Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: सड़क हादसा: शादी से लौट रहे अतिथि शिक्षक की मौत: बाइक और कार की टक्कर

Sagar: सड़क हादसा: शादी से लौट रहे अतिथि शिक्षक की मौत: बाइक और कार की टक्कर

तीनबत्ती न्यूज: 06 मई, 2026

सागर। जिले के जरूआखेड़ा के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक अतिथि शिक्षक की जान चली गई। वे दोस्त की शादी से बाइक से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान ओमकार विश्वकर्मा (42) निवासी जालंधर जामुनढाना के रूप में हुई है, जो शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ओमकार विश्वकर्मा मंगलवार रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जरूआखेड़ा गए थे और बुधवार सुबह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

बिना चीरा-टांका ‘इंटरवेंशनल तकनीक’ से बची मरीज की जान: बीएमसी सागर की बड़ी सफलता

बिना चीरा-टांका ‘इंटरवेंशनल तकनीक’ से बची मरीज की जान: बीएमसी सागर की बड़ी सफलता


तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026 

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यहां डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने एक गंभीर मरीज का बिना किसी बड़े ऑपरेशन (चीरा-टांका) के आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी तकनीक से सफल इलाज कर उसकी जान बचा ली।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

जानकारी के अनुसार, मरीज पिछले एक महीने से मल्टीपल लिवर एब्सेस (लिवर में मवाद के कई घाव) और सेप्टीसीमिया (खून में फैला संक्रमण) से पीड़ित था। संक्रमण पूरे शरीर में फैलने से उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

आधुनिक तकनीक बनी जीवनदायिनी

ऐसे मामलों में सामान्यतः बड़े ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, जो जोखिमपूर्ण और दर्दनाक होता है। लेकिन बीएमसी के विशेषज्ञों ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी का सहारा लेते हुए इमेजिंग गाइडेंस के जरिए सीधे प्रभावित हिस्से से संक्रमण को बाहर निकाला। इस प्रक्रिया में न तो बड़ा चीरा लगाना पड़ा और न ही टांके लगाने की जरूरत हुई।इस तकनीक से मरीज को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहने का लाभ मिला।




-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________




विशेषज्ञों की टीम का सराहनीय योगदान

इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. वृषभान अहिरवार, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. सर्वेश जैन, सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. दीपक श्रीवास्तव के साथ डॉ. तनु, डॉ. आकाश सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बीएमसी में अब मिल रहा अत्याधुनिक इलाज

डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने बताया कि पहले ऐसे उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था और निजी अस्पतालों में भारी खर्च उठाना पड़ता था। अब बीएमसी में यह सुविधा निःशुल्क या बेहद कम लागत पर उपलब्ध है।

मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, समय पर मिले इस आधुनिक उपचार से मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब उसे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पूरी टीम को बधाई दी है। यह सफलता बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  











Share:

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की पहली बैठक ली सभापति विधायक प्रदीप लारिया ने

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की पहली बैठक ली सभापति विधायक प्रदीप लारिया ने


तीनबत्ती न्यूज |06 मई 2026 

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की प्रथम बैठक बुधवार को विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-07 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने की।

बैठक की शुरुआत में समिति के सभी माननीय सदस्यों का संक्षिप्त परिचय कराया गया। इसके बाद सभापति श्री लारिया ने उद्बोधन देते हुए समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। प्रमुख सचिव द्वारा समिति की कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।


बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्राप्त विभिन्न याचिकाओं एवं अभ्यावेदनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों और तथ्यात्मक जानकारी का परीक्षण करते हुए आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

सभापति श्री लारिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि याचिकाओं के निराकरण में पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए अद्यतन जानकारी शीघ्र समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में समिति के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  











Share:

Sagar Crime : 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस

Sagar Crime : 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस


तीनबत्ती न्यूज: 06 मई,2026

सागर: सागर जिले के देवरी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी वार्ड निवासी 40 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ सावन ने अपने ही घर की छत पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनका बेटा बिट्टू सामने वाली छत पर बैठा था। इसी दौरान उसकी नजर अपने घर की छत पर पड़ी, जहां उसके पिता फंदे पर लटके दिखाई दिए।


बच्चे ने तुरंत घर में जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब परिजन छत पर पहुंचे, तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को पुष्पेंद्र घर आए थे और खाना खाने के बाद कब छत पर चले गए, इसका किसी को पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

www.Teenbattinews.com

Archive