Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, बीड़ी बनाने का काम करते थे दोनों

Sagar  Crime पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर दी जान, बीड़ी बनाने का काम करते थे दोनों


तीनबत्ती न्यूज: 27 अप्रैल, 2026

सागर : सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-10 में सोमवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक दंपत्ति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

अकेले रहते थे घर में

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी पत्नी हरिबाई (42 वर्ष) घर में अकेले रहते थे और बीड़ी बनाने का काम करके अपना गुजर-बसर करते थे। उनका इकलौता बेटा सागर में रहता है। सोमवार को जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

रात में की थी पड़ोसियों से सामान्य बात

हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों ने सामान्य रूप से बातचीत की थी और उनके व्यवहार से ऐसा जरा भी महसूस नहीं हुआ कि वे कोई आत्मघाती कदम उठाने वाले हैं।

 बेटे के पहुंचने पर हुआ पोस्टमार्टम

पुलिस ने घटना की जानकारी सागर में रह रहे उनके बेटे को दी। बेटे के शाहगढ़ पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल, इस आत्मघाती कदम के पीछे की असल वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और करीबियों के बयान दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।

Share:

प्रतिबंधित क्षेत्र में पुतला दहन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति : शासकीय कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल करना गलत

प्रतिबंधित क्षेत्र में पुतला दहन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति : शासकीय कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल करना गलत


तीनबत्ती न्यूज: 27 अप्रैल, 2026

सागर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र गौर मूर्ति पर धारा 144 के उल्लंघन और पुतला दहन के विरोध में दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में पुतला दहन पर दोहरा रवैया क्यों?

​अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा ने चकराघाट से 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली थी, जिसके दौरान गौर मूर्ति पर कांग्रेस गठबंधन का पुतला फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह क्षेत्र पुतला दहन के लिए पूर्णतः वर्जित है और यहाँ धारा 144 प्रभावशील है। पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही, जो कि पुलिस के दोहरे रवैये को दर्शाता है।

शासकीय मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

​पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और शासकीय कर्मचारियों को दबावपूर्ण शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वन विभाग में पदस्थ शासकीय सेवक कविता लारिया उक्त राजनीतिक कार्यक्रम में अग्रणी रूप से सम्मिलित हुईं, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों का खुला उल्लंघन है।

दबाव बनाने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई

​मुकुल पुरोहित ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए जो कर्मचारियों को ऐसे आयोजनों में भेजने के लिए विवश करते हैं। ज्ञापन का वाचन डॉ. संदीप सबलोक ने किया और आभार आनंद हैला ने व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

इस अवसर सेवालाल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,समीर खान ,राकेश राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, शरद पुरोहित ,संदीप चौधरी, कमलेश तिवारी,राहुल चौबे, पार्षद ताहिर खान, रिचा सिंह, शिव शंकर गुड्डू यादव, चमन अंसारी, प्रीतम यादव, महेश अहिरवार,मीना पटेल,पवन पटेल,रवि उमाहिया,जाहिद ठेकेदार, लल्ला यादव, सुरेश पंजवानी, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार दीनदयाल तिवारी , साजिद राइन,अजय लारिया,रेखा सोनी, किरण लता सोनी, अर्चना कनौजिया, भैयन पटेल,नोशाद अब्बासी ,पवन जाटव, निखिल जैन,आदिल राइन, लल्ला यादव, वीरू चौधरी,कुंजीलाल लड़ियां, अरुण साहू ,संजय सराफ, दुलीचंद सकवार, अशोक चकिया, प्रशांत सोनी,पर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे 



Share:

सागर में आबकारी द्वारा अवैध अहातों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही : 22 मामले दर्ज

सागर में आबकारी द्वारा अवैध अहातों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही : 22 मामले दर्ज


तीनबत्ती न्यूज :  27अप्रैल 2026 

सागर: पिछले 10 दिनों में आबकारी सागर द्वारा गोपालगंज, कटरा, गुजराती बाजार, स्टेशन रोड, गऊघाट, वल्लभनगर, राजीवनगर वार्ड, तिली, मधुकरशाह वार्ड, सिविल लाइन, मकरोनिया, धर्मश्री, खुरई, बीना, बंडा, देवरी एवं रेहली क्षेत्र की मदिरा दुकानों एवं आसपास संचालित अवैध अहातों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

-----------
वीडियो देखने क्लिक करे

------------------


इस दौरान अवैध रूप से संचालित अहातों के विरुद्ध धारा 36(A) के अंतर्गत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा पान, अवैध अहातों के संचालन एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Share:

पोषण ट्रैकिंग धीमी: सागर, टीकमगढ़, दमोह एवं पन्ना के परियोजना अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए ▪️गर्भवती माताओं के पंजीयन में सागर, निवाड़ी की धीमी प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

पोषण ट्रैकिंग धीमी: सागर, टीकमगढ़, दमोह एवं पन्ना के परियोजना अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए

▪️गर्भवती माताओं के पंजीयन में सागर, निवाड़ी की धीमी प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज:  27 अप्रैल 2026 
सागर:  दो दिवस में विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें, ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर शाला में प्रवेश दिलाए, विद्यालयों का परीक्षा परिणाम का परीक्षण कर न्यून परीक्षा परिणाम वाले जन शिक्षकों पर करें कार्यवाही एवं गर्भवती माता का ए एन सी पंजीयन शत प्रतिशत करें, प्रगति न लाने वालों पर होगी कार्यवाही साथ ही आंगनबाड़ियों के 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालयों में दर्ज कराए। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कमिश्नर पवन जैन, संयुक्त कमिश्नर  राजेश शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास श्री बी एल प्रजापति,  डॉ एस आर रोशन सहित अधिकारी मौजूद थे।


स्कूल भवन सुधारे

संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने निर्देश दिए की वर्षा काल के पूर्व अर्थात 1 जून की पूर्व तक स्कूल शिक्षा विभाग जर्जर एवं जीर्णशीर्ण विद्यालयों को चिन्हित करें एवं उनका डिसमेंटल करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे साथ में क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण विद्यालयों में शाला का संचालन न किया जाए।
-----------
वीडियो देखने क्लिक करे

------------------

बैठक में कमिश्नर ने निःशुल्क किताब वितरण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ एक सप्ताह की समय अवधि में निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में कमिश्नर ने स्कूली छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना की भी जिलेवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस येाजना के अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं को साईकिलों का वितरण नहीं किया गया है उन्हें साइकिलों का वितरण तत्काल करना सुनिश्चित किया जाए।
मिशन अंकुर कार्यक्रम

बैठक में कमिश्नर ने मिशन अंकुर की प्रगति की भी जिलेवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान मिशन अंकुर कार्यक्रम में छतरपुर, दमोह और टीकमगढ़ की स्थिति ठीक नहीं होने पर कमिश्नर ने स्थिति में सुधार करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। 

पोषण ट्रैकिंग में प्रगति न लाने पर सागर, टीकमगढ़, दमोह एवं पन्ना के परियोजना अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

कमिश्नर  अनिल सुचारी ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की आंगनबाड़ियों में 6 वर्ष पूर्ण कर चुकी विद्यार्थियों को शाला में दर्ज कराए। उन्होंने पोषण ट्रैकिंग में प्रगति न लाने पर सागर, टीकमगढ़, दमोह एवं पन्ना के परियोजना अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने की भी निर्देश दिए। 

संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने निर्देश दिए की गर्भवती माताओं का पंजीयन एवं सभी प्रशिक्षण समय पर किया जावे पंजीयन एवं प्रशिक्षण समय पर न होने वाली संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। गर्भवती माताओं के पंजीयन में सागर, निवाड़ी जिले की प्रगति संतोषजनक न रहने पर आप्रसन्नता व्यक्त की एवं  संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के  भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने एनीमिया की जांच में प्रगति न लाने, फूड बॉस्केट का वितरण न होना, टीवी का पंजीयन में प्रगति न लाने  पर एवं दमोह पोषण पुनर्वास केंद्र में लक्ष्य की अनुसार उपलब्धि न होने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
   
Share:

कार्यपालन यंत्री ,कालेज की प्राचार्य सहित तीन अफसरों को नोटिस : समय सीमा बैठक में गैरहाजिर रहने पर कलेक्टर की कार्रवाई

कार्यपालन यंत्री ,कालेज की प्राचार्य सहित तीन अफसरों को नोटिस :  समय सीमा बैठक में गैरहाजिर रहने पर  कलेक्टर की कार्रवाई 



तीनबत्ती न्यूज:  27 अप्रैल 2026
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में  कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं बैठक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही आदेशित किया कि उक्त अधिकारी समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करे एवं कारण व्यक्त करे। जबाब प्राप्त नहीं हुआ अथवा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर  अग्रेतर कार्यवाही की जावेगी।


इन अधिकारियों को दिया गया कारण बताओ नोटिस 

▪️अशोक मुकाती, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई)

▪️सुरेश कुमार, पीडी एनएचएआई

▪️डॉ. सरोज गुप्ता, प्राचार्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, सागर

Share:

गवेषणासंवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श

गवेषणासंवाद:मृत्यु के बाद के विधिक अधिकार: देहदान और अंगदान करने के नियमों के सरलीकरण कराए जाने पर विमर्श


तीनबत्ती न्यूज|26 अप्रैल, 2026

सागर: मानव गरिमा और भेदभाव रहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए समर्पित संस्था ‘गवेषणा’ के 24 वें नियमित संवाद क्रम का आयोजन, नगर के तिली वार्ड स्थित जिज्ञासा वाचनालय में हुआ। संवाद आयोजन में विमर्श का विषय मानव जीवन उपरांत विधिक अधिकारों को प्रकाशित करना रहा ।  माननीय उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश  की ग्वालियर खंडपीठ  के द्वारा कृषि विभाग के एक कर्मचारी  की मृत्यु के बाद उनकी पदोन्नति और पेंशन  प्रकरण में पारित फैसले को केन्द्र में रख कर विषय के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि विषेशज्ञ श्री रामदास जी ने भारत में मृत्यु के बाद के अधिकारों पर विस्तृत व्याख्यान दिया । 

व्यख्यान में गरिमा पूर्ण अंतिम संस्कार,प्रतिष्ठा और निजता के अधिकार, संपत्ति के अधिकार,शव का सम्मान, वसीयत, उत्तराधिकार जैसे विषयों पर प्रकाश  डाला । ‘गवेषणा’अध्यक्ष डॉ.मनोहर चौरसिया जो कि स्वयं देहदानी हैं, ने देहदान और अंगदान मामलों में आ रही विधिक और नियमों की समस्याओं पर अपनी बात रखी । देहदान और अंगदान के मामलों में दुरूपयोग की आशंकाओं को निर्मूल करने के कठोर विधिक प्रावधानों के कारण आ रही व्यवहारिक समस्याओं और नैतिकता से जुड़े हुए विषयों के समाधान कराए जाने की आवश्यकता व्यक्त की । 

यह भी पढ़ें: स्व. श्री किशन का देहदान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दिया सम्मान


नेशनल  ऑर्गन एण्ड टिश्यु  ट्रांसप्लान्ट   ऑर्गनाइजेशन (नोटो) के अधिकार क्षेत्र को प्रदेश और देश  के अधिक मेडिकल कालेजों को  जोड़े जाने की आवश्यकता  पर बल दिया । वर्तमान में राज्य में  नोटो, गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में ही सक्रिय बताया जा रहा है ।  देहदान और अंगदान  वसीयत के बाद  उत्तराधिकारियों की सहमति की विधिक अनिवार्यता को सरलीकृत कराए जाने की आवश्यकता व्यक्त की । 

यह भी पढ़ें: मानवता की सर्वोच्च सेवा: सुगंधी बाई जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान और देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित



गवेषणा की हमेशा से चली आ रही परंपराओं के अनुसार विषयों  में आए तर्कों के विरुद्ध असहमति के वक्तव्यों का आदर पूर्वक स्वागत किया गया । विधि शास्त्र पर केन्द्रित संवाद क्रम में मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ,विश्विद्यालय शिक्षक और  एड्व्होकेट रामदास जी के संबोधन पर जिज्ञासाओं से जुड़े हुए प्रश्न-उत्तर हुए । 


ये रहे शामिल

आयोजन में डॉ.शिवकुमार चैरसिया, अमिय साक्षी, इंजी. सारांश गौतम, डॉ.चन्दन कुमार, डॉ.तरूण, डॉ.अमरमणि त्रिपाठी,शिवकुमार यादव, बाबूलाल रजक, स्वाति विश्वास, डॉ.अजय कुमार, बृजेश  मिश्रा, सोनू, लकी, और ओम आदि सहभागी रहे ।  प्रो.राजेश  गौतम ने सम्वाद के निष्कर्ष पर बात रखते हुए सहभागी सुधि जनों का आभार व्यक्त किया । 

 

Share:

Sagar : अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का हुआ शिलान्यास : विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य आतिथ्य में

Sagar : अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का हुआ शिलान्यास : विधायक शैलेंद्र जैन मुख्य आतिथ्य में


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2026

सागर।खुरई रोड स्थित अग्रवाल समाज के अग्रसेन मंडपम मंगल भवन का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा विधिवत किया गया। यह आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विधायक जैन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सड़क, बिजली और नाली जैसे कार्य विकास के अभिन्न अंग हैं, लेकिन समाज के लिए मंगल भवन का निर्माण एक विशेष कार्य है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए कम लागत में उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो जाता है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होता है।विधायक जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज आर्थिक रूप से सशक्त है, फिर भी समाज ने उन्हें इस कार्य का अवसर दिया। जिसके लिए उन्होंने 51 लाख रुपए की राशि प्रदान की है, साथ ही समाज द्वारा भी इसमें सहयोग किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ऐसे सकारात्मक और समाजोपयोगी कार्यों के बीच उपस्थित होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का श्रेय विधायक शैलेंद्र जैन को जाता है और अग्रवाल समाज सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहा है।नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मोहन अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, यश अग्रवाल, जी.एल. अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, मुरली अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, डी.के. अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिव कुमार भीमसरिया, डॉ. आर.के. गर्ग, अमित पोद्दार, हेमंत पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Share:

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 26 अप्रैल, 2026

सागर :  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी के सागर आगमन पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव व चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला ,पूर्व विधायक सुनील जैन ,पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सहित समस्त कांग्रेस जनों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया व जीतू पटवारी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाए ।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कांग्रेस अध्यक्ष #जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव #कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

-----------------

मोती नगर चौराहा कवि पद्माकर सभागार के सामने टेंट पंडाल लगाकर स्वागत किया।   जीतू पटवारी जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले टेंट पंडाल के पास खड़ी  बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ताओं का  जीतू पटवारी ने हाथ जोड़कर अभिनंदन किया व वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की ।  उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उत्साह वर्धन किया ।

-----------------

यूट्यूब चैनल Teenbatti News पर देखने देखने क्लिक करे

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी का सागर में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत


-----------------



शादी समारोह में हुए शामिल

इसके बाद जीतू पटवारी होटल हेरिटेज पहुंचे। जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राम जी दुबे के भतीजे बड़े भाई अतुल दुबे के सुपुत्र अरमानदीप के विवाह में सम्मिलित होकर दोनों को बधाई शुभकामनाएं दी इसके उपरांत श्री पटवारी पगारा पहुंचे वहां वीरू ठाकुर के निवास पर आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित होकर बधाई शुभकामनाए दी ।अध्यक्ष जीतू पटवारी वरिष्ठ  कांग्रेस नेता मदन सोनी के निधन होने पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।



ये हुए शामिल

इसके पूर्व मोतीनगर चौराहे उनका मुकुल पुरोहित, प्रभारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी,  पूर्व सांसद आनंद अहिरवार , संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी , सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,प्रदीप गुप्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू,रमाकांत यादव, आशीष ज्योतिषी ,राहुल चौबे,कमलेश तिवारी ,जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र रोहण,नीलेश अहिरवार ,महेश अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला, दीनदयाल तिवारी, जगदेव सिंह ठाकुर,नदीम कुरैशी, पीयूष अवस्थी , राहुल रजक ,जाहिद ठेकेदार, हरिश्चंद्र सोनवार ,भैयन पटेल ,  साजिद राइन, कुंजीलाल लड़िया , निखिल जैन ,सुनील ठाकुर, अजय सिंह राजपूत,अरविंद ठाकुर, ताहिर खान ,रेखा सोनी, किरण लता सोनी, मीना पटेल,पवन पटेल,गीता कुशवाहा, रोशनी वसीम खान, मयंक ठक्कर, वसीम खान बृजेन्द्र नगरिया, राजेश उपाध्याय ताहिर खान, रजिया खान, हेमकुमारी कुर्मी , ज्योति मलैया,वीरेंद्र महावते, वीरू चौधरी,विजय चट्टानी ऋषभ जैन, बाबू मछंदर ,सन्ना भाईजान वीरेंद्र महावते, बब्लू ठाकुर कुंजीलाल लड़ियां,शेर सिंह, गजेन्द्र लोधी, रामनिवास लोधी, प्रशांत सोनी, दुली चंद्र सकवार, संजय सराफ, टीकाराम दीवान, प्रियंक बहेरिया शायद बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive