Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Khurai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Khurai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

खुरई में कलेक्टर प्रतिभा पाल का आकस्मिक निरीक्षण, अस्पताल और कन्या स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खुरई में कलेक्टर प्रतिभा पाल का आकस्मिक निरीक्षण, अस्पताल और कन्या स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


तीनबत्ती न्यूज:16 अक्टूबर 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को खुरई में सिविल अस्पताल और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल खुरई में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, किडनी केयर डायलिसिस यूनिट और मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया से अस्पताल भवन, स्टाफ की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम खुरई श्री सतीश वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


कलेक्टर ने ऑपरेशन थिएटर को फंक्शनल करने तथा सर्जिकल केसेस, विशेषकर सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए बीना के स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया।

एएनसी कक्ष में कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने प्रथम एएनसी जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचों एवं परामर्श की जानकारी चिकित्सक से ली। साथ ही आपातकालीन कक्ष की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो तथा सभी वार्डों में स्वच्छता, आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता बनी रहे। डायलिसिस यूनिट की सभी मशीनों को क्रियाशील रखने, एएनसी में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रखने, बायो-मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटान तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


कन्या विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद

इसके बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरई का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, एसडीएम खुरई श्री सतीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कक्षा 11वीं कला वर्ग में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे और छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने छात्राओं को किताब पढ़ने का सही तरीका भी समझाया तथा विषय शिक्षक से अध्ययन-अध्यापन कार्य की जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक विज्ञान, भूगोल सहित अन्य विषयों की पढ़ाई इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से कराई जाए। इसके लिए समय-सारणी के अनुसार रोस्टर तैयार किया जाए, ताकि सभी छात्राओं को इंटरएक्टिव पैनल की सुविधा मिल सके। उन्होंने रोस्टर तैयार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर ने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह देते हुए उनके भविष्य की कार्ययोजना के बारे में पूछा। छात्राओं ने पुलिस, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा व्यक्त की।

स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर

कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष और शौचालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल, पानी की टंकी की नियमित सफाई तथा बालिका शौचालयों में पानी और आवश्यक स्वच्छता सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने विद्यालय परिसर में बेहतर सफाई एवं कचरा प्रबंधन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share:

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय संकल्प, सफाई मित्र सच्चे नायक : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

• खुरई के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान, सफाई मित्र कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर किया सम्मान


तीनबत्ती न्यूज: 02 अक्टूबर, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को अपनी निजी संपत्ति मानकर उनकी स्वच्छता का ध्यान रखना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छता गरीब की सेवा है और सफाई मित्र इस अभियान के सच्चे नायक हैं।

वे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खुरई किला प्रांगण में आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई तालाब के रिपटा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने सफाई कर्मी श्रीमती कमलारानी वाल्मीकि के पैर धोकर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता, सेवा और श्रमदान का संकल्प दिलाया।


सप्ताह में एक दिन श्रमदान की अपील

भूपेन्द्र सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक बार अपने मोहल्ले या गांव के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी ऊपर मानते थे, क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। उन्होंने कहा कि गंदगी से होने वाली बीमारियों का सबसे अधिक आर्थिक बोझ गरीब परिवारों पर पड़ता है और उनकी मेहनत की कमाई इलाज में खर्च होती है। इसलिए स्वच्छता अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों की बड़ी सेवा है।

उन्होंने कहा कि आदर्श वार्ड वही है जहां गलियों में कूड़ा न हो और नालियों में पानी जमा न हो। इस महाअभियान के असली नायक वे सफाई मित्र हैं, जो दिन-रात मेहनत कर सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से स्वच्छता का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण में खुरई की उपलब्धियां गिनाईं

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में खुरई नगरपालिका ने मध्यप्रदेश में प्रथम और देश में सातवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की भी प्रदेशभर में सराहना हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक दिन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में 65 हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष एक ही दिन में 1 लाख 35 हजार पौधों का पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

उन्होंने खुरई के ऐतिहासिक डोहेला किला के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के माध्यम से किसी ऐतिहासिक धरोहर को किस तरह खंडहर से जीवंत और जनोपयोगी स्थल में बदला जा सकता है, डोहेला किला इसका उदाहरण है।



निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की वर्षा अहिरवार ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की सिल्वेनिया जोसेफ ने द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की कंचन पटेल प्रथम, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का साहू द्वितीय तथा पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की मेघा ठाकुर तृतीय रहीं।

स्वच्छता में विशेष सहयोग के लिए कशिश चढ़ार तथा नगर पालिका खुरई के मनोहर वाल्मीकि और अमर वाल्मीकि को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

महिला जिम और ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह ने किला प्रांगण में मां बीजासन मंदिर के पास महिला जिम एवं ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहीद भगत सिंह वार्ड में वेयर हाउस के जर्जर शेड को हटाए जाने के बाद रिक्त हुए स्थान पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क, महिला जिम एवं योग-ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

395 सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों, खुरई एवं मालथौन जनपद पंचायत क्षेत्रों, खुरई नगर पालिका तथा मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी नगर परिषद क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आयोजकों के अनुसार करीब 395 सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य किए गए। इन अभियानों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और शासकीय अमले ने मिलकर श्रमदान किया।

ये रहे उपस्थित

खुरई किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, हरिशंकर कुशवाहा, मनोज दुबे, नीतिराज पटेल, नीटू अजमानी, लखन सिंह यादव, काशीराम अहिरवार, मनोज राय, सोनू चंदेल, राजेंद्र यादव, कल्लू, बलराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा एसडीएम खुरई सतीश वर्मा, तहसीलदार ऋतु राय, सीएमओ राजेश महतेले, बीएमओ रामजी ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सेंगर, रवि असाटी, एचएन जिझौतिया, केपी यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, रश्मि सोनी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

सेवा संकल्प यात्रा का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत, भूपेन्द्र सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन सेवा की प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई-बांदरी में भव्य स्वागत : पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले- मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर, 2026

खुरई/बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर (गुजरात) तक निकाली गई सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बांदरी से मालथौन और खुरई तक पहुंची यात्राओं में शामिल पवित्र नदियों के जल कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें: खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यात्राओं की अगवानी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

सेवा, संवाद और समन्वय का संदेश

सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्राओं का उद्देश्य जन-जन से संवाद, सकारात्मकता, सेवा और समन्वय के माध्यम से मानवता को केंद्र में रखकर समाज की सेवा करना है। इन यात्राओं के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना और देश की विविधता को समझने का अवसर मिलता है।


उन्होंने बताया कि वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्राओं की विभिन्न टोलियों का नाम देश की पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है। बांदरी से मालथौन तक टोली क्रमांक 8 का स्वागत किया गया, जिसका नाम मां राप्ती नदी के नाम पर है। वहीं खुरई में टोली क्रमांक 9 का स्वागत हुआ, जिसका नाम माता वरुणा नदी के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यात्राओं के साथ चल रहे मंगल कलशों में गंगा, यमुना, अलकनंदा, गोमती, नर्मदा, ताप्ती, राप्ती और वरुणा सहित देश की पवित्र नदियों का जल है। इस जल से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और वडनगर के प्राचीन मंदिर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

नदियों से सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान


भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि देश के अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परिवेश से जुड़े युवा पवित्र नदियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। नदियां अनंत काल से जन-जन की सेवा करती आ रही हैं और किसी से उसकी पहचान पूछे बिना सभी को अपना आश्रय देती हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए देशसेवा को आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव जाने जाएं।

उन्होंने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में करीब 55 हजार प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है।


पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रसेवा का संकल्प

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा का खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के समय राष्ट्रीयता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सुशासन और मजबूत भारत का जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।


पाली से मालथौन तक हुआ स्वागत

सेवा संकल्प यात्राओं की अगवानी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा सहित भाजपा मंडल अध्यक्षों अनिल पाराशर, नीतेश यादव और राहुल चौधरी ने की।

यात्रा क्रमांक 8 के 60 और यात्रा क्रमांक 9 के 67 यात्रियों का पाली, रजवांस, बरोदिया कलां और मालथौन सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से स्वागत किया। लोगों ने यात्रा के जल कलशों का पूजन किया और भारत माता की आरती की। कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की तथा उनके साथ संवाद किया।

सभाओं में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, यात्रा टोली प्रमुख अश्विनी एवं चंद्रपाल सिंह तथा खुरई नगरपालिका अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतियां पटेल और सचिन साहू ने किया।

दोनों सभाओं में भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का मंच से स्वागत किया गया।

Share:

खुरई में अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन फसल को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र :सर्वे और मुआवजे का आग्रह

अतिवर्षा से उड़द-सोयाबीन की फसलों को नुकसान, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से सर्वे और मुआवजे का आग्रह, लिखा पत्र



तीनबत्ती न्यूज: 24 सितम्बर, 2026

सागर/खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में अतिवर्षा के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में लगातार बारिश के कारण किसानों की खरीफ फसलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है। विशेष रूप से उड़द और सोयाबीन की तैयार फसलें प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने किसानों से प्राप्त जानकारी का उल्लेख करते हुए बताया कि उड़द की फसल में करीब 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर फलियों में दाने अंकुरित होने अथवा अफलन के कारण फसल सड़ गई है। वहीं, सोयाबीन की फसल में अफलन के कारण 25 से 30 प्रतिशत तक नुकसान होने की जानकारी किसानों ने दी है।

विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से खुरई विधानसभा क्षेत्र में खरीफ फसल उड़द एवं सोयाबीन के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा स्वीकृत करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Share:

सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की एमए परीक्षा का निरीक्षण, कुलगुरू ने दिए निर्देश

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलगुरू ने किया एमए परीक्षाओं का निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 20 अगस्त, 2026

सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय खुरई एवं विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में आयोजित एमए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरू ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन और परीक्षा के सुचारू संचालन का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कुलगुरू ने परीक्षा प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

खुरई महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर प्राचार्या डॉ. वंदना गोस्वामी, डॉ. अंकिता चौरसिया, डॉ. अंजलि निरालिया, डॉ. मृत्युंजय सिंह एवं आर्यन सिंह राजपूत मौजूद रहे। वहीं विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र पर डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. राजपाल सिंह एवं डॉ. दिनेश अहिरवार उपस्थित रहे।

SEO सेटअप

SEO Title: सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय की एमए परीक्षा का निरीक्षण, कुलगुरू ने दिए निर्देश

Search Description: सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने खुरई महाविद्यालय और विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र में एमए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का निरीक्षण किया।

Blogger Permalink: rani-avanti-bai-lodhi-university-sagar-ma-exam-inspection-2026

Labels: Sagar, Education, University, Rani Avanti Bai Lodhi University, Khurai, MA Exam, Madhya Pradesh

Focus Keywords: रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय, एमए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा, कुलगुरू विनोद कुमार मिश्रा, खुरई महाविद्यालय

Share:

भूपेन्द्र सिंह की शिकायत पर पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश, अभिषेक जैन को 11 सितंबर को उपस्थित होने के निर्देश

दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की शिकायत पर अभिषेक जैन को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया



तीनबत्ती न्यूज: 17 अगस्त, 2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के न्यायालयीन प्रकरण में सुनवाई करते हुए न्यायालय जेएमएफसी-02, पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली ने प्रस्तावित आरोपी अभिषेक जैन को प्रस्तावित आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर अप्रमाणित , सनसनीखेज दावों से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त • मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-02 पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली श्री अनिमेष कुमार के समक्ष प्रकरण क्रमांक 34 Ct Cases / 1017/2026 भूपेन्द्र सिंह बनाम अभिषेक जैन की 14/8/2026 की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता भूपेन्द्र सिंह स्वयं अपने अधिवक्ता श्री मुकेश कुमार के साथ न्यायालय में उपस्थित हुए।


शिकायतकर्ता का साक्षी के रूप में परीक्षण पूर्ण कर उन्हें कार्यवाही से मुक्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता के अनुरोध पर समन जारी करने से पूर्व साक्ष्य की कार्यवाही समाप्त मानी गई। समन जारी करने के प्रश्न पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता के तर्क सुने गए। तत्पश्चात् प्रकरण में 11 सितंबर, 2026 की बुवाई हेतु तारीख निर्धारित करते हुए प्रस्तावित आरोपी अभिषेक जैन को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Share:

डायल-112 की तत्परता से टली संभावित अनहोनी, रात 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

डायल-112 की तत्परता से टली संभावित अनहोनी, रात 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया 



तीनबत्ती न्यूज: 19 जुलाई, 2026

सागर। सागर पुलिस की सतर्कता और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित अनहोनी टल गई। खुरई क्षेत्र में रात करीब 3 बजे सुनसान सड़क पर अकेली घूम रही 14-15 वर्षीय नाबालिग बालिका को एफआरवी टीम ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सागर पुलिस, डायल-112 और एफआरवी टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले में बच्चों से संबंधित प्रत्येक सूचना पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 जुलाई की रात 3:01 बजे डायल-112 के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिली कि खुरई क्षेत्र के निर्तला पेट्रोल पंप के पास एक नाबालिग बालिका अकेली घूम रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने एफआरवी-27 खुरई को मौके पर रवाना किया। टीम ने पहुंचकर बालिका से संवेदनशीलता के साथ बातचीत की और उसके परिजनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके पिता और भाई से संपर्क कर बालिका को सुरक्षित उसके गांव वेरखेड़ी पहुंचाकर सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार रात के समय सुनसान सड़क पर अकेली नाबालिग बालिका का होना किसी भी संभावित अपराध, दुर्घटना या अप्रिय घटना का कारण बन सकता था। समय पर एक जागरूक नागरिक द्वारा डायल-112 पर सूचना देना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभावित अनहोनी को टालने में निर्णायक साबित हुई।

इस कार्रवाई में एफआरवी-27 खुरई के आरक्षक संजय कुमार और पायलट शिव कुमार दांगी की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता सराहनीय रही। पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने भी सूचना मिलते ही प्रभावी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित की

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा या बच्ची असहाय, भटका हुआ या संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी मासूम की जिंदगी बचाने और संभावित अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Share:

खुरई विधानसभा में 8.50 करोड़ रुपये से तीन पुलों के निर्माण को मंजूरी,

खुरई विधानसभा क्षेत्र में 8.50 करोड़ से तीन पुलों के निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

•खुरई के तीन विद्यालयों में 501 छात्र-छात्राओं को मिली अध्ययन सामग्री और निःशुल्क साइकिलें


तीनबत्ती न्यूज: 17 जुलाई, 2026

सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के तीन क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण के लिए 849.84 लाख रुपये (लगभग 8.50 करोड़ रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार बेसरा तिगड्डा से दुगांहाकलां मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण 134.94 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं तोड़ाकाछी से बरोदिया नौशाद मार्ग पर पुल के पुनर्निर्माण पर 237.07 लाख रुपये तथा बिसराहा से रतनपुर मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 477.82 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अनुसार तीनों परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और वर्षा के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।


सम्मान को समाजसेवा से जोड़ने की अनूठी पहल


पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को ‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल विनायठा, शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी तथा शासकीय प्राथमिक शाला बहारपुर में कुल 501 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री तथा 47 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।


शासकीय हाई स्कूल विनायठा में 15 साइकिलों के साथ 173 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक शाला गोलनी में 12 साइकिलों सहित 108 विद्यार्थियों तथा शासकीय प्राथमिक शाला बहारपुर में 20 साइकिलों के साथ 220 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक सम्मान समारोहों में फूल-मालाओं और गुलदस्तों से सम्मान स्वीकार करने के स्थान पर समाजोपयोगी सामग्री प्राप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सम्मान करना चाहता है तो वह ऐसी सामग्री भेंट करे जो विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक हो। यही कारण है कि विभिन्न कार्यक्रमों में प्राप्त कॉपी, पुस्तकें, स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंच बॉक्स, पेन सहित अन्य उपयोगी सामग्री अब विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तक पहुँचाई जा रही है।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, राहुल सिंह, महेश सिंह, मंडल महामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, बंटी सिंह, राहुल सिंह राजपूत, वृंदावन सिंह, बहादुर सिंह, चाली सिंह, सरपंच पुष्पेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, भरत सिंह(जामुनखेड़ी), राजकुमार सिंह (जामुनखेड़ी), नन्हें भाई, रामसेवक सिंह, आदर्श सिंह, दिलवार मुहास, बलवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share:

सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, 32 साइकिलों का भी वितरण

सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, 32 साइकिलों का भी वितरण


तीनबत्ती न्यूज,16 जुलाई, 2026

खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में "सम्मान जो समाज के काम आए" अभियान के तहत गुरुवार को 432 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 32 साइकिलें भी प्रदान की गईं।

जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने शासकीय हाई स्कूल भीलोंन, शासकीय माध्यमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला नरौदा, शासकीय हाई स्कूल करैया गूजर तथा शासकीय माध्यमिक शाला बिलैया के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पुस्तकें, लंच बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की।


उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक जीवन में स्वागत और सम्मान के दौरान फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों के स्थान पर विद्यार्थियों के उपयोग की सामग्री स्वीकार करने की अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि फूल कुछ समय बाद मुरझा जाते हैं, जबकि शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उपयोगी साबित होती है। इसी सोच के साथ "सम्मान जो समाज के काम आए" अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप प्राप्त सामग्री को लगातार विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत बरोदिया नौनागिर से की गई थी और अब इसे पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।



श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत वितरित साइकिलों से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन, तालाब निर्माण और पाइपलाइन जैसी आधारभूत विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।



कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का सदुपयोग करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, फेरन सिंह, आर.एम. शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत, बदन सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, अंकित सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, बृजभूषण कुशवाहा, राजनारायण कुर्मी, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कल्लू दाऊ भीलोंन, ब्रजेन्द्र सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह ठाकुर, रामजी सिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जशवंत चैबे, प्रेम सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive