Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar Politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नगर निगम सागर की राजस्व वसूली निजी एजेंसी को देने के फैसले का विरोध, पूर्व भाजपा सांसद राजबहादुर सिंह ने की प्रस्ताव निरस्त करने की मांग : सीएम और प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र

नगर निगम सागर की राजस्व वसूली निजी एजेंसी को देने के फैसले का विरोध, पूर्व भाजपा सांसद राजबहादुर सिंह ने की प्रस्ताव निरस्त करने की मांग : सीएम और प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र

तीनबत्ती न्यूज, 11 सितंबर 2026

सागर : नगर निगम सागर की सामान्य सभा में 24 अगस्त 2026 को पारित राजस्व वसूली से संबंधित प्रस्ताव को लेकर पूर्व सांसद एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रस्ताव क्रमांक 6 पर पुनर्विचार कर उसे निरस्त करने की मांग की है। एमएम

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

राजबहादुर सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि नगर निगम के सभी 48 वार्डों में राजस्व वसूली के लिए पहले से वार्ड संग्रहक, निरीक्षक एवं राजस्व अधिकारी कार्यरत हैं। इसके बावजूद राजस्व वसूली का कार्य निजी एजेंसी को देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि निजी एजेंसी के माध्यम से वसूली कराने पर आर्थिक अनियमितताओं की संभावना बढ़ सकती है।

पहले भी शिकायतें आई

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व में संचालित डेयरी, कर, संपत्ति कर, जल कर और यूजर चार्ज जैसी व्यवस्थाओं में भी निजी एजेंसियों के माध्यम से वसूली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका आरोप है कि एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं पर फर्जी बिल, फर्जी कनेक्शन और फर्जी आईडी जनरेट करने जैसे मामलों को लेकर दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।


पूर्व सांसद ने मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 189 (क) तथा 1997 में सम्मिलित प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि राजस्व वसूली के लिए निजी एजेंसी की नियुक्ति उचित नहीं है। उन्होंने निगम द्वारा जल आपूर्ति एवं वसूली के लिए टाटा एजेंसी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का भी पत्र में उल्लेख किया है।

परिषद के कार्यकाल पर भी जताई चिंता

राजबहादुर सिंह ने कहा कि वर्तमान नगर परिषद का कार्यकाल लगभग नौ माह शेष है और मई-जून 2027 में नगर पालिका परिषद के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में उनके अनुसार इस प्रकार का निर्णय लेने से पहले व्यापक स्तर पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मांग की कि नगर निगम परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर उसे निरस्त कराया जाए। पत्र में उन्होंने कहा कि सागर नगर की समस्त जनता जनप्रतिनिधियों की ओर देख रही है और निर्णय से भविष्य में पार्टी की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। पत्र पूर्व सांसद सागर एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने 6 सितंबर 2026 को लिखा है। पूर्व सांसद राज बहादुर सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, सांसद विधायक महापौर आदि को भेजा है। 

Share:

सागर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

सागर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी


तीनबत्ती न्यूज: 08 सितम्बर, 2026

सागर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार तथा सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेंद्र पराशर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेघा दुबे द्वारा जारी की गई है।

----------

पढ़ने के लिए क्लिक करे

भाजपा महिला मोर्चा सागर ने घोषित किए 26 मंडल अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

----------

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए हैं:

उपाध्यक्ष:

  • श्रीमती वैशाली सोनी
  • श्रीमती उमा रजक
  • श्रीमती शिक्षा विश्वकर्मा
  • श्रीमती अंतरा कुशवाहा
  • श्रीमती रशमी कुशवाहा

महामंत्री:

  • श्रीमती शारदा कोरी
  • श्रीमती रशमी सोनी

मंत्री:

  • श्रीमती शषि कुशवाहा
  • श्रीमती कल्पना चौरसिया
  • श्रीमती मोनिका प्रजापति
  • श्रीमती गीता राजौरिया
  • श्रीमती सपना दुबे

कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष:

  • श्रीमती शोभा सराफ (कोषाध्यक्ष)
  • श्रीमती प्रियंका तिवारी (सह-कोषाध्यक्ष)

मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभार:

  • सुश्री जयश्री रैकवार (मीडिया प्रभारी)
  • श्रीमती रंजना विश्वकर्मा (सह-मीडिया प्रभारी)
  • श्रीमती भारती राय (सोशल मीडिया प्रभारी)
  • श्रीमती विनीता केशरवानी (सह-सोशल मीडिया प्रभारी)


कार्यालय एवं अन्य प्रमुख दायित्व:

  • सुश्री सुदर्शनी शुक्ला (कार्यालय मंत्री)
  • सुश्री अंजलि रैकवार (सह-कार्यालय मंत्री)
  • श्रीमती अंकिता किंग (नीति शोध प्रभारी) एवं श्रीमती करूणा ठाकुर (सह-नीति शोध प्रभारी)
  • डॉ. प्रीती शर्मा (प्रशिक्षण प्रभारी) एवं श्रीमती मनोरमा उपाध्याय (सह-प्रशिक्षण प्रभारी)
  • श्रीमती कीर्ति साहू ('मन की बात' प्रभारी) एवं श्रीमती यशोदा विश्वकर्मा (सह 'मन की बात' प्रभारी)
  • श्रीमती पूजा श्रीवास्तव (लाभार्थी प्रमुख) एवं श्रीमती ज्योति नामदेव (सह-लाभार्थी प्रमुख)

घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष मेघा दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

भाजपा महिला मोर्चा सागर ने घोषित किए 26 मंडल अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

भाजपा महिला मोर्चा सागर ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 26 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी




तीनबत्ती न्यूज:08 सितम्बर, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सागर द्वारा जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेघा दुबे द्वारा जारी सूची में सागर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 26 मंडलों के लिए अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे ने संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से नियुक्ति आदेश जारी किया है। 

यह भी देखे : सागर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार सागर विधानसभा के चार मंडलों में सागर नगर से सुनीता रैकवार, डॉ. हरिसिंह गौर से प्रमिला मोर्य, डॉ. भीमराव अंबेडकर से जयश्री चढ़ार तथा यमुनाताई ठाकुर से प्रीति केशरवानी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

नरयावली विधानसभा के अंतर्गत सदर कैंट से मधु मार्य, मकरोनिया नगर से वर्षा विश्वकर्मा, मकरोनिया ग्रामीण से रंजना कुर्मी, नरयावली से चंद्रमणी कटारे तथा सागर ग्रामीण से सुनीता सेन को जिम्मेदारी दी गई है।

बीना विधानसभा में बीना नगर से प्रियंका राय, बीना ग्रामीण से सुमन कुशवाहा, खिमलासा से प्रिया तिवारी, मंडी बामोरा से वंदना चौरसिया तथा भानगढ़ से कल्पना यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खुरई विधानसभा क्षेत्र में खुरई नगर से मोना सिंघई, खुरई ग्रामीण से शांति/बलवंत सिंह, बांदरी से संध्या/जितेंद्र सिंह  मालथौन से मालती/धर्मेंद्र अहिरवार, धनौरा से रुपेश/ पप्पू राजपूत तथा बरौदिया कलां से मीना कुशवाहा को दायित्व सौंपा गया है।

वहीं सुरखी विधानसभा के पांच मंडलों में सुरखी से आशा पटेल, बिलहरा से सपना चौरसिया, जैसीनगर से क्रांति पटेल, सिहोरा से शशि सेन, राहतगढ़ ग्रामीण से दुर्गा कुशवाहा तथा राहतगढ़ नगर से संजना जैन (चौधरी) को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।




Share:

सागर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण और प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सागर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं प्रदर्शन :  केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी


तीनबत्ती न्यूज:  22 अगस्त 2026

सागर। देश में बढ़ती महंगाई और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा शनिवार को बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों का भ्रमण कर दुकानदारों एवं आम नागरिकों से महंगाई को लेकर चर्चा की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में भ्रमण करते हुए शक्कर, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान "खा गई शक्कर, पी गई तेल, देख लो भाजपा का खेल" और "महंगी शक्कर, महंगा तेल, यह देखो भाजपा के खेल" जैसे नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें: जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष, जितेंद्र राठौर सचिव और आरती जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित : देखे पूरी सूची,किसको कितने वोट मिले

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और जनता को राहत देने के बजाय उसकी परेशानियां बढ़ रही हैं।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि शक्कर की कीमतों में हुई वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय है।


संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने खाद्य तेल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने किसानों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।


कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगपतियों को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए। वहीं मुकुल पुरोहित ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: उल्दन बांध ओवरफ्लो, कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित; प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक मार्गों की सूचना

कार्यक्रम के अंत में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन एवं बाजार भ्रमण कार्यक्रम में रमाकांत यादव, राकेश राय, शरद पुरोहित, जितेंद्र रोहन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, पार्षद रोशनी, वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, शशि जाटव, सुरेखा राकेश राय, शिव शंकर गुड्डू यादव, आनंद हेला, हरिश्चंद्र सोनवार, नीलेश अहिरवार, शैलेंद्र तोमर, गजेंद्र ठाकुर, मुबीन खान, मीरा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, लक्ष्मी अहिरवार, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, अर्चना कनौजिया, कल्लू पटेल, गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, चंद्रभान अहिरवार, मानसिंह अहिरवार, मजहर हाशमी, निखिल जैन, नाजिम कुरैशी, टीकाराम दीवान, अनिल दक्ष, फिरोज खान, दशरथ रोहिदास, नरेंद्र अहिरवार, संजय सराफ, संजय रैकवार, सुनील ठाकुर, राहुल खटीक, राहुल रजक, तोता यादव, समीर खान, नौशाद अब्बासी, कुंजीलाल लड़िया, कुंदन विश्वकर्मा, फिरदौस कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों के माध्यम से कराया निराकरण

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों के माध्यम से कराया निराकरण


तीनबत्ती न्यूज: 17 अगस्त, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को खुरई में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खुरई तहसील एवं मिड वे रिट्रीट का निरीक्षण भी किया।

जनसुनवाई में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रावण मास के सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक वातावरण है। जगह-जगह श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना कर रहे हैं और शिवलिंग निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार की तरह इस सोमवार भी जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों से आवेदन प्राप्त करेंगे और प्रत्येक आवेदन के आधार पर संबंधित व्यक्ति को बुलाकर यहीं समस्या का निराकरण कराया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े।



स्वागत में फूल-माला की जगह स्टेशनरी देने की अपील

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 8-9 माह से स्वागत में फूल-माला और पुष्पगुच्छ स्वीकार नहीं करने का संकल्प लिया है। स्वागत के दौरान मिलने वाली उपयोगी सामग्री को जरूरतमंद परिवारों और स्कूली बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में लगभग 5 हजार बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, छाते सहित अन्य सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि इस सामग्री से बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी और उनका भविष्य बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।

विधायक ने लोगों से अपील की कि स्वागत के लिए प्लास्टिक की सामग्री न दें। उन्होंने कहा कि एक कॉपी या पेन देकर भी स्वागत किया जा सकता है और चंदन-रोली से तिलक लगाकर भी सम्मान किया जा सकता है। उन्होंने शॉल के स्थान पर कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री देने की अपील की, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिल सके।


उपयोगी सामग्री से किया स्वागत

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों ने श्री भूपेन्द्र सिंह का स्टेशनरी सामग्री, छातों एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं से स्वागत किया। कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा लगभग 5 हजार रुपये मूल्य के वस्त्र भेंट किए गए, जिन्हें जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।


इस अवसर पर कुशवाहा समाज खुरई द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण एवं शिवस्वरूप रुद्री निर्माण कार्यक्रम में भी श्री भूपेन्द्र सिंह शामिल हुए। जनसुनवाई एवं विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

सागर में कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


तीनबत्ती न्यूज: 12 अगस्त 2026

सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सेवादल को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव और यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने की। आयोजन जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया, जबकि संचालन सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने किया।

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रियता हर बूथ तक बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है।उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे सेवादल की पाठशाला से निकलकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं।

निष्ठा और समर्पण के साथ काम करें कार्यकर्ता

सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ काम करना होगा। मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का माध्यम बनता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचकर आमजन से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। मिश्रा ने शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की भी सराहना की।



आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आमजन के सुख-दुख में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।भार्गव ने कहा कि सेवादल की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की बैठकों में सागर शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे की कार्यशैली की चर्चा होती है।

पुराने सशक्त स्वरूप में सेवादल को लाने पर जोर

यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कांग्रेस सेवादल को पार्टी का महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन बताते हुए इसे पुराने और सशक्त स्वरूप में वापस लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के कार्य करने का तरीका युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है।बैठक को सागर जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा ने भी संबोधित किया।

अनुशासन को संगठन की मजबूती का आधार बताया

शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान है। अनुशासन व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसी तरह संगठन की प्रगति भी तभी संभव है, जब प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से काम करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

कांग्रेस नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव, त्रिलोकी नाथ कटारे, जितेंद्र रोहण, पंकज सिंघई, चक्रेश सिंघई, सुरेंद्र सुहाने, रजिया खान और संजय जैन सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ. संदीप सबलोक ने आभार व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचौरी, अमित दुबे रामजी, जगदीश यादव, चैतन्य पांडे, पप्पू गुप्ता, शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, पार्षद नीलोफर अंसारी, सीमा कमल चौधरी, ताहिर खान, नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चन्द सोनवार, द्वारका चौधरी, अक्षय कोठारी, फिरदौस कुरैशी, समीर खान, योगराज कोरी, वसीम खान, राजा सेन, गुरमीत सिंह अहलूवालिया, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, दीपक कुर्मी, आनंद हेला, ब्रजेंद्र नगरिया, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश पंडा, लल्ला यादव, राहुल व्यास, रवींद्र खटीक, बाबू मछंदर, प्राणसिंह लोधी, हरवेंद्र सिंह बुन्देला, मज़हर हाशमी, हरिनारायण कोरी, राजपाल सिंह, नरोत्तम विठ्ठल, कमलेश सिंघई, राजपाल लोधी, ऋषभ जैन, अनीश वाल्मीकि, अंकित अग्रवाल, लखन लोधी, रोहित, सत्तू अहिरवार, आलोक जैन, सचिन पटेल, सलमान, बंटी कोरी, अभिषेक पाठक, विजय सोलंकी, संतोष यादव, रामसिंह, गीता अहिरवार, मीरा अहिरवार, रेखा अहिरवार, आरती अहिरवार, रीना, मीरा, आकाश उरया, शेखर, अनिल चौरसिया, रोहित, अमन अहिरवार, धर्मेंद्र, अन्नू चौरसिया, विशाल जाटव, सुरेंद्र सिंह यादव, कमलेश पटेल, पवन पटेल, राजू सौर, राजू अहिरवार, शुभम, शिशुपाल पंचवानी, संजय सराफ, कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

कांग्रेस सेवा दल ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सागर में संगठन विस्तार पर जोर

कांग्रेस सेवा दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

• सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के कार्य करना होगा : प्रताप नारायण मिश्रा

• कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है : अवनीश भार्गव


तीनबत्ती न्यूज:  12 अगस्त 2026

सागर। जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय, पद्माकर नगर मकरोनिया में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव तथा यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला मुख्य संगठक बी.डी. पटेल एवं यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने किया।

जनता के बीच जाकर सेवा कार्य करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सेवा दल को ब्लॉक और ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। संगठन तभी मजबूत होगा, जब कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और सेवा कार्य करेंगे।


कांग्रेस के विचार जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की विचारधारा के बीच अंतर को जनता के सामने रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर संगठन की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी तरीके से रखना होगा।

जनता के मुद्दों को उठाने की जरूरत

यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि सेवा दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों की नीतियों और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

वरिष्ठ नेताओं ने भी रखे विचार

बैठक को पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सेवा दल के जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा, सेवा दल के प्रदेश महासचिव विजय साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सीमा चौधरी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष आंचल आठिया ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज पवार ने किया तथा आभार यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अवधेश सिंह सिमरिया, उमा नवैया, दीपक कुर्मी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, राशिद खान, यासीन खान, शेर सिंह लोधी, हरिओम पटेल, नारायण कुर्मी, बिहारी कुशवाहा, तीरथ कुर्मी, गोविंद सिंह लोधी, प्रभुदयाल कुर्मी, मनोज कुमार अहिरवार, कमलेश बंसल, पूरन सिंह, रामजी सिंह ठाकुर, प्यारे लाल पटेल, विकास सिंह दांगी, मनोज शिलावर, हरिओम कुर्मी, मुन्ना कुर्मी, प्रभुदयाल सिंह बीना, केदार सिंह पटेल, नवल सेन, रमेश बरौदा, प्रमोद राय, आनंद पटेल, उदयभान अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, दयाराम अहिरवार, कृष्ण कुमार अहिरवार, गणेश रैकवार, नितिन यादव, दिलीप रैकवार, राजपाल सिंह खुरई, कुलदीप दुबे, मोनू अहिरवार, जयेश पटेल, केके ब्यारे, आशुतोष चौरसिया, अशफाक खान, फरत रजक, रहिस खान, राजू दीक्षित, इशाक खान, राजकुमार खटीक, सुनील खटीक, रोहित कुर्मी, सुनील वैद्य, मुहम्मद इकबाल, सेतु अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, रावेंद्र सिंह लोधी, कैलाश कुर्मी, बृजबिहारी कुर्मी, भूपेंद्र कुर्मी, शंकर लाल कुर्मी, मुकेश कुमार रहली, राजा पटेल, विकास जैसीनगर, अरबाज राईन, शाकिर राईन, कन्हैयालाल, बाबूलाल पटेल, संजय सिंह ठाकुर, रामबाबू कुर्मी, मुरलीधर कुर्मी, दिनेश कुर्मी, वीरेंद्र कुर्मी, नीरज कुर्मी, जीवन कुर्मी, संतोष कुर्मी, वृंदावन कुर्मी, संतोष यादव, रंजीत अहिरवार, रामबहादुर कुर्मी, प्रहलाद कुर्मी, राजेश शुक्ला, गोबर्धन तिवारी, लक्ष्मीनारायण लोधी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश पंजाबी पासु, कमलेश विंधरी, महेंद्र यादव, जयराम आठिया, विवेक वर्मा, असलम मंसूरी, राहुल अहिरवार, धर्मेंद्र पटना, नीरज पटेल, हरिदयाल पटेल, इदरीश खान, दीपक ब्रह्मभट्ट, रंजीत अहिरवार, विनोद तिवारी सेसई, विनोद पटेल बहरोल, अरबाज खान, रामनिवास लोधी, धर्मेंद्र कुर्मी, अरविंद लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Share:

खेल परिसर में वाक शुल्क और पेंशन में देरी के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खेल परिसर में वाक शुल्क वसूली और वृद्धावस्था पेंशन में विलंब के विरोध मे कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



तीनबत्ती न्यूज: 11 अगस्त, 2026

सागर: खेल परिसर में पैदल टहलने वालो से शुल्क वसूले जाने का विवाद थम नहीं रहा है। खेल प्रेमियों और मार्निंग वाक वालों के विरोध के बाद एक अगस्त से इसका लागू होना रुका है। दूसरी तरफ विधायक शैलेंद्र जैन ने इसको घटाने का सुझाव भी जिला खेल अधिकारी को दिया। अब इसके खिलाफ कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। 

कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर का खेल परिसर मैदान वर्षों से आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम व्यायाम, भ्रमण और योग के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहा है। अब प्रशासन द्वारा वहां आने वाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये और प्रतिमाह 300 रुपये शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

गरीबो पर अत्याचार

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह आदेश ब्रिटिश शासन के फरमान जैसा और गुंडा टैक्स के समान है। शासन किस भुखमरी की कगार पर आ गया है जो जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी इस सुविधा पर भी टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने खेल परिसर को यथावत निःशुल्क रखने की मांग की। जिला खेल अधिकारी को बर्खास्त कर देना चाहिए ऐसे आदेश देने पर साथ ही सागर की जनता ने जिनको विधानसभा भेजा वो इस शुल्क के पक्षधर बन बैठे हैं।ये खेलप्रेमियों के साथ अन्याय है । इसके अलावा अध्यक्ष महेश जाटव ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं कल्याणी पेंशन की 6 माह से लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी की।

यह भी पढ़ेंखेल परिसर में मार्निग वाक का शुल्क 200 रुपए महीने का सुझाव दिया विधायक शैलेंद्र जैन ने : वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क से मुक्त रखने पर होगा विचार

तुगलकी फरमान है मार्निंग वाक शुल्क

नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं। न तो उन्हें खेल परिसर के तुगलकी फरमान की आवाज सुनाई दे रही है, न ही पिछले 6 महीने से पेंशन से वंचित गरीब, वृद्ध और दिव्यांगजनों की पीड़ा दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन जैसा त्यौहार नजदीक है और लोग परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि एक-दूसरे से बड़ा दिखने की होड़ में लगे हैं।

सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गरीबों को पेंशन योजना का लाभ लेने में भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर निगम को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आदेशित करे।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, खट्टू शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।



Share:

सुरखी में गली-गली पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे मंत्री गोविंद राजपूत, घर-घर सुनीं समस्याएं; 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा


तीनबत्ती न्यूज : 8 अगस्त 2026

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतारते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। मंत्री गली-गली और घर-घर पहुंचे और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली और समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।मंत्री राजपूत ने सुरखी नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की और कई कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

---------

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त और 26 जनवरी पर स्कूलों में बंटेगा सांची पेड़ा, फूड पॉइजनिंग के बाद कमिश्नर ने दिए निर्देश

----------

सड़क, पुलिया और सामुदायिक भवन समेत कई कार्य

घोषित एवं शुरू किए गए कार्यों में वार्ड क्रमांक 1 एवं 2, 6, 9, 10 एवं 11, 12 एवं 13 तथा 14 एवं 15 में सीसी रोड निर्माण शामिल है। इसके अलावा मिड़वासा में डब्ल्यूबीएम रोड एवं पुलिया, विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण, वार्ड क्रमांक 9 में फर्श निर्माण तथा गोशाला में प्रथम तल पर सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।


सुरखी मेरी विधानसभा नहीं, मेरा परिवार है”

जनता से संवाद करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और विकास कार्यों का वास्तविक फीडबैक लें। उन्होंने कहा, “सुरखी मेरी विधानसभा ही नहीं, मेरा परिवार है। यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक कार्यक्रम या चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि जनता से सीधे मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और यह देखना है कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।”

यह भी पढ़ें : रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रभाव पर संसद में सरकार का जवाब: जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया • राज्यसभा में सांसद रजनीश अग्रवाल के प्रश्न पर आया जवाब: 18.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जैविक खेती के दायरे में

बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से लिया फीडबैक

पैदल भ्रमण के दौरान मंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल और आवागमन सहित मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

--------

यह भी पढ़ें: एससी प्रमाण पत्र पर नियुक्ति के आरोप में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन निलंबित

---------

ये रहे शामिल

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह, नर्मदा सिंह, मोनू सिंह मोकलपुर, अरुण गौतम, सरमन सिंह, कमलेश पांडे, भोले राजा, मूरत सिंह, शुभम सिंह, पवन दुबे, बहादुर सिंह, टीकाराम चौबे, बसंत लोधी, नेपाल सिंह, अतुल भार्गव, लक्ष्मण सिंह, सत्येंद्र सिंह, ताहिर गौड़, मनमोहन सिंह, संदीप सिंह, अनु वासुदेव, शिवप्रसाद, विजय पटेल, डॉ. राजेंद्र सिंह, कौशल चौबे, आकाश पटेल, रोशन गौतम, दिनेश मिश्रा, विजय सिंह, सेलू घोषी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive