बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के विवादित बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन


कांग्रेस अध्यक्ष  खरगे के विवादित बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा  ने किया पुतला दहन


सागर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादित व्यान  आपके घर में देश के लिए कुत्ता भी मरा है, क्या किसी ने कोई कुर्बानी दी है  को लेकर हरिसिंह गौर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास केशरवानी के नेतृत्व में  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का  पुतला दहन किया गया।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद की गरिमा को खुद अध्यक्ष ही छिन्न-भिन्न करने पर तुले हैं, क्या ऐसे वक्तव्य शोभा देते हैं? ऐसे ही बयान जारी रहे तो “भारत जोड़ो यात्रा” भी फुस्स साबित होगी। लगातार पराजय से कांग्रेस बौखला गई है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते ऐसे घटिया बयान देना शोभा नहीं देता। कांग्रेस इतने निचले स्तर पर गिर जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था। आजादी की लड़ाई में पूरा देश बलिदान देने के लिए तैयार था। वे लोग किसी दल के रूप में काम नहीं कर रहे थे।
नगर निगम सभापति शैलेश केशरवानी ने कहा  कि खरगे के पास माफी मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, उन्हें देश से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार करना चाहिए. 
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे हरिसिंह गौर मंडल के नगर अध्यक्ष विकाश केशरवानी , नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नवीन भट्ट विक्रम सोनी विवेक मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव तृप्ति सिंह शालीन सिंह अरमान सिद्दीकी अमन गौतम संदर्भ चौरसिया जय साहू देवांश पांडे सिराज खान सोहेल खान साहिल खान सुषमा यादव सौरभ राजपूत सौरभ केसरवानी आयुष केसरवानी आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहें।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive