Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर: वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF और पुलिस ने निकाला शव

सागर: वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, SDRF और पुलिस ने निकाला शव


तीनबत्ती न्यूज:02 अगस्त, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरईवन वाटरफॉल पर रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 17 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गहरे पानी से बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुआरखास निवासी 17 वर्षीय ललित साहू रविवार को अपने चार दोस्तों के साथ सरईवन वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने गया था। वाटरफॉल पहुंचने के बाद सभी दोस्त पानी में उतरकर नहाने लगे। नहाते समय अचानक पत्थर से ललित का पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया।

देखते ही देखते ललित पानी में डूबने लगा। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे उसे नहीं बचा सके।

घंटों चली सर्चिंग, SDRF ने निकाला शव

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक पानी में छात्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और SDRF की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद ललित के शव को बाहर निकाला गया।

सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र था मृतक

मृतक ललित साहू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र था। महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सरईवन वाटरफॉल में डूबने से एक नाबालिग छात्र की मौत हुई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है

Share:

सागर में विशेष मोबाइल कोर्ट: 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला

सागर में विशेष मोबाइल कोर्ट: 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला



तीनबत्ती न्यूज: 02 अगस्त, 2026

सागर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जिला न्यायालय सागर के न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष वाहन चेकिंग अभियान और मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 का समन शुल्क वसूला गया।

यह विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रीमती नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) श्री प्रीतम बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री रोहित शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सिविल लाइन चौराहा स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने चलाया गया।



इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई

मोबाइल कोर्ट के दौरान ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से सायरन, हूटर, लाल-नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म, वीआईपी स्टिकर और अवैध साइलेंसर लगाए थे। इसके अलावा बिना आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी मोटरयान अधिनियम के तहत चालान किए गए।

110 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.30 लाख से अधिक का जुर्माना

विशेष वाहन चेकिंग अभियान में कुल 110 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1,30,700 का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार के अनधिकृत संशोधन नहीं कराने की समझाइश भी दी गई।

एसपी ने की नियमों के पालन की अपील

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार नियमित और प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।


Share:

प्रो. सुरेश आचार्य के संस्मरणात्मक उपन्यास 'शनीचरी मोहल्ला' का विमोचन, 80वें जन्मदिन पर हुआ सम्मान

सागर में प्रो. सुरेश आचार्य के संस्मरणात्मक उपन्यास 'शनीचरी मुहल्ला' का हुआ विमोचन, 80वें जन्मदिन पर हुआ सम्मान


तीनबत्ती न्यूज:02 अगस्त, 2026

सागर। श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट, सागर द्वारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं व्यंग्यकार प्रो. सुरेश आचार्य के संस्मरणात्मक उपन्यास 'शनीचरी मुहल्ला' के विमोचन एवं उनके 80वें जन्मदिन पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. सिलाकारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पलाश सुरजन एवं प्रसिद्ध कहानीकार रेखा कस्तवार शामिल रहीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्था के सचिव पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए प्रो. सुरेश आचार्य को उनके 80वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की आत्मा होता है। यह केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि विचारों, संस्कारों, संवेदनाओं और जीवन-दर्शन का अमूल्य दस्तावेज है। व्यंग्य समाज का वह सशक्त माध्यम है जो मुस्कुराते हुए सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार करता है और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करता है।


अभिनंदन पत्र एवं सम्मान से किया गौरवान्वित

इस अवसर पर श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट की ओर से प्रो. सुरेश आचार्य को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन श्रीमती कविता शुक्ला ने किया। संस्था के अध्यक्ष के.के. सिलाकारी, सचिव शुकदेव प्रसाद तिवारी, जी.एल. छत्रसाल, आर.एस. यादव, डॉ. लक्ष्मी पाण्डेय एवं जगदीश महेश्वरी ने शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया। इसके अतिरिक्त साहित्य सरस्वती मंच सहित शहर की अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रो. आचार्य का सम्मान कर उनके दीर्घ साहित्यिक योगदान को नमन किया।

'शनीचरी मोहल्ला' मेरी ही नहीं, डॉ. हरीसिंह गौर की भी जन्मस्थली है : प्रो. आचार्य

अपने उद्बोधन में प्रो. सुरेश आचार्य ने उपन्यास की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियों और पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि "शनीचरी मोहल्ला केवल इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि वह मेरी जन्मस्थली है, बल्कि इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह डॉ. हरीसिंह गौर की जन्मस्थली है। यही कारण है कि इस स्थान का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।"

समाज को दिशा देती हैं प्रो. आचार्य की रचनाएं : लक्ष्मीनारायण यादव

मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि प्रो. सुरेश आचार्य ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की वास्तविकताओं, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन चुनौतियों को सरल, प्रभावशाली एवं सारगर्भित शब्दों में अभिव्यक्त किया है। उनकी रचनाएं केवल मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूक और उत्तरदायी बनने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि 'शनीचरी मोहल्ला' वास्तव में एक अद्भुत उपन्यास है, जिसमें शनीचरी क्षेत्र तथा डॉ. हरीसिंह गौर से जुड़े अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

साहित्य में योगदान की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. सिलाकारी ने प्रो. सुरेश आचार्य को बधाई देते हुए साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रो. आचार्य का साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष ज्योतिषी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. लक्ष्मी पाण्डेय ने व्यक्त किया।


ये रहे उपस्थित

समारोह में श्यामलम संस्था के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, संतोष सोहगौरा , संतोष रोहित, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, जी.एल. छत्रसाल, आर.एस. यादव, जगदीश महेश्वरी, पूरन सिंह, डॉ. सरोज गुप्ता, श्रीमती निरंजना अनिल जैन, डॉ. पदमा आचार्य, डॉ. शैलेश आचार्य, संजय आचार्य, शांतनु आचार्य, गजाधर सागर, ममता भूरिया, हरीसिंह ठाकुर , कविता शुक्ला, अंजना चतुर्वेदी,सहित प्रो. सुरेश आचार्य के परिजन, शहर के अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अमेजन पर उपलब्ध है 'शनीचरी मोहल्ला'

मुहल्ला शनीचरी' एक संस्मरणात्मक उपन्यास है, जिसे वरेण्य साहित्यकार सुरेश आचार्य ने लिखा है। इस उपन्यास में बुन्देली समाज, विशेष रूप से सागर शहर की विडंबनाओं और बदलते सामाजिक परिवेश का यथार्थपूर्ण चित्रण किया गया है। बालकपन के मित्रों से लेकर राजनीतिक, सामाजिक और मुहल्ले के अनाम लोगों को जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया गया है। आम आदमी की पीड़ा, पारिवारिक संघर्ष, राजनीतिक विसंगतियाँ और नैतिक मूल्यों को सरल किन्तु प्रभावशाली भाषा में अभिव्यक्त किया गया है। सागर के अतीत और वर्तमान की यह अनूठी गाथा हिन्दी साहित्य प्रेमियों के लिए एक अमूल्य कृति है। सुरेश आचार्य हिन्दी साहित्य में पीएच.डी. एवं डी.लिट. की उपाधि से विभूषित हैं और अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हैं। यह पुस्तक शतरंग प्रकाशन, लखनऊ द्वारा प्रकाशित की गई है।

प्रो. सुरेश आचार्य का संस्मरणात्मक उपन्यास 'शनीचरी मोहल्ला' ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर भी उपलब्ध है। साहित्य प्रेमी इस पुस्तक को ऑनलाइन खरीदकर सागर की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े संस्मरणों को पढ़ सकते हैं।

Share:

भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आचार्य समय सागर महाराज को राजकीय अतिथि किया घोषित • एक दिवसीय विधानसभा सत्र में होंगे आचार्य श्री के प्रवचन

भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न: सीएम डॉ. मोहन यादव ने आचार्य समय सागर महाराज को राजकीय अतिथि किया घोषित 

• एक दिवसीय विधानसभा सत्र में होंगे आचार्य श्री के प्रवचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित कलश स्थापना समारोह के दौरान आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरणों में बैठकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए

तीनबत्ती न्यूज: 02 अगस्त ,2026

भोपाल: आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरणो में डॉ मोहन यादव पहुंचे। कलश स्थापना समारोह में 11 प्रमुख कलश स्थापित किए गए हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ससंघ को राजकीय अतिथि घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पाद प्रच्छालन किया और कुछ देर उनके चरणों में बैठकर चर्चा की और आचार्य श्री से राजधानी भोपाल में चातुर्मास हेतु निवेदन किया।

यह भी पढ़ेंसागर संभाग के स्कूलों में चलेगा 'नो एब्यूज' अभियान, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस • वैचारिक स्वच्छता अभियान को मिली सफलता

इस अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ने कहा कि संसारी प्राणी प्रभु और गुरु के चरणों में आकर के उनके चरणों में प्रार्थना करते हैं। 2016 में आचार्य गुरुदेव का चातुर्मास हुआ था उस समय भी वही दृश्य था आज भी 2026 में वही दृश्य नजर आ रहा है। गुरुदेव की परिकल्पनाओं से यहां पर पाषाण का जो मंदिर बन रहा है वह गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद से यहां पर समाज निर्माण कर रही है पूर्ण करने के लिए इस दायित्व को स्वीकार किया है उसको देखने का अवसर हम लोगों को भी प्राप्त हुआ है। अहिंसा धर्म अकेले जैनों का नहीं विश्व का धर्म है। जिसके मन में करुणा का भाव आता है वही सब अहिंसा के पुजारी है।

यह भी पढ़ेंसाप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ • पंडित अनिल पाण्डेय

आचार्य श्री ने भाग्योदय तीर्थ सागर का नाम लेकर कहा कि वहां पर चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवाएं समाज के लोग कर रहे हैं। जबलपुर में पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 5 स्थानों पर लड़कियों के लिए संस्कारित शिक्षा प्रतिभास्थली स्कूल दे रहे हैं, हथकरघा के माध्यम से अहिंसक वस्त्रो का निर्माण उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है जो बेरोजगार थे उससे हजारों परिवार आत्मनिर्भर हुए हैं, गुरुदेव के आशीर्वाद से समाज के लोग यह कार्य कर रहे हैं।



एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज को करेंगे आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब 'जियो और जीने दो' की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और हमें यह ज्ञान संतों से ही मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर ले जाता है। आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज जीवित देवता स्वरूप हैं। राजधानी भोपाल में आचार्य श्री का चातुर्मास हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है, धन्य भाग्य का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार एक दिन का विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिले।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

डॉ मोहन यादव ने अपने आप को धन्य मानते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आचार्य संघ का चातुर्मास हो रहा है इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को प्राप्त होगा। एक दिन का विशेष सत्र मध्य प्रदेश विधानसभा में बुलाएंगे जिसमें पूरे आचार्य संघ को विधानसभा में हम सभी मिलकर के प्रवचन के माध्यम से ज्ञान अर्जित करेंगे। समय-समय पर गुरु चरणों में पहुंच करके हम सभी आशीर्वाद लेंते रहेंगे।

इस अवसर पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने हबीबगंज मंदिर के ठीक सामने मेट्रो रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से करने की बात कही और इस संदर्भ में रेल मंत्री के माध्यम से शीघ्र ही इसकी घोषणा करायेंगे। 

कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित जैन पंचायत भोपाल के अध्यक्ष पंकज सुपारी, मनोज बांगा, प्रमोद हिमांशु राकेश जैन ओएसडी सहित बड़ी संख्या में देश भर के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का निर्देशन ब्र विनय भैया बंडा ने किया। सागर से भी सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आचार्य श्री समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वारा लिखित महाकाव्य मूकमाटी भेंट की।कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल भी गुरुदेव के चरणों में श्रीफल समर्पित करने पहुंचे। 




कई शहरों से पहुँचे श्रद्धालु

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। उसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन के अर्घ सागर, इंदौर, अलवर, जबलपुर, मुरैना, कुण्डलपुर, दमोह, हरदा, मुंगावली, ललितपुर, गौशाला, पपौरा, टीकमगढ़, नागपुर आदि स्थानों के श्रावक श्रेष्टियों ने चढ़ायें।सागर जैन समाज की ओर से मुकेश जैन ढाना, संतोष बिलहरा, प्रकाश जैन, पारस अनिल नैनधरा, अजित जैन नीटू, इंद्र कुमार नायक, दिनेश बिलहरा, संदीप सीए, जिनेंद्र जैन गौरझामर, अरविंद पथरिया, तरूण जैन, ऋतुल बिलहरा, सोनू आईटीआई, राहुल इमलया, सचिन बिलानी सहित बड़ी संख्या में सागर से लोग पहुंचे।



Share:

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ • पंडित अनिल पाण्डेय

03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल: जानें किस राशि के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

3 से 9 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल बताते ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज: 02 अगस्त, 2026

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) के अनुसार, 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक का यह सप्ताह कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाला है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

राशिफल की शुरुआत में पंडित जी ने भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी की आराधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता जानकी द्वारा प्राप्त अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों के कारण हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकटों व मनोकामनाओं को सहज ही पूरा कर देते हैं।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज स्वयं घर-घर पहुँचे और गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया

--------------

ग्रह गोचर स्थिति (Planetary Transits)

  • ☀️ सूर्य एवं ♃ गुरु: कर्क राशि में
  • ♂️ मंगल: मिथुन राशि में
  • ♀️ शुक्र: कन्या राशि में
  • शनि: मीन राशि में
  • राहु: कुंभ राशि में
  • बुध: प्रारंभ में मिथुन राशि में, तत्पश्चात 5 अगस्त की रात्रि 07:06 बजे से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

3 से 9 अगस्त 2026 के साप्ताहिक राशिफल में जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ दिन, उपाय, करियर, धन और स्वास्थ्य संबंधी ज्योतिषीय भविष्यवाणी।

राशिवार साप्ताहिक राशिफल (3 - 9 अगस्त 2026)

1. मेष राशि (Aries)

  • राशिफल: इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। थोड़े से प्रयास से ही मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों से थोड़ा तनाव संभव है, परंतु संतान से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और शत्रुहन्ता योग बनने से शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त होगी।
  • शुभ/अशुभ दिन: 5 व 6 अगस्त सफलतादायक हैं; 3 व 4 अगस्त को सावधानी बरतें।
  • शुभ दिन: बृहस्पतिवार
  • उपाय: प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में पुजारी जी को सफेद वस्त्र भेंट करें।

यह भी पढ़ें : सागर संभाग के स्कूलों में चलेगा 'नो एब्यूज' अभियान, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस • वैचारिक स्वच्छता अभियान को मिली सफलता

2. वृष राशि (Taurus)

  • राशिफल: भाई-बहनों को लाभ होगा और उनका अच्छा सहयोग मिलेगा। भाग्य का सहयोग सीमित रहेगा, अतः कर्म पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अधिकारी व कर्मचारी वर्ग अपनी वाणी पर संयम रखें।
  • शुभ/अशुभ दिन: 7 व 8 अगस्त अनुकूल हैं; 5 व 6 अगस्त को सचेत रहें।
  • शुभ दिन: शुक्रवार
  • उपाय: प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

  • राशिफल: धन आगमन के उत्तम योग हैं। जितना प्रयास करेंगे, उससे अधिक लाभ होगा। प्रसिद्धि व माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, परंतु सतर्कता जरूरी है।
  • शुभ/अशुभ दिन: 3, 4 व 9 अगस्त उपयोगी हैं; 7 व 8 अगस्त को सतर्क रहें।
  • शुभ दिन: रविवार
  • उपाय: प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

4. कर्क राशि (Cancer)

  • राशिफल: यह सप्ताह कई मामलों में फलदायी रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक-ठाक है। 7 व 8 अगस्त को धन लाभ के संकेत हैं।
  • शुभ/अशुभ दिन: 5 व 6 अगस्त मददगार हैं; 9 अगस्त को सावधानी से कार्य करें।
  • शुभ दिन: सोमवार
  • उपाय: प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनिदेव का पूजन करें।

5. सिंह राशि (Leo)

  • राशिफल: कचहरी के मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यर्थ के खर्चों से बचें, धन के प्रति सतर्क रहें। संतान से सहयोग मिलेगा। स्वयं या जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
  • शुभ/अशुभ दिन: 7 व 8 अगस्त लाभदायक हैं; 3 व 4 अगस्त को विशेष सावधानी रखें।
  • शुभ दिन: बृहस्पतिवार
  • उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।

6. कन्या राशि (Virgo)

  • राशिफल: परिश्रम से अच्छा धन लाभ होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें।
  • शुभ/अशुभ दिन: 3, 4 व 9 अगस्त फलदायक हैं; 5 व 6 अगस्त को सतर्क रहें।
  • शुभ दिन: रविवार
  • उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन कर पाठ करें।


यह भी पढ़ें: ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में व्याख्यान: भारत में लोकतंत्र का भविष्य पर हुआ मंथन, रघु ठाकुर ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने पर दिया जोर • लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

7. तुला राशि (Libra)

  • राशिफल: नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम समय है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष ध्यान देने पर सफलता मिलेगी।
  • शुभ/अशुभ दिन: 5 व 6 अगस्त अनुकूल हैं; बाकी दिनों में सतर्कता बरतें।
  • शुभ दिन: बुधवार
  • उपाय: प्रतिदिन 'रुद्राष्टक' का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • राशिफल: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से बन जाएंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। कार्यस्थल पर सतर्क होकर कार्य करें।
  • शुभ/अशुभ दिन: 7 व 8 अगस्त परिणामदायक हैं; 5, 6 व 9 अगस्त को सावधानी रखें।
  • शुभ दिन: मंगलवार
  • उपाय: प्रतिदिन 'शिव पंचाक्षर मंत्र' (ॐ नमः शिवाय) का जाप करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

  • राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ के योग हैं। दुर्घटनाओं से बचाव होगा तथा यात्रा की संभावना है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में लापरवाही न बरतें। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
  • शुभ/अशुभ दिन: 3, 4 व 9 अगस्त शुभ हैं; 7 व 8 अगस्त को सतर्क रहें।
  • शुभ दिन: मंगलवार
  • उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का जल एवं दूध से अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व EPFO कमिश्नर को 5 साल की सजा: ₹5 लाख का जुर्माना : EOW सागर ने पकड़ा था रिश्वत लेते

10. मकर राशि (Capricorn)

  • राशिफल: विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और शत्रुओं पर आसानी से विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में थोड़ी सावधानी से सफलता संभव है।
  • शुभ/अशुभ दिन: 5 व 6 अगस्त लाभदायक हैं; 9 अगस्त को सजग रहकर कार्य करें।
  • शुभ दिन: शनिवार
  • उपाय: प्रतिदिन 'शिव पंचाक्षर स्तोत्र' का पाठ करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

  • राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। स्वयं या जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। मामूली धन लाभ संभव है।
  • शुभ/अशुभ दिन: 7 व 8 अगस्त उत्तम हैं, इस दौरान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
  • शुभ दिन: शनिवार
  • उपाय: प्रतिदिन 'गायत्री मंत्र' का जाप करें।

12. मीन राशि (Pisces)

  • राशिफल: संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और परीक्षा में सफलता का उत्तम समय है। धन आगमन के योग हैं। माता जी के स्वास्थ्य और स्वयं की प्रतिष्ठा पर ध्यान दें।
  • शुभ/अशुभ दिन: 3, 4 व 9 अगस्त कार्यों के लिए उत्तम हैं।
  • शुभ दिन: रविवार
  • उपाय: प्रतिदिन 'गणेश अथर्वशीर्ष' का पाठ करें।

संपर्क व परामर्श: यह एक सामान्य भविष्यवाणी है। व्यक्तिगत और सटीक ज्योतिषीय परामर्श एवं कुंडली विश्लेषण के लिए संपर्क करें:

निवेदक: पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ) 📍 पता: साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर (मध्य प्रदेश) - 470004 📞 मोबाइल नंबर: +91-8959594400

Share:

सागर संभाग के स्कूलों में चलेगा 'नो एब्यूज' अभियान, 17 सितंबर को मनाया जाएगा जनजागृति संकल्प दिवस • वैचारिक स्वच्छता अभियान को मिली सफलता

वैचारिक स्वच्छता अभियान की सफलता:: सागर संभाग के सभी स्कूलों में चलेगा 'नो एब्यूज' अभियान, प्रतिदिन दिलाई जाएगी गाली न देने की शपथ

• 17 सितंबर को मनाया जाएगा 'नो एब्यूज डे-जनजागृति संकल्प दिवस', संयुक्त शिक्षा संचालक ने जारी किए आदेश


डॉ. वंदना गुप्ता – वैचारिक स्वच्छता अभियान की संस्थापक एवं 'नो एब्यूज' अभियान की प्रेरक



तीनबत्ती न्यूज: 02 अगस्त, 2026

सागर। वर्ष 2018 से डॉ. वंदना गुप्ता द्वारा संचालित 'वैचारिक स्वच्छता अभियान' को बड़ी प्रशासनिक मान्यता मिली है।समाज से "माँ-बहन-बेटी की गालियों" जैसी अमर्यादित एवं महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली भाषा को समाप्त कर सम्मानजनक एवं संस्कारित संवाद की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान को संज्ञान में लेते हुए संयुक्त शिक्षा संचालक, लोक शिक्षण सागर संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संभाग के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 'नो एब्यूज' (No Abuse) जनजागरण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में प्रचलित माँ, बहन और बेटी से संबंधित अपमानजनक गालियों के प्रयोग को रोकना तथा सम्मानजनक एवं संस्कारित भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

यह रहा आदेश

सागर संभाग के स्कूलों में 'नो एब्यूज' अभियान के लिए संयुक्त शिक्षा संचालक का आदेश

जारी आदेश के अनुसार संभाग के सभी विद्यालयों में प्रमुख स्थानों पर "No Abuse" अथवा "माँ, बहन, बेटी की गालियाँ बंद हों" संदेश वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के बाद सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक सामूहिक रूप से यह संकल्प लेंगे कि वे जीवन में कभी भी माँ, बहन और बेटी से संबंधित गालियों का प्रयोग नहीं करेंगे।

17 सितंबर को होगा विशेष आयोजन

आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को "नो एब्यूज डे-जनजागृति संकल्प दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालयों में भाषण, निबंध, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, समूह चर्चा, शपथ ग्रहण एवं अन्य जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में सम्मानजनक भाषा, नारी सम्मान और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण


शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की पहल

आदेश में कहा गया है कि समाज में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का बढ़ता प्रयोग चिंता का विषय है। इससे न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचती है, बल्कि बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक वातावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए विद्यालय स्तर से ही सम्मानजनक संवाद और सकारात्मक संस्कार विकसित करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में व्याख्यान: भारत में लोकतंत्र का भविष्य पर हुआ मंथन, रघु ठाकुर ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने पर दिया जोर • लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

सभी अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रतिलिपि

संयुक्त शिक्षा संचालक द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि सागर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, जनशिक्षा केंद्रों, संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों तथा प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

डॉ. वंदना गुप्ता ने जताया आभार

वैचारिक स्वच्छता अभियान की संस्थापक डॉ. वंदना गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए संयुक्त शिक्षा संचालक एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों से चल रहे जनजागरण, सामाजिक सहयोग और सतत प्रयासों का परिणाम है। उनके अनुसार यह निर्णय मध्यप्रदेश में सम्मानजनक भाषा, नारी सम्मान और संस्कारित सामाजिक वातावरण के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा तथा भविष्य में इस अभियान को पूरे प्रदेश और देश में विस्तार देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मुख्य बिंदु

  • सागर संभाग के सभी विद्यालयों में चलेगा 'नो एब्यूज' अभियान।
  • स्कूलों में "No Abuse" संदेश वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
  • प्रतिदिन प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थी और शिक्षक लेंगे गाली न देने का संकल्प।
  • हर वर्ष 17 सितंबर को मनाया जाएगा 'नो एब्यूज डे-जनजागृति संकल्प दिवस'।
  • भाषण, निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद और जागरूकता कार्यक्रम होंगे आयोजित।
  • अभियान को वैचारिक स्वच्छता और नारी सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Share:

Sagar Crime : शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जैसीनगर पुलिस की कार्रवाई, नकदी, चांदी की पायल और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी फरार



तीनबत्ती न्यूज: 01अगस्त, 2026

सागर। शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ सागर जिले की  जैसीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी की पायल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना जैसीनगर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

शादी के बाद जेवर और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन

जानकारी के अनुसार ग्राम महुआखेड़ा पैगवार निवासी नोनीराम पटेल ने थाना जैसीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर उसकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी से कराई थी। विवाह के बाद रुकमणी चतुर्वेदी शादी में मिले सोने-चांदी के जेवरात और ₹30 हजार नकद सहित करीब ₹1.50 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई।

फरियादी की शिकायत पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में हुआ गिरोह का खुलासा

पुलिस जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए गए और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद विभार पिता जगतसिंह विभार निवासी जकराना, थाना बहरोड़, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों रुकमणी चतुर्वेदी, ममता चतुर्वेदी, जीन्स नूर उर्फ सगीता और वाहन चालक सोनू अहिरवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

जांच में रुकमणी चतुर्वेदी और वाहन चालक सोनू अहिरवार की संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

--------------

वीडियो देखने क्लिक करे

परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज स्वयं घर-घर पहुँचे और गौमाता के लिए एक रोटी का आग्रह किया

--------------


आरोपियों से यह सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • ₹20 हजार नगद
  • चांदी की पायल (कीमत करीब ₹20,700)
  • घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-34-CA-0304 (कीमत करीब ₹1.50 लाख)

जब्त की है।

मामले में ममता चतुर्वेदी एवं जीन्स नूर उर्फ सगीता निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

न्यायालय ने भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी अरविंद विभार, रुकमणी चतुर्वेदी और सोनू अहिरवार को 1 अगस्त 2026 को न्यायालय सागर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर सहित प्रधान आरक्षक विकास सिंह ठाकुर, जयसिंह कुर्मी, हुकुम धुर्वे, आरक्षक जितेंद्र रजक, गौरव कोरी, रामप्रकाश स्थापक, महिला आरक्षक अनीता लोधी एवं महिला आरक्षक तपस्या रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share:

ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में व्याख्यान: भारत में लोकतंत्र का भविष्य पर हुआ मंथन, रघु ठाकुर ने लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने पर दिया जोर • लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में "भारत में लोकतंत्र का भविष्य " पर हुआ विचार मंथन



तीनबत्ती न्यूज: 01 अगस्त, 2026

सागर। ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य स्मृति में होटल वरदान, सागर में " भारत में लोकतंत्र का भविष्य" विषय पर विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक समरसता और देश के भविष्य में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा शंकर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रघु ठाकुर ने डॉ. हरिसिंह गौर एवं ठाकुर विश्वनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

तुलसी स्मृति न्यास की ओर से श्रीमती अनुराधा शंकर का स्वागत सुश्री शिवा श्रीवास्तव ने किया, जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रघु ठाकुर का स्वागत राम कुमार पचौरी ने किया।



लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है सवाल पूछने की स्वतंत्रता: अनुराधा शंकर

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती अनुराधा शंकर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता उसकी स्वीकार्यता और विविधता है। भारत के मूल में जाति, भाषा, धर्म और संस्कृति की विविधता समाहित है।लोकतंत्र को महान बनाने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात है प्रश्न करने की स्वतंत्रता।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के बाद लोकतंत्र को बचाने हमारे महापुरुषों महात्मा गांधी, डॉक्टर लोहिया, जय प्रकाश नारायण सहित कई लोगों ने अनेक प्रयोग किए हैं. उन्होंने गांधी जी को आजादी का पर्याय बताया और कहा की डॉक्टर लोहिया ने गांधी वाद का विकास किया. उन्होंने कहा की भारत में लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए युवाओं को भारत के इतिहास और महान सभ्यता को पढ़ना चाहिए. भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और बुजुर्गों के अनुभव में निहित है .



लोकतंत्र संविधान में ही नहीं, व्यवहार में भी होना चाहिए: रघु ठाकुर

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में श्री रघु ठाकुर ने भारत के लोकतंत्र के भविष्य के बारे में कहा की यदि उद्धरणों और परिभाषाओं को देखें तो यह वर्तमान लोकतंत्र का स्वरूप  लगता है। भारत में आज संसदीय लोकतंत्र है पर वर्तमान में तो जो संविधान में  अधिकार  दिए  गए है वह अधिकार भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने वर्तमान लोकतंत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की आज देश  में लोकतांत्रिक मानस  का संकट है. संविधान तो है लेकिन लोकतंत्र व्यवहार में नहीं है. आज लोकतंत्र की व्यवस्था में भारी विकृति आ गई है जो भारत के एकता के स्वरूप को खोखला कर रही है. आज भारत में निजी पहचान बनाने की होड लगी जिसे ख़तम कर भारत की पहचान बनाना होगी आज के लोकतंत्र में सवाल पूछना विरोध करना हो गया है. उन्होंने बिहार के उदाहरण के माध्यम से बताया की वहां के लोकगीतों में तो भगवान राम से भी सवाल पूछे हैं लेकिन नए लोकतंत्र में राम के मानने वालों से सवाल नहीं पूछ सकते. उन्होंने कहा की आज के लोकतंत्र में भारी विषमता है वोट देने की तो समानता है लेकिन चुनाव लड़ने की समानता नहीं है .एक व्यक्ति चुनाव में 100 करोड़ भी खर्च कर सकता है और एक व्यक्ति के पास खर्च करने के लिए ₹10000 भी नहीं है यही भारी असमानता है. उन्होंने मतदाताओं से भी कहा की सरकार की सुविधाओं पर बोट नहीं बेचना है और न ही जाति धर्म के आधार पर।उन्होंने कहा की आज के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम कीमत देने तैयार नहीं है .भारत के लोकतंत्र को बाहरी ताकतें नहीं बल्कि हिंदुस्तान के लोग बचाएंगे। .लोकतंत्र का मतलब समानता है समता है.उन्होंने कहा कि गांधी के रास्ते ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज •कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा - याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण


तुलसी स्मृति न्यास की ओर से समाज सेवा के लिए किये कार्यों मे डॉक्टर गोस्वामी की स्मृति में श्रीमती रीमा गोस्वामी को और बुंदेलखंड के इतिहास को संरक्षित करने के लिए श्रीमती साफिया खlन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा बद्री प्रसाद ने किया और आभार राम कुमार पचोरी ने व्यक्त किया.

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण यादव  पूर्व सांसद पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी गजाधर सागर कृष्ण वीर सिंह  डा जयंत  उमाकांत मिश्र हरि शुक्ला आर के तिवारी संतोष पाठक अंबिका यादव  सुशी शरद सिंह कविता शुक्ला ममता भूरिया  विनोद तिवारी श्री राम सेवा  समिति  दुर्गेश  शुक्ला  प्रो जे के जैन  प्रो  मिश्रा कुलदीप भाटिया पेट्रिस फुसकेले जे सी श्रीवास्तव  प्रदीप गुप्ता ,नलिन जैन पप्पू तिवारी जयंत तोमर मदन जैन श्री  पटेरिया  कपिल पचौरी बालकृष्ण अग्रवाल ,डी पी वैध मोतीराम सचदेव हरिसिंह ठाकुर अंशू यादव राकेश पटेल गोलू खटीक रामलाल चौरसिया मधुसूदन खेमरिया पवन रजक चंपक भाई जैन मम्मा पप्पू गुप्ता सुरेन्द्र  सुहाने लक्ष्मण सिंह ठाकुर हीरालाल चौधरी टीकाराम दीवान राजेन्द्र ठाकुर एल्डरमैन  रजनीश ठाकुर एम डी त्रिपाठी अंकित पांडेय अमोही पांडेय प्रशांत ठाकुर बंटी ठाकुर भोपाल विम्मी ठाकुर पूर्व पार्षद तोताराम यादव सुरेश मिश्रा रणजीत सिंह ठाकुर पुरुषोत्तम सेन राजेश केशरवानी प्रभुदयाल मिश्रा पंकज सिघई सिंटू कटारे पत्रकार सुदेश तिवारी विनोद आर्य ,सतीष पाठक राहुल सिलाकारी प्रभात जैन लालू घोषी आनंद घोषि माहेश्वरी जी हरिओम नामदेव ,बृजेंद्र  सिंह  तिवारी जलंघर  अनंदी  यादव उपेन्द्र सिंह. चिकी एन्थोनी गोलू पचौरी प्रभात कटारे ,प्रो शशि सिंह डॉ पंकज सिंह श्री मति  कविता शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive