बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गुना कांड को लेकर कांग्रेस ने सीएम का पुतला जलाया

गुना कांड को लेकर कांग्रेस ने सीएम का पुतला जलाया


सागर। गुना जिले में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई अमानवीय एवं बर्बरतापूर्ण मारपीट के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज क्षेत्र में उग्र प्रदर्शन कर कबूला पुल पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेतागण एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश चंद जैन भी उपस्थित थे।
गुना जिले के दलित किसान परिवार को उसकी खेती से बेदखल करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेसजनों ने भगवानगंज में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा की पास इकट्ठे होकर कबूलापुल तक जुलूस निकाला। भाजपा सरकार और पुलिस की अमानवीयता के खिलाफ हाथों में तख्तीयां एवं तिरंगे झंडे लहराते हुए कांग्रेसजनों ने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी पुलिस बल के बीच जलता हुआ पुतला लेकर कबूला पुल पहुंचे कांग्रेस जनों से पुलिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतलेे को छीनने के लिए तीखी झडप और छीना झपटी की। अंततः पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।

सागर नगर निगम और बीना नगरपालिका के वार्डों का आरक्षण  25 जुलाई को
 
प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ किए गए इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा नरेश चंद जैन के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी शरद पुरोहित ओंकार साहू वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे कमलेश साहू जगदीश यादव भूपेंद्र सिंह मोहासा , प्रवक्ता  डॉ संदीप सबलोक, संभागीय प्रवक्ता वीरेंद्र गौर मुकुल पुरोहित सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ,पप्पू गुप्ता राकेश राय रामकुमार पचौरी अंकित जैन मोंटी यादव डॉ सीबी तिवारी डॉ महेंद्र सिंह रमाकांत यादव अतुल नेमा सुरेंद्र सुहाने दीनदयाल तिवारी गोवर्धन रैकवार राकेश सरवैया कल्लू पटेल रिंकू केशरवानी धर्मेंद्र चौधरी राजेश्वर सेन भैयन पटेल महेश जाटव जितेंद्र चौधरी कमलेश तिवारी आदिल रायन ताहिर खान शुभम उपाध्याय रवि यादव शरद जैन कुंदन जाट जमना सोनी निखिल चौकसे अवधेश तोमर रीतेश रोहित नाथूराम चौधरी मदन अहिरवार शैलेंद्र तोमर बंटी पटेल कैलाश पवार नैतिक चौधरी मानसिंह चौधरी शिवराज सिंह पटेल पवन जाटव देवेंद्र वाल्मीकि अभिनव यादव धनप्रसाद अहिरवार लक्ष्मी तिवारी हर प्रसाद अहिरवार शौकत अली सुनील ठाकुर सलाम सौदागर अजय अहिरवार मुकेश खटीक नरेश अहिरवार बद्री चौधरी सत्येंद्र मोहन दुबे फहीम खान सौरभ खटीक नसीम राइन ओम प्रकाश पांडे साजिद रायन रमेश बौद्ध मोहम्मद रईस फैसल कुरेशी हेमकुमारी पटेल शहबाज खान भुट्टो बाबा गजेंद्र साहू इरफान राकेश वाल्मीकि आरिफ नेता वसीम खान सलीम भाई  शिवराज सिंह पटेल पवन जाटव सबदल दाऊ वीरू चौधरी कुंदन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।


---------------------------- 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
                             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive