य नामदेव के परिजनों ने आरोप लगाया कि अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ललितपुर से आए प्रेम नामदेव ने कहा कि समाज के सभी प्रमुखजन प्रशासन से मांग करते हैं कि काव्य नामदेव को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में दामोदर नामदेव, यशवंत नामदेव, रामलखन नामदेव (मालथौन), दुर्गेश नामदेव, अशोक नामदेव, सोन नामदेव, राजकुमार नामदेव, प्रियंका नामदेव, निखिल नामदेव, अभिषेक नामदेव, देवांश नामदेव, रेशु नामदेव, पिंटू नामदेव, रवि नामदेव, भगवती नामदेव एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive