Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Jabalpur Lokayukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jabalpur Lokayukta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

मंडला नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे


तीनबत्ती न्यूज: 25 सितम्बर, 2026

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई नगर पालिका परिषद मंडला स्थित सीएमओ के कार्यालय में की गई।

यह भी पढ़ें: एक पंजीयन नंबर पर दो बसें जप्त, सागर-बेगमगंज में MP10P0603 की जांच

लोकायुक्त के अनुसार, सीएमओ पर ठेकेदार से बकाया भुगतान के एवज में कुल 4 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को पकड़ लिया। 

लोकायुक्त पुलिस सागर ने जनपद पंचायत के सब इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

15 लाख रुपये के भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत


लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर निवासी पंजीकृत ठेकेदार ज्ञानचंद बेन का मंडला नगर पालिका से संबंधित करीब 15 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। बताया गया है कि ठेकेदार को पहले करीब 40 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था।

SAGAR: बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत के अनुसार, लंबित भुगतान की प्रक्रिया के बदले सीएमओ गजानन नाफड़े द्वारा 4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। 

वीडियो देखने क्लिक करे

लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार

----------

एलईडी लाइट, फिटकरी और वाटर कूलर के भुगतान से जुड़ा मामला


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले में एलईडी लाइट और फिटकरी की सप्लाई तथा वाटर कूलर और पाइप जॉइंट से जुड़े कार्यों के भुगतान का उल्लेख है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित फर्म को एलईडी लाइट और फिटकरी के कार्य के लिए करीब 39.23 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था, जबकि ज्ञानचंद बेन के करीब 15 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित बिल लंबित थे। 

2 लाख की पहली किस्त लेते ही दबोचा


शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ठेकेदार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेकर नगर पालिका कार्यालय भेजा। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे ठेकेदार ने जैसे ही यह रकम सीएमओ को दी, पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गजानन नाफड़े को रंगेहाथ पकड़ लिया। 


सर्किट हाउस में पंचनामा और कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम सीएमओ को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस ले गई। वहां पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। लोकायुक्त पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। 

लोकायुक्त कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित जबलपुर लोकायुक्त की टीम शामिल रही। मामले में आगे की जांच जारी है। 



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive