बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जीतू पटवारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने : उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

जीतू पटवारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने : उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

तीनबत्ती न्यूज : 16 दिसंबर, 2023


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।  कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस आशय का पत्र जारी किया। कांग्रेस ने  मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी पीढ़ी में परिवर्तन किया है।  मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नई टीम युवा है। इसके साथ ही जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है।  जीतू पटवारी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है।

जीतू पटवारी इंदौर के राउ से विधायक थे। जो इस बार चुनाव हार गए। पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं। जबकि उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं।  वे चार दफा के विधायक है। 

              हेमंत कटारे
हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। हेमंत 2013 में विधायक रहे है। 2018 का चुनाव हार गए थे। 

कमलनाथ ने दी बधाई

निवर्तमान अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने एक्स अकाउंट से बधाई दी और लिखा कि श्री जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, श्री उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता एवं श्री हेमंत कटारे को उपनेता मनोनीत किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive