लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा 29 नवंबर को सागर में : केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल
• भाजपा ने झोंकी ताकत, जिले भर में बैठके और संपर्क अभियान
तीनबत्ती न्यूज: 24 नवंबर, 2026
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 नवंबर को सागर में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा और बूथ स्तर तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने की समीक्षा
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने धर्मश्री स्थित संभागीय कार्यालय में सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कर बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित करने और आमजन को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा एवं प्रकोष्ठ संगठन की मजबूत कड़ी हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ जुटकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाएं।
बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शारदा कोरी, किसान मोर्चा से रामकुमार यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश गौंड, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राहुल नामदेव और अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव उपस्थित रहे।
तैयारियों को लेकर भाजपा ग्रामीण की बैठक
आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोर्चो के अध्यक्ष की तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विधानसभा स्तर पर टोलियां गठित कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विधायक वीरेन्द्र लंबरदार ने कहा कि 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' केवल पदयात्रा का नारा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसकी आवाज का सम्मान होना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने कहा कि सागर की सड़कों पर निकलने वाली यह विशाल पदयात्रा इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस संकल्प को जनांदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटें।' बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह और गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्र तक सूचना पहुंचाएं। अभी से लोगों को जोड़ने में लगें। बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ सागर पहुंचें।
बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री संजय चौबे ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने माना । बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के उपाध्याक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री राजेन्द्र तिवारी,उमा खटीक, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, दौलत यादव, प्रीतम सिंह राजपूत, अमित नायक, लक्ष्मण सिंह सिलारपुर, महेश पाठक, महेन्द्र सिंह महूना, रूपेश रोशन खरे, योगेश दुबे, काशीराम यादव, देवेन्द्र लोधी, काशीराम यादव, कुवंर सिंह राजपूत, नीतेश जैन, राजाराम पटैल, गोपाल अहिरवार, रवीन्द्र पटैरिया, प्रीति जैन, भरत पंडा, आयुष पांडे, कृष्णा सिंह, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
विधायक शैलेन्द्र जैन और जिलाध्यक्ष ने किया मार्ग का निरीक्षण
कार्यक्रम संयोजक एवं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सरस्वती गार्डन, मोतीनगर पहुंचकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पदयात्रा मार्ग का निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर भी तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत,नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेश द्विवेदी, एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी, सीएसपी ललित कश्यप, शैलेश केशरवानी, विक्रम सोनी, जगन्नाथ गुरैया, नरेश धानक, यातायात डीएसपी श्री मयंक चौहान, मोतीनगर टीआई श्री जसवंत सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खुरई से 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
खुरई विधानसभा क्षेत्र में युवा नेता अविराज सिंह ने मालथौन, बरोदिया कलां और बांदरी मंडलों की बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क तथा व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से कार्यक्रम की सूचना पहुंचाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में अशोक सिंह बामोरा, अरविंद लोधी मंडल अध्यक्ष मालथोन, जयंत सिंह बुंदेला नपा अध्यक्ष, पुष्पेंद्र परिहार जिला अध्यक्ष, रामकुमार बघेल, मनोहर सोनी, रावराजा राजपूत, जाहर सिंह अहिरवार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद तिवारी, दुरग सिंह परिहार, शंभूदयाल मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, प्रदीप पाठक, बलवीर सिंह जनपद उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह बुंदेला, हरपू आदिवासी, रानी बुंदेला, शिवराज सिंह राजपूत, अशोक यादव, केके अहिरवार, गोलू राय, राघवेंद्र परिहार, हाकम राजपूत, हीरूराजा राजपूत, आकाश जैन, सोनू वाल्मीकि, वीरसिंह यादव, देवेंद्र जैन, इरफान खान, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, चुन्नीलाल कुशवाहा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, निरंजन ठाकुर दयाराम चौरसिया, बलराम ठाकुर अजमेर कुशवाहा, कंछेदी सिंह, खुशालचंद्र जैन, कैलाश घोषी, हरिनारायण कुशवाहा, शिवलाल अहिरवार, रविंद्र ठाकुर, उदय राज लोधी, मनीराम लोधी, दीवानसिंह जाट, प्रदीप यादव, अभय लोधी, मनोहर जाट, तोरण राय उपस्थिति रहे।
नरयावली से भी 10 हजार सहभागियों का लक्ष्य
नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के विधायक कार्यालय रजाखेड़ी बजरिया में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, शहडोल संभाग संगठन प्रभारी गौरव सीरोठिया एवं पन्ना जिला प्रभारी जाहर सिंह शामिल हुए। बैठक में नरयावली विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक में 25 नवंबर को भापेल में बाबा फूलनाथ फुलेर मेला महोत्सव, 26 नवंबर को संविधान दिवस और 28 नवंबर को समरसता यात्रा के द्वितीय चरण सहित आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसंपर्क में निहित है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पदयात्रा को सफल बनाने में जुटे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, चेतराम अहिरवार, ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, अंकित तिवारी, सौरभ
केशरवानी, अशोक पड़रिया, मधुकर जाटव, रामजी राजपूत, भानु प्रताप राजपूत, दिलीप नायक, हरलाल साहू, बंटी राठौर, पूनम साहू, उमा रजक, शिक्षा विश्वकर्मा, रेखा चौधरी,पार्षद, एल्डरमैन, प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












0 comments:
एक टिप्पणी भेजें