Editor: Vinod Arya | 94244 37885

वर्णी जी का महान उपकार - डा. संजीव सराफ


वर्णी जी का महान उपकार - डा. संजीव सराफ

सागर। सर्वविद्या की राजधानी काशी में 115 वर्ष पूर्व जैन धर्म की शिक्षा का समुचित संस्थान न होने से संकल्प लेकर एक रूपये के दान से चैसठ पोस्टकार्ड खरीदकर श्रेष्ठियों से प्राप्त दान से स्याद्वाद महाविद्यालय की स्थापना करने वाले बुंदेलखंड के तपस्वी एवं सागर में गणेश दिगम्बर जैन संस्कृत महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा मोराजी की स्थापना करने वाले परम पूज्य संत गणेशप्रसाद वर्णी जी सच्चे साधक थे। उक्त विचार पूज्य वर्णी जी की 147 वीं जयंती पर भदैनी घाट स्थित स्याद्वाद महाविद्यालय में आयोजित वर्णी जी का अवदान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जैन धर्म के वयोवृद्ध विद्वान एवं प्रबंधक बिमल कुमार जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। अध्यक्षता दलपतपुर मूल के संपूर्णानंद संस्कृत  प्रोफेसर फूलचंद प्रेमी ने करते हुए उनकी दूरदर्शिता की चर्चा करते हुए उन्हें नमन् किया। विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उपग्रंथालयी एवं तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य डा. संजीव सराफ ने कहा कि पूज्य वर्णी जी ने हिन्दू होकर भी जैन धर्म पर जो उपकार किया है उसके चलते हजारों जैन विद्वान काशी एवं सागर में वर्णीजी द्वारा स्थापति महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर पाये है। इस अवसर पर डा. निर्मला जैन, डा. अरविन्द त्रिपाठी, रंजन कुमार जैन, आयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सागर विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो0 बिमल कुमार जैन के परिजनों ने वर्णी पुरूस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में डा. रानी जैन, दिगम्बर जैन महिला मंडल की करूणा जैन, सहित अनेक श्रद्वालु उपस्थित रहे। 

 
Share:

विश्वविद्यालय केवल परीक्षा केंद्र न रहे बल्कि उत्कृष्ट अध्ययन एवं शोध केंद्र बने- कुलपति ★ डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

विश्वविद्यालय केवल परीक्षा केंद्र न रहे बल्कि उत्कृष्ट अध्ययन एवं शोध केंद्र बने- कुलपति 

★ डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति  प्रो. नीलिमा गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण  

सागर।  डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की नव नियुक्त कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है. विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. गौर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रो. गुप्ता ने नवीन प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय में निवर्तमान कुलपति प्रो. जनक दुलारी आही से कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा, प्रो. हेरेल थॉमस, प्रो. अम्बिकादत्त शर्मा, प्रो. गिरीश मोहन दुबे, प्रो. आशीष वर्मा, उपकुलसचिव सतीश कुमार, मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल एवं विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यभार संभालने के उपरान्त अपने पहले संबोधन में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है मुझे डॉक्टर हरीसिंह गौर द्वारा स्थापित इस पावन शिक्षा के मंदिर में कार्य करने अवसर प्राप्त हुआ है. विश्वविद्यालय परिसर में मैं महान दानी सर डॉ. हरीसिंह गौर साहब की उपस्थिति को महसूस कर रही हूँ.  मैं उनके सपनों के अनुरूप इस विश्वविद्यालय को अधिकतम ऊंचाई पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करूंगी. 
 
 उत्कृष्ट एवं महत्त्वपूर्ण संस्थाओं  से अकादमिक साझेदारी होगी पहली प्राथमिकता  : कुलपति

★ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक 


डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में किये जा रहे कार्यों के बारे जाना. उन्होंने कहा कि देश-विदेश की महत्त्वपूर्ण और उत्कृष्ट संस्थाओं से हमारा विश्वविद्यालय साझेदारी स्थापित करेगा जिससे हम ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले नवाचारों को साझा कर सकेंगे. अकादमिक एवं प्रशासनिक ये दो क्षेत्र विश्वविद्यालय को सुचारू रूप से संचालन के दो  महत्त्वपूर्ण घटक हैं. हम विश्वविद्यालय परिवार के सहयोग से दोनों महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करते हुए उत्कृष्टता हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते हुए कई स्किल बेस्ड प्रोग्राम बनायेंगे जिसका लाभ हमारे समाज को भी होगा. इन सबके साथ ही विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के संकल्प का भी निर्वाह करता रहेगा. हम संसाधन संपन्न संस्था हैं और हमें इस पर गर्व होना चाहिए. जहां कहीं भी कमी होगी हम सब मिलकर एक नई ऊर्जा के साथ उन कमियों को पूर्ण करते हुए विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाएंगे. बैठक के अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा ने आभार ज्ञापन किया.   
 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट


विश्वविद्यालय केवल परीक्षा केंद्र न रहे बल्कि उत्कृष्ट अध्ययन एवं शोध केंद्र बने- कुलपति 

डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर  की नव नियुक्त कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता भारत सरकार के स्वप्न-परियोजना 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति' के अनुरूप विश्वविद्यालय की अकादमिक संरचना को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने पर होगी. हम स्किल बेस्ड प्रोग्राम बनायेंगे जिसका लाभ हमारे समाज को भी होगा. कोविड महामारी के कारण हमारी शिक्षा प्रणाली में नया बदलाव आया है. इस चुनौतीपूर्ण स्थितियों में भी विश्वविद्यालय अध्ययन-अध्यापन के लिए कटिबद्ध है. मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी सौ प्रतिशत वैक्सीनेटेड हों.   


उन्होंने कहा कि हम एन. आई. आर. एफ. रैंकिंग के मानकों के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी काम करेंगे. कन्सल्टेन्सी, परीक्षा, शोध आदि जैसे महत्त्वपूर्ण मानको को दृष्टिगत रखते हुए अन्य कमियों को दूर करने पर प्रयास करेंगे. विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा जिस किसी भी माध्यम से बढ़ेगी, हम प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे. मानव संसाधन और भौतिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए व्यवस्थित एवं प्रभावी कदम उठाये जायेंगे.         
 
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाली लड़कियों का स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए भी हम कई संसाधन जुटाएंगे और कई कार्यक्रमों को लागू करेंगे. खेल गतिविधि में हमारे विश्वविद्यालय को कार्य करने की आवश्यकता है. खेल संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं खेल संबंधी पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की जायेगी. विश्वविद्यालय को 'फिट इण्डिया मूवमेंट' से जोड़ा जाएगा. 'स्वच्छ भारत अभियान' के माध्यम से भी हमारा विश्वविद्यालय सामुदायिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का कर्त्तव्य निर्वहन करेगा.
कुलपति ने विवि के मानव विज्ञान विभाग में विवादित वेबिनार और शिक्षकों के विवाद पर कहा कि यह दुखद है भविष्य में  विवि में ऐसी स्थिति नही बने इसका ध्यान रखा जाएगा। विवि के विकास के लिए शहर के लोगो से संवाद किया जाएगा।
 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा, उपकुलसचिव सतीश कुमार और मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल उपस्थित थे.


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------



Share:

स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 320 किग्रा वजन उठाकर सागर की आयुषी अग्रवाल ने जीता सिल्वर मेडल

स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 320 किग्रा वजन उठाकर सागर की आयुषी अग्रवाल ने जीता सिल्वर मेडल

★ सागर से पावर लिफ्टिंग में मैडल हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी आयुषी


सागर। बड़नगर उज्जैन में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 में 320 किग्रा वजन उठाकर सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने  सिल्वर मेडल हासिल कर सागर का नाम रोशन किया। कोच शैलेंद्र एडविन ने बताया कि उज्जैन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा बड़नगर में 23 से 25 सितम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुषी ने 76 किग्रा सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने 320 किलोग्राम का वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया है। इसी के साथ आयुषी सागर जिले में स्टेट चैंपियनशिप में मेडल हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं आयुषी का चयन केरल में आयोजित होने वाली नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आयुषी परकोटा निवासी अशोक अग्रवाल की बेटी और  भाजपा युमो के नगर अध्यक्ष यश अग्रवाल की बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परी परिजन व साथियों ने बधाई दी।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



8 माह की ट्रेनिंग में हासिल किया मेडल, नेशनल में गोल्ड की तैयारी


ट्रेनर तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुषी पीएससी की तैयारी कर रही हैं, उनका सपना पुलिस ऑफिसर बनने का है। जिसके चलते 8 माह पहले उन्होंने स्मार्ट जिम ज्वाइन किया था। जिम में वर्कआउट करते-करते उनकी रूचि पावर लिफ्टिंग की तरफ बढ़ी और उन्होंने पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी शुरू कर दी। लड़कियों के लिए पावर लिफ्टिंग करने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन आयुषी ने चुनौतियों को दरकिनार करते हुए जिम में हर दिन 3 से 4 घंटे कड़ी मेहनत की और अपनी पहली ही प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। आयुषी बड़नगर से आज सागर लौटेंगी।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

वन विभाग द्वारा आदिवासियों के झोपड़ी जलाने का मामला, कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए ★ वन विभाग के डिप्टी रेंजर और कर्मचारी निलम्बित ★ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वन विभाग द्वारा आदिवासियों के झोपड़ी जलाने का मामला, कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए
★ वन विभाग के डिप्टी रेंजर और कर्मचारी निलम्बित
★ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सागर।  गौरझामर चरगुवां में घटित घटना का कलेक्टर श्री दीपक  आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने वन विभाग एवं राजस्व अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से दीपक आर्य ने तत्काल प्रभाव से पूरी घटना की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट तीन दिवस में पूर्ण करने एवं प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। 

देवरी तहसील के गौरझामर के चरगंवा में आदिवासियों की वन विभाग ने झोपड़ियां जला दी थी। इस मामले को लेकर  पीड़ित आदिवासी पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से मिले थे। विधायक यादव ने तत्काल प्रशासन से दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी।

मोके पर पहुचे कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि जांच समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमन मिश्रा एवं पुलिस श्रीमती पूजा शर्मा तीन दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि तत्काल प्रभाव से डिप्टी रेंजर श्री निरभान सिंह को निलंबित किया गया है  ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि घटना में संलिप्त वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को  निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर श्री आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल 50-50 किलो राशन एवं कपड़े पहनने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षतिज सिंघल ,डीएफओ श्री नवीन गर्ग ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेंद्र जैन, नायब तहसीलदार श्री रघुनंदन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
Share:

सोनम नामदेव का समाधान एक दिवस अंतर्गत सेवाओं में प्रदेश में चौथा स्थान

सोनम नामदेव का समाधान एक दिवस अंतर्गत सेवाओं में प्रदेश में चौथा स्थान 

सागर ।  लोक सेवा केंद्र शहरी की प्राधिकृत अधिकारी एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनम नामदेव ने लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत समाधान एक दिवस अंतर्गत सेवाओं में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
लोक सेवा अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं में आय, निवास प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, कल्याणी पेंशन, विकलांग पेंशन का निराकरण एक ही दिन में किया जाता है। श्रीमती नामदेव को समाधान एक दिवस अंतर्गत सेवाओं में मध्यप्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
Share:

कुश्ती: संभाग स्तरीय टेलेन्ट सर्च 2021 स्किल टेस्ट सागर में आयोजित


कुश्ती:  संभाग स्तरीय टेलेन्ट सर्च 2021 स्किल टेस्ट  सागर में आयोजित

सागर ।  म0प्र0 शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 25 एवं 26 सितम्बर को कुश्ती खेल का संभाग स्तरीय टेलेन्ट सर्च स्किल टेस्ट किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए। इसी तारतम्य में आज 25 सितम्वर को कुश्ती खेल का संभाग स्तरीय टेलेन्ट सर्च का स्किल टेस्ट खेल परिसर सागर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एक्सपर्ट के रूप में संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल की कुश्ती अकादमी के एक्सपर्ट सुश्री रेखा रानी एवं श्री सुमित साहावत के साथ जिला सागर के अन्य अतिथी श्री वीनू राणा,, श्री संतोष दुबे, खेल प्रकोष्ठ संयोजक,  आनंद विश्वकर्मा, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ,  मनीष यादव, सचिव, जिला कुश्ती संघ सागर, श्री नरेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष जिला कुश्ती संघ सागर आदि उपस्थित हुए। इसके पश्चात जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत पुच्छ गुच्छ से किया गया। सभी अतिथियों द्वारा दो दिवसीय कुश्ती खेल चयन ट्रायल स्किल टेस्ट का रिविन काटकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
संभाग स्तरीय कुश्ती खेल के स्किल टेस्ट हेतु जिला सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी एवं टीकमगढ से ़चयनित कुल 60 खिलाड़ियो मे से प्रथम दिवस 19 खिलाड़ियो द्वारा अपनी उपस्थित दर्ज कराकर स्किल टेस्ट में सहभागिता की गई।



Share:

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 4500 से अधिक लोगों का हुआ उपचार

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 4500 से अधिक लोगों का  हुआ उपचार


सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र मकरोनिया शासकीय महाविद्यालय में विधायक  प्रदीप लारिया द्वारा चिरायु अस्पताल भोपाल द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य षिविर में प्रथम दिन 4500 से अधिक लोगों की जांच कर उपचार किया गया।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा आवष्यक सुविधाएं स्वास्थ्य शिविर हेतु सुनिश्चित कराई थी। कलेक्टर श्री आर्य ने निशुल्क स्वास्थ्य संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आज 4500 लोगों से अधिक लोगों ने अपनी विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच कराए।  श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि चिरायु अस्पताल भोपाल से 400 डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य लोगों की टीम पूरे संसाधनों के साथ भोपाल सागर पहुंची थी। जहां उन्होंने दो दिवसीय शिविर में प्रथम दिन 4500 लोगों से अधिक व्यक्तियों की जांच कर उपचार किया गया। जिसमें से 200 लोगों के ऑपरेशन हेतु भोपाल के लिए एंबुलेंस के माध्यम से रवाना किया गया ।



उन्होंने बताया कि शिविर में 200 लोगों ईसीजी, 120 लोगों की कलर डॉप्लर, 450 लोगों की एक्सरे, 1000 लोगों की पैथोलॉजी से जांच ,250 लोगों की सोनोग्राफी कराई गई।
नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिन समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई थी। जिसकी मद्देनजर आज 4500 लोगों से अधिक व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ को रोकने के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं और विधानसभा क्षेत्र के व्यक्तियों को पहुंचने के लिए मशीन एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था कराई गई है।  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री  सिंघल ने निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 इस अवसर पर चिरायु अस्पताल के डायरेक्टर डॉ अजय गोयंका, अनुविभागीय अधिकारी श्री पवन बारिया, नायब तहसीलदार श्री सुमन पांडे , कपिल कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 
Share:

मंहगाई बेरोजगारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला

मंहगाई बेरोजगारी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला

सागर।  हरदिन बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और अपराधों को रोकने में विफल भाजपा की मोदी- शिवराज सरकार के खिलाफ सागर में कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन के द्वारा कोरोना से अकाल मृत्यु पर 4 लाख रु आपदा सहायता राशि देने कृषि कानून को वापिस लेने गरीब वर्ग को न्याय योजना के तहत 7500 रु मासिक गुजारा राशि देने सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचने जैसे मामलों पर भी जमकर घेरा।कार्यक्रम में विधायक तरवर सिंह लोधी पूरे समय मौजूद रहे।
हल्ला बोल प्रदर्शन में कांग्रेसजन भगवानगंज में कबूला पुल के पास एकत्रित हुए। गाजे बाजे और जोरदार नारेबाजी के साथ हाथों में तिरंगे थामे हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार विरोधी नारे लिखी जैकेट पहने हुए थे। सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी के तत्वाधान में हल्लाबोल प्रदर्शन यहां से शुरू होकर सदर के झांसी बस स्टैंड संकट मोचन व साईं मंदिर होकर हेमंत कटारिया चौक, मानक तिराहा, 12 मुहाल, शास्त्री चौक, शिवाजी चौक होते हुए झांसी बस स्टैंड के समक्ष पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सदर की विभिन्न चौक चौराहों और गली मोहल्ला पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। जिसे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी विधायक तरवार सिंह लोधी, सीमा चौधरी आदि ने संबोधित किया।
       
हल्ला बोल कार्यक्रम में अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि फिरंगियों की गुलाम विचारधारा सत्ता पर काबिज होकर देश को बेचने में लगी है। मोदी शाह रूपी रंगा बिल्ला की जोड़ी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के संविधान को कमजोर कर मुनाफाखोरी कालाबाजारी महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ा रही है। विधायक तरवर लोधी ने कहा कि कृषि कानून के द्वारा देश के किसान को पूंजीपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है। युवा वर्ग रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है।     
कार्यक्रम के समापन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट सीएल वर्मा को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि सागर के छावनी क्षेत्र में मामा भांजा की पहाड़ी पर बनी छोटी छोटी खाइयों मे छोटे बच्चो की अकाल मौतें तथा आसामाजिक तत्वों की अपराधिक घटनाएं रोकने के लिए संपूर्ण पहाड़ी को  घेरकर संरक्षित एवं सुरक्षित करने के निर्देश रक्षा मंत्रालय को दिए जाएं।साथ ही पिछले दिनों गिरकर मृत हुए बच्चे के परिजनों को 4 लाख रु आपदा सहायता राशि दी जाए। इसके अलावा रसोई गैस पेट्रोल और डीजल की कीमतें व महंगाई को कम करने युवाओं को रोजगार देने कार्योजना बनाने मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित करने पेगासस जासूसी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने जैसी मांगो को शामिल किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक व आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी तथा ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी ने किया।


ये रहे मौजूद

हल्ला बोल कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक सुनील जैन गुरजीत सिंह अहलूवालिया, मुन्ना चौबे नीरज मुखरया  रमाकांत यादव कुंदन जाट गुरमीत सिंह इल्ले दुलारे उस्ताद लखन यादव उत्तम राव तावड़े एडवोकेट धनसिंह अहिरवार राकेश अहिरवार पंचम अहिरवार राजेश श्रीवास सन्ना भाईजान वीरेंद्र महावते आनंद हेला जितेंद्र अहिरवार गीता सोनी भैय् न पटेल वीरेंद्र राजे जमना प्रसाद सोनी भावना रोहन रिचा राजपूत रजिया खान हेमकुमारी कुर्मी नीरा यादव संध्या राजपूत अंजू मिश्रा महेश जाटव गंगाराम अहिरवार जितेंद्र चौधरी रोहित मांडले बंटी कोरी पवन जाटव गोल्डी केसरवानी मोनू खान साजिद रायन नरेश सनकत अंकित जैन सुरेंद्र सिंह लोधी सिंटू कटारे प्रदीप पांडे अतुल नेमा अभिषेक पाठक अमित यादव गोवर्धन रैकवार अजय अहिरवार धर्मेंद्र चौधरी नाथूराम अहिरवार मानसिंह चौधरी लीलाधर सूर्यवंशी ताहिर खान रशीद राईन राशिद खान बिल्ली रजक कल्लू पटेल आदिल राईन विजय तिवारी आशीष ज्योतिषी पवन केसरवानी मिथुन धारू बादल अहिरवार कमलेश तिवारी जतिन चौकसे धर्मेंद्र तोमर प्रदीप जैन कुल्फी सुधीर जैन विनोद कोरी सुनील ठाकुर दिनेश पटेरिया भुट्टो बाबा हरिश्चंद्र सोनवार लक्ष्मीनारायण सोनकिया द्वारका चौधरी श्रीदास रैकवार हनीफ ठेकेदार अक्षय दुबे हेमराज बंसल लखन सिंह प्रेम नारायण अलीम खान तज्जू तरुण कोरी गौरव जोशी साहिल राईन मोहिनीश खान गौरव प्रजापति छोटू कोरी चक्रेश रोहित दीपेंद्र कोरी पप्पू चौधरी अशोक चौधरी नितिन पचोरी मनोज कुमार अहिरवार राकेश अहिरवार अनिल कुर्मी मुरलीधर अहिरवार पप्पू तिवारी विक्की डीजे हेमराज रजक रेखा राजपूत पप्पू गोस्वामी कुंजीलाल लढ़िया शुभम सिंह राजपूत राजेश पटेल अनिल राजपूत नरेंद्र साहू छोटे लाल रावत नरेंद्र सिंह राजकुमार यादव बलदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive