बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौ वध के कलंक से मुक्त हो भारत: स्वामी राजेन्द्रदास जी महाराज

गौ वध के कलंक से मुक्त हो भारत:- स्वामी राजेन्द्रदास जी महाराज
आयोजन के अंतिम दिन अनेक संतो का हुआ समागम
सागर ।श्री बालाजी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन बुधवार को जगत गुरू स्वामी राजेन्द्रदास जी महाराज ने कहा कि अब आवश्यक हो गया है कि भारत देश गौ वध के कलंक से मुक्त हो। स्वामी जी ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने और आयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो जाने के बाद अब गौ वध के कलंक से भी मुक्ति मिलनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि जब तक गौ वध जारी तब तक देश में विकास और प्रगति निरर्थक है सारा विश्व देखता रह गया और भारत माता का मस्तक कश्मीर धारा 370 से मुक्त हो गया। राम मंदिर निर्माण के अनुकूल सारी परिस्थितियां हो गईं। इसी तरह प्रभु कृपा से गौ वध से भी मुक्ति मिलेगी। गौ ही धर्म का मूल है। मूल का संरक्षण होने से सब संरक्षित हो जाएगा गौ सेवा के प्रकाश से ही भारत पुनः विश्व गुरू के पद पर स्थापित होगा।
      कथा के आरंभ में जगत् गुरू शंकराचार्य, जगद्गुरू रामानंदाचार्य जी ने नाम महिला बताई। द्वाराचार्य राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि राम मंदिर की तरह गौ रक्षा के लिये देशव्यापी आंदोलन होना चाहिये। तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगा और इसके लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक संत महात्माओं की कामना पूरी होगी। व्यास पीठ से उन्होंने कहा कि इतने विराट आयोजन में सफाई से लेकर लाईट, भोजन सहित अन्य सारी व्यवस्थाओं में लगे हजारों श्रृद्धालुओं को भी व्यास पीठ से खूब-खूब आर्शीवाद दिया।
भागवत कथा की पावन अध्यक्षता किशोरदास देव जू महाराज ने की। 
ये रहे व्यवस्थाओं में 
कथा के दौरान सद्गुरू कृपा महोत्सव के अध्यक्ष डाॅ. राजेश नेमा, बुंदेल सिंह बुंदेला, भरत नेमा, संजय मुखिया, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, देवीप्रसाद दुबे, गजानंद कटारे, डाॅ. अनिल तिवारी, कमलेश बघेल, श्रीनाथ नेमा, संजय कटारे, शीतला सेवा समिति भोजन व्यवस्था, श्याम नेमा, अजय दुबे, दीपक तिवारी, हरिराम सिंह ठाकुर, राजकुमार पचैरी, रीतेश मिश्रा, अंशुल हर्षे, प्रभात मिश्रा, विवेक सोनी, हिमांशु कटारे, अमित मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, रामेश्वर नेमा, अनुराग प्यासी, लक्ष्मण सिंह, रीतेश पांडे, रविन्द्र अवस्थी, बिट्टू सोनी, इन्द्रजीत दुबे, शिवराज शुक्ला, सुनील सोनी, भैयन सोनी, हिमांशु मिश्रा, प्रथम सोनी, अक्षत नेमा, संतोष नामदेव, यशवंत बुन्देला, संजीव जड़िया, राहुल सोनी, यशवंत करोसिया, रानू साहू, सोनू उपाध्याय, बाटू दुबे, प्रदीप साहू, राकेश साहू, सोमेश जड़िया, अंकित सनकत, ब्रज मोहन पाठक, पुष्पेन्द्र यादव, डाॅ. विनोद तिवारी, मनोज शुक्ला, सहित लगभग ढाई हजार की संख्या में लोग इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगे रहे।  मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया, अनिल दुबे, अंकित सनकत, ब्रजमोहन पाठक, पुष्पेन्द्र यादव ने दो महीने से चल रही कथा की तैयारियों को लेकर एवं साप्ताहिक कथा के समाचार पत्रो की बुकलेट बनाकर स्वामी श्री राजेन्द्रदास जी को व्यास पीठ पर जाकर भेंट कर सभी ने आशीर्वाद लिया। सद्गुरू कृपारस महोत्सव के उपाध्यक्ष गजानंद कटारे श्रीमति महिमा कटारे ने स्वामी जी से व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive