Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त

सागर में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस मामले में युवा कांग्रेसी अदालत से दोषमुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर। सागर के मकरोनिया में 5 अक्टूबर 2024 को युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ रहे गैंगरेप, अत्याचार, बलात्कार और अपराधों के विरोध में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया था। यह जुलूस तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इसमें पुलिस ने FIR दर्ज की थी। अदालत ने आज सभी को बरी कर दिया। 

महेश जाटव के अनुसार  प्रशासन ने राजनीतिक दबाव और बदले की भावना से पूर्व विधायक तरवर लोधी सहित 17 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए लिखित अनुमति और उसकी पावती होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की थी।


           (जुलूस का फोटो)

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने अब सभी आरोपित कांग्रेसजनों को दोषमुक्त करार दिया है। इस फैसले के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और इसे “सच्चाई की जीत” बताया।उन्होंने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों में खौफ पैदा कर रही है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। 

यह मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी चौराहे के पास हुए प्रदर्शन से जुड़ा था, जहां पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2) और 191(2) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

इन पर हुआ था मामला दर्ज

प्रकरण में पूर्व विधायक तरवर लोधी, राहुल चौबे, सिंटू कटारे, सुरेंद्र चौबे, निखिल चौकसे, जितेंद्र चौधरी, अशरफ खान, रिचा सिंह, राजा बुंदेला, देवेंद्र कुर्मी, रोहित मांडले, अभिषेक गौर, हेमंत लारिया, अजय अहिरवार, अरबाज खान, नीलेश अहिरवार और संजय रोहितास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपी बनाए गए थे।

न्यायालय में कांग्रेस पक्ष की ओर से पैरवी एडवोकेट धनसिंह अहिरवार और एडवोकेट रीतेश रोहित ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू और आनंद हैला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

सागर रिंग रोड-बायपास निर्माण में तेजी से करे, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने ▪️जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

सागर रिंग रोड-बायपास निर्माण में तेजी से करे, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने

▪️जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई 2026

सागर : जिले के समग्र विकास के लिए सभी समन्वयक रूप से प्रयास करें। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कराएं। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। मध्यप्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, विधायक  शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया

------------------------------

आदर्श जिला बनाने सभी समन्वय से कार्य करे

उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बैठक में निर्देश दिए कि सागर को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रूप से कार्य करें। स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में अन्य शहरों की अपेक्षा बहुत अच्छे कार्य हुए है। जिससे सागर अपनी नयी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि सागर शहर को जोड़ने वाले रिंग रोड एवं भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर को जोड़ने वाले वाईपास का कार्य शीघ्र गति से पूरा करें जिससे जिलेवासियों के साथ अन्य व्यक्तियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बीना रिफाईनरी के परिक्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण करें एवं मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कराएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क के प्रस्ताव विधानसभावार  तैयार कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की स्वीकृति भूमिपूजन, लोकापर्ण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं जिसके माध्यम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सागर नगर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का कार्य एवं राजघाट चौराहे से धर्मश्री तक सड़कों से खंभे हटाने का कार्य शीघ्र गति से करें।


ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रस्ताव मंजूर

विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ब्लड बैंक की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के अनुरूपप्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में 5 हजार यूनिट ब्लड स्टोरेज क्षमता के अत्याधुनिक ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध करने, इस हेतु 5.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, जिला चिकित्सालय सागर स्थित ब्लड बैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित किए जाने,  ब्लड बैंक में प्लाज्मा थैरेपी, सिंगल डोनर प्लेटलेट सुविधा तथा न्यूक्लिइक एसिड टेस्टिंग मशीन जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्संबंधी निर्देश जारी किए हैं। श्री शुक्ल द्वारा जिला चिकित्सालय से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक हस्तांतरित करने  के निर्देश दिए गए एवं ब्लड बैंक को अत्यधिक सर्व सुविधायुक्त बनाने के साथ ही ब्लड बैंक की प्रारंभ में 2000 यूनिट और भविष्य में 5000 यूनिट तक बढ़ाने के संबंध में कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि संभाग वासियों के हित के दृष्टिगत इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे ए एन टी टेस्टिंग, प्लाजमा थेरेपी , सिंगल डोनर आदि सभी प्रकार के कार्य किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्टोर क्षमता बढ़ने से आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आसानी से ब्लड मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां 1500 से 2000 यूनिट रक्त एकत्रित होता है जिसको जिले से अन्यत्र भी भेजा जाता है जिससे जिलेवासियों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता, क्षमता बढ़ने से जिलेवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

बाईपास के निर्माण का मामला

विधायक शैलेन्द्र जैन ने लेहदरा नाका से बेरखेड़ी गुरु तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने धर्मश्री से भोपाल रोड तक प्रस्तावित धर्मश्री बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का विषय प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अधिकांश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्हें समयसीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया। फर्नीचर क्लस्टर की कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सागर में हुए एमओयू की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने सागर के उत्कृष्ट विद्यालय का नाम शहीद प्रदीप लारिया के नाम पर रखने तथा विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग भी की।

स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता बढ़ाने की मांग

विधायक प्रदीप लारिया ने मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पामाखेड़ी एवं परसोरिया में पर्याप्त स्टाफ एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, बम्होरी अंडरपास को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं मकरोनिया और सदर की यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की भी मांग रखी। जनपद पंचायत भवन सागर हेतु भूमि आवंटन सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना संबंधी कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी।



बीना विधायक श्रीमती निर्माला सप्रे ने बीना रिफाईनरी में प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में भी बताया। जिला पंचायत अक्ष्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नलजल योजना के कार्य के बाद सड़कों का रीरेस्टोरेशन समय सीमा में गुणवत्ता के साथ हो एवं निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक का कार्य शीघ्र गति से किया जाए।वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समिति सदस्य श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने सागर में सागर विकास प्राधिकरण शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर डॉ अनिल तिवारी, कमलेश तिवारी, डीएमओ  वरुण यादव, डीएफओ श्री चन्द्रशेखर, नगर निमग कमिश्नर  राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, डीन मेडिकल कॉलेज श्री पीएस ठाकुर, जेडी हेल्थ डॉ नीना गिड़ियन, जेडी योजना रीता सिंह सहित अन्य समिति सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा, अनुशासन और सामूहिकता हमारी पहचान : गौरव रणदिवे


तीनबत्ती न्यूज: 07 मई,2026

सागर। भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संगठन पद्धति से चलने वाला परिवार है। भाजपा कार्यकर्ता जहां भी जाता है, समाज उसमें पार्टी का चेहरा देखता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का आचरण, अनुशासन और व्यवहार ही संगठन की पहचान बनता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने सागर में आयोजित जिला भाजपा की द्वितीय मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया


------------------------------------

बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव मंचासीन रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री लोकेन्द्र पराशर ने मंडल अध्यक्षों एवं उपस्थित पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

जिला मासिक बैठक को संबोधित करते हुए श्री गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा में “मैं” नहीं बल्कि “हम” की भावना से कार्य होता है। संगठन की शक्ति सामूहिक निर्णय, सामूहिक प्रयास और कार्यकर्ताओं के आत्मीय संबंधों में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों से दूर हो रहे साथियों को परिवार भाव से पुनः जोड़ने का आग्रह किया।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

स्वस्थ होकर लौटे योगाचार्य विष्णु आर्य ,योग साधना में जुटे: योग दिवस के तैयारिया शुरू

--------------------------------

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और विचार आधारित कार्यकर्ता निर्माण का सशक्त अभियान है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके संस्कारित, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो परिवार भाव के साथ संगठन को मजबूत करते हैं।

श्री पाराशर ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा सदस्य को कार्यकर्ता और कार्यकर्ता को नेतृत्वकर्ता बनाने का कार्य करती है। प्रशिक्षण वर्ग केवल भाषण सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अनुशासन, संगठनात्मक जीवनशैली और सामूहिकता को आत्मसात करने का माध्यम है।



भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने बैठक में पिछले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों में प्रथम मासिक बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं तथा आगामी दिनों में बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।


बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी ने किया। बैठक उपरांत उपस्थित नेता एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का जन्मदिन मनाया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक उपरांत संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पराशर एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आगामी 17 एवं 18 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करे कांग्रेस : मंत्री गोविंद राजपूत ▪️चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को...

किसानों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करे कांग्रेस : मंत्री गोविंद राजपूत

▪️चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को...


तीनबत्ती न्यूज| 07मई 2026

सागर: :किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखा पलटवार किया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें कांग्रेस ।कांग्रेस केवल किसानों को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का काम कर रही है, जबकि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। कांग्रेस को चक्काजाम करने की बजाए किसानों को पानी ही पिलाए।यह बेहतर होता जनता को परेशान करने की बजाए।

------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

चक्काजाम करने की बजाए उपार्जन केंद्रों पर पानी पिलाए किसानो को... मंत्री गोविंद राजपूत की प्रतिक्रिया


------------------------------------

मंत्री गोविंद राजपूत ने  मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन करने के बजाय खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “कम से कम किसानों को एक गिलास ठंडा पानी ही पिला दें, इससे किसानों को राहत मिलेगी। सड़क पर प्रदर्शन कर आम जनता को परेशान करना समाधान नहीं है।”

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

_______________

उन्होंने कहा कि किसानों का भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए गए हैं। भाजपा सरकार ने किसानों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने का काम किया है।

कांग्रेस को किसानों से माफी मांगनी चाहिए : मंत्री राजपूत 

मंत्री श्री राजपूत ने  कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करने के बजाय किसानों से छल, झूठ और वादाखिलाफी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता था, जबकि भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि कर किसानों को लाभ पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण ▪️उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया, लेकिन वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के 55 वर्षों में गेहूं का समर्थन मूल्य केवल लगभग 500 रुपए बढ़ाया गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में गेहूं के समर्थन मूल्य में लगभग 1300 रुपए की वृद्धि हुई है।

-------------

 यह भी पढ़ेंसतना जेल में डिप्टी जेलर का कैदी से हुआ प्यार: रिहाई के बाद रचाई शादी

------------

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है जो गेहूं के समर्थन मूल्य पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी किसानों को दे रही है। अन्य राज्यों में जहां 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी हो रही है, वहीं मध्यप्रदेश में किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

 किसानों को सम्मान, सहायता और सुरक्षा देने का काम भाजपा सरकार ने किया

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज और भ्रम दिया, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान, सहायता और सुरक्षा देने का काम किया है। किसान सम्मान निधि, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सिंचाई विस्तार और बोनस जैसी योजनाएं भाजपा सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहां केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि के साथ-साथ राज्य सरकार भी किसानों को अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की भूमि के भू-अर्जन पर चार गुना मुआवजा देने का भी निर्णय लिया है।

समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड गेहूं उपार्जन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश में चल रहे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी तरीके से खरीदी कर रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देकर किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में 3623 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेहूं विक्रय हेतु 15 लाख किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए गए हैं, जिनमें 5.62 लाख मध्यम एवं बड़े किसानों के स्लॉट शामिल हैं।

सरकार के अनुसार अब तक 8.42 लाख किसानों से 47 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है तथा किसानों को समर्थन मूल्य एवं बोनस की राशि के रूप में811 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोदामों की क्षमता 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 120 प्रतिशत तक करने की व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधा को देखते हुए गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 9 मई 2026 से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन हेतु पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है तथा शेष बारदाना ट्रांजिट में है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का शीघ्र परिवहन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

 *कृषि उत्पादन में मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्य* 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण मध्यप्रदेश में कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। आज मध्यप्रदेश दलहन और सोयाबीन उत्पादन में देश में प्रथम, गेहूं उत्पादन में द्वितीय तथा खाद्यान्न एवं तिलहन उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जो मध्यप्रदेश कभी गेहूं का आयातक राज्य माना जाता था, वही आज 47 से अधिक देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। प्रदेश का बासमती चावल खाड़ी देशों, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीकी देशों तक भेजा जा रहा है।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

Sagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Sagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026।

सागर : जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने प्रदेश के बाहर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी अजय माखीजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कपड़ों की दुकान संचालित करता है। सितंबर 2025 में दोस्तों के साथ वियतनाम घूमने की योजना बनाते समय उसने इंटरनेट पर टूर पैकेज सर्च किया। इस दौरान उसे “लवफार माउट” नामक कंपनी की आईडी मिली।

---------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


आईडी संचालित करने वाले आरोपी ने खुद को राकेश विष्ट बताकर भरोसा जीता और टूर पैकेज दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल ₹9,06,800 रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कोई सेवा नहीं दी और संपर्क बंद कर लिया।


----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी राकेश विष्ट (35), निवासी जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है।


इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक सुनील चौबे, प्रधान आरक्षक नदीम शेख, आरक्षक सत्येन्द्र, आरक्षक अनुराग एवं आरक्षक राहुल सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन टूर पैकेज या किसी भी सेवा का चयन करते समय संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता जरूर जांचें। बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें और धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  












Share:

www.Teenbattinews.com

Archive