बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : सड़क हादसा : बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत : शादी समारोह से लौट रहे थे घर

SAGAR : सड़क हादसा : बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत : शादी समारोह से लौट रहे थे 

तीनबत्ती न्यूज : 15 दिसंबर, 2023
सागर : सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के मसुरयाई तिगड्डा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमे तीनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। जहां शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार

जानकारी के अनुसार परषोत्तम पिता सीताराम प्रजापति उम्र 35 साल और हेमराज पिता हीरालाल पटेल उम्र 48 साल दोनों निवासी शारदानगर भैंसा और तुलसीराम पिता भैयालाल विश्वकर्मा उम्र 60 साल निवासी रामनगर भैंसा अपने किसी परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए राहतगढ़ जा रहे थे।
वे सागर से गुरुवार रात पुरषोत्तम की बाइक क्रमांक एमपी 15 एमडब्ल्यू 1508 पर सवार हुए और राहतगढ़ के लिए रवाना हुए। तभी राहतगढ़ में मसुरयाई तिगड्डा के पास स्थित पावर स्टेशन के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक
सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे।
जिससे तीनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। गंभीर चोटों के कारण पुरषोत्तम प्रजापति, हेमराज पटेल और तुलसीराम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को राहतगढ़ अस्पताल में पीएम के लिए भेजा गया। जहां शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है। पुिलस बाइक को टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश कर रही है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive