Editor: Vinod Arya | 94244 37885

28 सितंबर को मध्य भारत में इक्वीलक्स, दिन-रात होंगे लगभग 12-12 घंटे

घड़ी मिला लीजिए: प्रकृति करेगी टाइम-मैनेजमेंट: मध्य भारत में 28 सितंबर को दिन-रात लगभग बराबर


• 23 सितंबर के इक्वीनॉक्स के बाद अब आएगा इक्वीलक्स, मध्य प्रदेश के कई शहरों में करीब 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात

• सारिका घारू



तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर, 2026

भोपाल। आमतौर पर माना जाता है कि 23 सितंबर को दिन और रात बराबर होते हैं, लेकिन खगोलीय गणना के अनुसार वास्तविक रूप से सूर्योदय से सूर्यास्त तक की अवधि लगभग 12 घंटे होने की स्थिति कुछ दिन बाद आती है। मध्य भारत के कई हिस्सों में यह स्थिति 28 सितंबर 2026 को देखने को मिलेगी। इसे इक्वीलक्स (Equilux) कहा जाता है।


राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि 23 सितंबर के आसपास होने वाली खगोलीय घटना इक्वीनॉक्स (Equinox) है, जबकि किसी स्थान पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक का समय लगभग 12 घंटे होने की स्थिति को इक्वीलक्स कहा जाता है। मध्य भारत के कई शहरों में 28 सितंबर को दिन की अवधि लगभग 12 घंटे होने जा रही है।


क्या होता है इक्वीनॉक्स?

सारिका घारू के अनुसार, इक्वीनॉक्स वह खगोलीय स्थिति है, जब सूर्य की किरणें पृथ्वी की भूमध्य रेखा पर सीधे पड़ती हैं। इस समय पृथ्वी के दोनों गोलार्धों में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होने की स्थिति बनती है।

हालांकि, सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना में सूर्य के ऊपरी किनारे, वायुमंडलीय अपवर्तन तथा अन्य खगोलीय कारणों का प्रभाव होता है। इसलिए किसी स्थान पर वास्तविक 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात इक्वीनॉक्स के दिन ही हो, यह जरूरी नहीं है।


इक्वीनॉक्स और इक्वीलक्स में अंतर

इक्वीनॉक्स मुख्य रूप से पृथ्वी की कक्षा में सूर्य की स्थिति से जुड़ी खगोलीय घटना है, जबकि इक्वीलक्स किसी विशेष स्थान पर दिन की वास्तविक अवधि लगभग 12 घंटे होने से संबंधित है। यही वजह है कि 23 सितंबर के इक्वीनॉक्स के कुछ दिन बाद मध्य भारत में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर दिखाई देती है।


मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में 28 सितंबर की स्थिति


शहर| सूर्योदय| सूर्यास्त| दिन की अवधि

भोपाल| सुबह 6:10 बजे| शाम 6:10 बजे| 11 घंटे 59 मिनट 59 सेकंड

नर्मदापुरम| सुबह 6:09 बजे| शाम 6:09 बजे| 12 घंटे 00 मिनट 08 सेकंड

रायसेन| सुबह 6:09 बजे| शाम 6:09 बजे| 11 घंटे 59 मिनट 58 सेकंड

छिंदवाड़ा| सुबह 6:04 बजे| शाम 6:04 बजे| 12 घंटे 00 मिनट 20 सेकंड

आंकड़ों के मुताबिक इन शहरों में 28 सितंबर को दिन की अवधि लगभग 12 घंटे रहेगी। कहीं यह कुछ सेकंड कम तो कहीं कुछ सेकंड अधिक होगी। यानी प्रकृति का यह 'टाइम-मैनेजमेंट' घड़ी की सुई के बेहद करीब नजर आएगा।


50-50 की हिस्सेदारी जैसा नजारा


28 सितंबर को मध्य भारत के इन हिस्सों में दिन और रात की अवधि में अंतर बेहद कम रहेगा। इसे आम भाषा में कहा जा सकता है कि न धूप का हिस्सा ज्यादा होगा और न रात का—दोनों लगभग बराबर हिस्सेदारी में होंगे।

सारिका घारू के अनुसार, यह घटना इस बात का सुंदर उदाहरण है कि खगोलीय घटनाओं को समझने के लिए केवल तारीख नहीं, बल्कि स्थान, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और खगोलीय गणना भी महत्वपूर्ण होती है।

Share:

सेवा और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा

सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा



तीनबत्ती न्यूज : 27 सितंबर 2026

सागर। वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा के रूट क्रमांक-3 का रविवार को सागर शहर में आगमन हुआ। यात्रा के शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से गुजरने के दौरान स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों ने पुष्पवर्षा और पुष्पमालाओं से यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया गया।



सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, नशामुक्ति, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की सहभागिता और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मोतीनगर चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिलाएं और आमजन उपस्थित रहे तथा यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। देश के नौजवान इस संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं । उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प की यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संदेश दे रही है।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प लें : मुकेश राठवा

गुजरात के राज्यसभा सांसद मुकेश राठवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए देश की सेवा एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सेवा और संकल्प का संदेश दे रही यात्रा : शैलेंद्र जैन

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने के साथ ही सेवा और संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।उन्होंने सागर की धरती पर यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि अतिथि हमारे लिए सम्मान और आत्मीयता का विषय हैं तथा सागर की जनता यात्रियों का पूरे मन से स्वागत करती है।

जैन ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और विश्व में भारत की भूमिका को और मजबूत करने के संकल्प के साथ सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सेवा संकल्प यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

युवाओं से सेवा कार्यों में सहभागिता का आह्वान

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने युवाओं से आगे बढ़कर लघु एवं छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान, नशामुक्त भारत और रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न वार्डों के पार्षद, सिटी मजिस्ट्रेट सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share:

खेल के मैदान से टीवी स्क्रीन तक पहुंचे सागर के सोहेल खान: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में आठवें सवाल तक पहुंचे

खेल के मैदान से टीवी स्क्रीन तक पहुंचे  सागर के सोहेल खान: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में आठवें सवाल तक पहुंचे


तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कूडो खिलाड़ी सोहेल खान ने खेल के मैदान में अपनी उपलब्धियों के बाद अब टीवी स्क्रीन पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सोहेल खान ने लोकप्रिय लॉजिक और रीजनिंग आधारित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में हिस्सा लिया। शो का प्रसारण StarPlus और JioHotstar पर किया जाता है।


26 सितंबर को प्रसारित विशेष एपिसोड में सोहेल खान ने देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के साथ इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 100 प्रतिभागी लॉजिकल और रीजनिंग पर आधारित सवालों का सामना करते हैं। सवालों का स्तर बढ़ने के साथ प्रतियोगिता भी कठिन होती जाती है।


आठवें सवाल तक बनाई जगह

सोहेल खान ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें सवाल तक अपनी जगह बनाई। हालांकि, इसके बाद अगले सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाने के कारण उनका सफर प्रतियोगिता में समाप्त हो गया। इसके बावजूद उन्होंने खेल के मैदान से अलग एक नए क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

खेल जगत में भी बड़ी पहचान

मध्यप्रदेश के सागर के सोहेल खान कूडो खेल की दुनिया में अपनी उपलब्धियों के लिए खास पहचान रखते हैं। वे World Cup Silver Medallist और लगातार 23 बार National Gold Medallist रह चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम भारत के सबसे तेज नॉकआउट्स में से एक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। खेल उपलब्धियों के चलते उन्हें ‘Golden Boy of Madhya Pradesh and India’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल • पंडित अनिल पाण्डेय

बोले- यादगार रहा अनुभव

शो में अपने अनुभव को लेकर सोहेल खान ने कहा कि यह उनके लिए बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि जिस शो को वह स्वयं JioHotstar और StarPlus पर देखते रहे हैं, उसी शो का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।

खेल के मैदान से अलग लॉजिक और रीजनिंग की इस चुनौती को स्वीकार कर सोहेल खान ने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व का परिचय दिया। उनका यह अनुभव बताता है कि मेहनत, आत्मविश्वास और चुनौती स्वीकार करने का जज्बा किसी भी नए मंच पर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share:

साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल • पंडित अनिल पाण्डेय

साप्ताहिक राशिफल (28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026): जाने इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे

•पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज: 27 सितम्बर, 2026

'जय श्री राम' और माँ शारदा के पावन स्मरण के साथ प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया) ने 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह का राशिफल जारी किया है।

विशेष धार्मिक संदेश एवं संपुट पाठ

इस सप्ताह 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है। महात्मा गांधी जी सदैव भगवान श्री राम का नाम जपते थे और "रघुपति राघव राजा राम" उनका अत्यंत प्रिय भजन था। सनातन परंपरा में श्री राम जी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्री हनुमान जी की आराधना अनिवार्य मानी गई है।

इस सप्ताह हनुमान चालीसा की विशेष चौपाई:

"जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा | होय सिद्धि साखी गौरीसा ||"

पण्डित जी के अनुसार, इस चौपाई के संपुट पाठ से भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है। इन उपायों का विस्तृत विवरण "नाशे रोग हरे सब पीरा" पुस्तक में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

ग्रह गोचर की स्थिति

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी:

  • सूर्य: कन्या राशि में
  • मंगल एवं गुरु: कर्क राशि में
  • बुध: तुला राशि में
  • वक्री शनि: मीन राशि में
  • राहु: कुंभ राशि में
  • शुक्र: तुला राशि में रहेंगे तथा 3 अक्टूबर की रात 8:37 से वक्री हो जाएंगे।

राशिवार साप्ताहिक राशिफल एवं उपाय

1. मेष राशि (Aries) ♈

  • राशिफल: अविवाहितों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। 28, 29 और 30 तारीख सम्मान में वृद्धि और शुभ कार्यों के लिए उपयोगी है। 28 की दोपहर तक सावधान रहें।
  • शुभ दिन: मंगलवार | उपाय: प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

2. वृष राशि (Taurus) ♉

  • राशिफल: संतान से सहयोग मिलेगा और व्यापार ठीक चलेगा। पति-पत्नी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिकारी व कर्मचारी वाद-विवाद से बचें। 30 सितंबर दोपहर से 2 अक्टूबर का समय शुभ है।
  • शुभ दिन: बुधवार | उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशि (Gemini) ♊

  • राशिफल: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को परीक्षा व पढ़ाई में सफलता मिलेगी। 3 और 4 अक्टूबर विशेष उपयोगी हैं। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सावधानी बरतें।
  • शुभ दिन: रविवार | उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।

यह भी पढ़ें: खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

4. कर्क राशि (Cancer) ♋

  • राशिफल: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम समय है। भाग्य का साथ मिलेगा। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच धन लाभ संभव है। 3 व 4 अक्टूबर को सतर्क रहें।
  • शुभ दिन: सोमवार | उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें व शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 3 बार पाठ करें।

5. सिंह राशि (Leo) ♌

  • राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता और शत्रुओं पर पराजय मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। 30 सितंबर दोपहर से 2 अक्टूबर का समय अत्यंत लाभकारी है।
  • शुभ दिन: बृहस्पतिवार | उपाय: काली उड़द दाल का दान करें और शनिवार को शनिदेव का पूजन करें।

6. कन्या राशि (Virgo) ♍

  • राशिफल: धन आगमन का उत्तम योग है और व्यापारियों को मुनाफा होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाग्य का सहयोग और 3-4 अक्टूबर को कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • शुभ दिन: रविवार | उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़ें : लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज जैन मुनिश्री की पर्णकला प्रदर्शनी, 26 सितंबर तक श्रद्धालु कर सकेंगे अवलोकन

7. तुला राशि (Libra) ♎

  • राशिफल: अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव और नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सावधान रहें। कोर्ट के मामलों में रिस्क न लें। 28 दोपहर से 30 दोपहर तक का समय शुभ है।
  • शुभ दिन: शनिवार | उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) ♏

  • राशिफल: कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्म पर विश्वास रखें, भाग्य से आंशिक मदद मिलेगी। संतान व भाई-बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे। 30 सितंबर दोपहर से 2 अक्टूबर का समय अनुकूल है।
  • शुभ दिन: बृहस्पतिवार | उपाय: लाल मसूर दाल का दान करें व मंगलवार को हनुमान मंदिर में 3 बार हनुमान चालीसा पढ़ें।

9. धनु राशि (Sagittarius) ♐

  • राशिफल: धन लाभ की प्रबल संभावना है। लंबी यात्रा के योग हैं। दुर्घटनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। 3 और 4 अक्टूबर विशेष लाभप्रद रहेंगे।
  • शुभ दिन: रविवार | उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।


10. मकर राशि (Capricorn) ♑

  • राशिफल: कर्मचारियों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा और परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। सहकर्मियों से विवाद न करें। 3 और 4 अक्टूबर को सावधानी बरतें।
  • शुभ दिन: बुधवार | उपाय: प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius) ♒

  • राशिफल: भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं पर आसानी से विजय मिलेगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं से बचें।
  • शुभ दिन: शुक्रवार | उपाय: प्रतिदिन 'ॐ नमः शिवाय' (शिव पंचाक्षर मंत्र) का जाप करें।

12. मीन राशि (Pisces) ♓

  • राशिफल: पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। पूरा सप्ताह दुर्घटनाओं से मुक्त रहेगा। 3 और 4 अक्टूबर का समय अत्यंत शुभ है और अधिकांश कार्य सफल होंगे। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कर्म प्रधान रहें।
  • शुभ दिन: रविवार | उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।

विशेष परामर्श एवं संपर्क: यह एक सामान्य राशिफल है। अपनी कुंडली का सटीक व व्यक्तिगत विश्लेषण करवाने के लिए संपर्क करें: पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) पता: साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर (मध्य प्रदेश) - 470004 मो. नं.: 8959594400

Share:

राहतगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया स्वागत

राहतगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया आत्मीय स्वागत

• सेवा, सुशासन और समरसता के संकल्प से बनेगा विकसित भारत : गोविंद सिंह राजपूत


तीनबत्ती न्यूज: 26 सितंबर 2026

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा शुक्रवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ पहुंची। गुजरात से करीब 50 युवाओं की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात से उनकी कर्मस्थली वाराणसी तक सेवा और जनकल्याण का संदेश लेकर यात्रा कर रही है।

राहतगढ़ पहुंचने पर खाद्य मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने यात्रा में शामिल युवाओं का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर गुजरात से आए राज्यसभा सांसद मुकेश जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, यात्रा प्रभारी यश अग्रवाल, सुखदेव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


सेवा और जनभागीदारी का संदेश

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समरसता, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। गुजरात से वाराणसी तक युवाओं का सेवा का संदेश लेकर निकलना नई पीढ़ी की देश के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन की कार्यसंस्कृति को आगे बढ़ाया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए योजनाओं का उल्लेख

राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, जल जीवन मिशन से घर-घर नल से जल पहुंचाने और स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया गया है।



समरसता कलश में विभिन्न नदियों का जल


मंत्री ने यात्रा में शामिल समरसता कलश का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न नदियों का जल एक कलश में एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों से आने वाली नदियां मिलकर अपना प्रवाह और शक्ति बढ़ाती हैं। इसी प्रकार समाज को भी जाति, क्षेत्र और भेदभाव की दीवारों से ऊपर उठकर एक साथ आगे बढ़ना होगा।

2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका

गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को रोजगार, नवाचार और तकनीक के साथ सामाजिक सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।



उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, महिला सम्मान, डिजिटल जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गुजरात से आए राज्यसभा सांसद मुकेश जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और देश को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है और गुजरात से वाराणसी तक की यह यात्रा इसी भावना को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के सफर का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधानसेवक कहते हैं और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश में अनेक परिवर्तन हुए हैं।



Share:

मकरोनिया से सिविल लाइन तक बनेगी विकास की नई लाइफ लाइन, 10.60 करोड़ की लागत से व्हाइट टॉपिंग रोड का भूमिपूजन

मकरोनिया से सिविल लाइन तक बनेगी विकास की नई ‘लाइफ लाइन’:10.60 करोड़ की लागत से 3.20 किमी व्हाइट टॉपिंग रोड का भूमिपूजन



तीनबत्ती न्यूज:26 सितम्बर, 2026

सागर। मकरोनिया से जीरो माइल्स होते हुए सिविल लाइंस तक का प्रमुख मार्ग अब आधुनिक स्वरूप में विकसित होगा। शनिवार को 10 करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 3.20 किलोमीटर लंबी और 17 मीटर चौड़ी व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड का भूमिपूजन किया गया। सड़क पर डिवाइडर और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

भूमिपूजन समारोह सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य में, नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता तथा सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और नपाध्यक्ष मिहीलाल की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ।

17 वर्षों में विकास की गति ने बदली नरयावली की तस्वीर : लारिया

नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों में विकास और अधोसंरचना के कार्यों की गति लगातार बढ़ी है। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।


उन्होंने कहा कि मकरोनिया सागर जिले के तेजी से विकसित हो रहे नगरों में शामिल है। बढ़ते शहरी स्वरूप और यातायात को देखते हुए आधुनिक एवं टिकाऊ सड़क अधोसंरचना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह व्हाइट टॉपिंग सिटी लिंक रोड मकरोनिया और सागर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ भविष्य के शहरी विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।


बेहतर कनेक्टिविटी से खुलते हैं विकास के रास्ते : वानखेड़े

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क आधारभूत आवश्यकता है। बेहतर कनेक्टिविटी से आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, रोजगार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि सागर में हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य शहर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहे हैं।


शहरी विस्तार को मिलेगी गति :शैलेन्द्र जैन

सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सागर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है और मकरोनिया इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यह मार्ग शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की दीर्घकालीन जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण अधोसंरचना प्रकल्प बताया।


जनसुविधा पर केंद्रित हैं विकास कार्य : श्याम तिवारी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं का सीधा प्रभाव नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ता है। क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास को गति देना है।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री साहित्य तिवारी ने स्वागत भाषण दिया और परियोजना की तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर म.प्र. कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, भाजपा महामंत्री चैन सिंह, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, जयंती मौर्य, ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, मधुकर जाटव, गुलझारी लाल जैन, वर्षा विश्वकर्मा, मोनिका प्रजापति, पूनम साहू, शिक्षा विश्वकर्मा, रेखा चौधरी, उमा रजक सहित पार्षद, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share:

सेवा संकल्प यात्रा का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत, भूपेन्द्र सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन सेवा की प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत : पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले- मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर, 2026

खुरई/बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) तक निकाली गई सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बांदरी से मालथौन और खुरई तक पहुंची यात्राओं में शामिल पवित्र नदियों के जल कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें: खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यात्राओं की अगवानी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

सेवा, संवाद और समन्वय का संदेश

सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्राओं का उद्देश्य जन-जन से संवाद, सकारात्मकता, सेवा और समन्वय के माध्यम से मानवता को केंद्र में रखकर समाज की सेवा करना है। इन यात्राओं के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना और देश की विविधता को समझने का अवसर मिलता है।


उन्होंने बताया कि वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्राओं की विभिन्न टोलियों का नाम देश की पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है। बांदरी से मालथौन तक टोली क्रमांक 8 का स्वागत किया गया, जिसका नाम मां राप्ती नदी के नाम पर है। वहीं खुरई में टोली क्रमांक 9 का स्वागत हुआ, जिसका नाम माता वरुणा नदी के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यात्राओं के साथ चल रहे मंगल कलशों में गंगा, यमुना, अलकनंदा, गोमती, नर्मदा, ताप्ती, राप्ती और वरुणा सहित देश की पवित्र नदियों का जल है। इस जल से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और वडनगर के प्राचीन मंदिर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

नदियों से सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान


भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि देश के अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परिवेश से जुड़े युवा पवित्र नदियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। नदियां अनंत काल से जन-जन की सेवा करती आ रही हैं और किसी से उसकी पहचान पूछे बिना सभी को अपना आश्रय देती हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए देशसेवा को आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव जाने जाएं।

उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में करीब 55 हजार प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।


पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रसेवा का संकल्प

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा का खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के समय राष्ट्रीयता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सुशासन और मजबूत भारत का जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।


पाली से मालथौन तक हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्राओं की अगवानी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा सहित भाजपा मंडल अध्यक्षों अनिल पाराशर, नीतेश यादव और राहुल चौधरी ने की।

यात्रा क्रमांक 8 के 60 और यात्रा क्रमांक 9 के 67 यात्रियों का पाली, रजवांस, बरोदिया कलां और मालथौन सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से स्वागत किया। लोगों ने यात्रा के जल कलशों का पूजन किया और भारत माता की आरती की। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की तथा उनके साथ संवाद किया।

सभाओं में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, यात्रा टोली प्रमुख अश्विनी एवं चंद्रपाल सिंह तथा खुरई नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतियां पटेल और सचिन साहू ने किया।

दोनों सभाओं में भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का मंच से स्वागत किया गया।

Share:

लापरवाही पर एक्शन: कमिश्नर ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण, DPO को नोटिस

लापरवाही पर एक्शन: कमिश्नर ने निवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग का किया औचक निरीक्षण, DPO को नोटिस



तीनबत्ती न्यूज, 25 सितंबर 2026

सागर। संभागायुक्त सागर संभाग दिलीप कुमार ने अपने निवाड़ी प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और विभागीय कार्यों में उदासीनता सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

संभागायुक्त ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान कार्यों में अपेक्षित गंभीरता नहीं पाए जाने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) निवाड़ी विकास गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।



उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और सौंपे गए दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन नहीं करने के मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संभागायुक्त दिलीप कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाएं सीधे महिलाओं और बच्चों के हितों से संबंधित हैं। इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही मैदानी स्तर पर कार्यों को पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive