Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कृषक मित्र योजना में वित्तीय अनियमितता पर सागर में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त

कृषक मित्र योजना में वित्तीय अनियमितता पर सागर में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त



तीनबत्ती न्यूज| 06 मई 2026।

जबलपुर :  मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” के क्रियान्वयन में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सागर स्थित उपसंभाग-II में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता श्री अवनीश जरोलिया की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।श्री जरोलिया को एस.टी.सी. उपसंभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। 

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

_______________

जांच समिति हुई थी गठित

योजना के अंतर्गत सामग्री आहरण एवं कार्यों के निष्पादन में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर मुख्यालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण में यह पाया गया कि कृषक मित्र योजना के तहत अनेक कार्यों के लिए बिना विधिवत कार्यादेश जारी हुए क्षेत्रीय भंडार, सागर से लगभग 73 लाख रुपये मूल्य की सामग्री का आहरण किया गया।


----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

राशि निकाली 

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभिन्न पदनामों का उपयोग करते हुए सामग्री आहरित की गई तथा कंपनी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं संविदा सेवा नियमों का पालन नहीं किया गया। कंपनी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संविदा सेवा (अनुबंध एवं सेवा की शर्तें) संशोधित नियम-2023 के अंतर्गत कार्रवाई की।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शासकीय योजनाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण ▪️उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत :  उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

▪️उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं 



तीनबत्ती न्यूज: 06 मई,2026

सागर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को भोपाल से सागर जाते समय अचानक रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री स्वयं मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई, खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। खाद्य मंत्री ने मौके पर वारदाने का वजन कराया और भरे बोरे के गेहू का वजन कराया। 

---------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

_______________

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा ऑटो कनेक्टिविटी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।



कर्मचारियों को लगाई फटकार

मौके पर कार्य में थोड़ी शिथिलता पाए जाने पर खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने संबंधित सर्वे कर्मचारियों वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने किसानों से भी सीधा संवाद किया। रंगपुर के किसान किशन गोपी और कैलाश यादव ने बताया कि उन्हें उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा उनकी फसल की तुलाई समय पर हो रही है। किसानों ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया।

मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं उपार्जन एवं तुलाई का कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।  



---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

खाद्य मंत्री श्री राजपूत इसके बाद रतनपुर के प्रेम वेयर हाउस पहुंचे। वहां पर शेख आबिद सहित कई किसानों ने बताया कि उन्हें उपार्जन में कोई परेशानी नहीं हो रही है। इस दौरान कमल सोलंकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, राजू कायुलकर जिला आपूर्ति अधिकारी रायसेन सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

Sagar: सड़क हादसा: शादी से लौट रहे अतिथि शिक्षक की मौत: बाइक और कार की टक्कर

Sagar: सड़क हादसा: शादी से लौट रहे अतिथि शिक्षक की मौत: बाइक और कार की टक्कर

तीनबत्ती न्यूज: 06 मई, 2026

सागर। जिले के जरूआखेड़ा के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक अतिथि शिक्षक की जान चली गई। वे दोस्त की शादी से बाइक से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान ओमकार विश्वकर्मा (42) निवासी जालंधर जामुनढाना के रूप में हुई है, जो शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ओमकार विश्वकर्मा मंगलवार रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जरूआखेड़ा गए थे और बुधवार सुबह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

www.Teenbattinews.com

Archive