Editor: Vinod Arya | 94244 37885

हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ : महाराष्ट्र में होगी स्पर्धा

हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ : महाराष्ट्र में होगी स्पर्धा


तीनबत्ती न्यूज: 06 नवंबर ,2025

सागर। छत्रसाल अखाड़ा में हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता उत्साह और जोश के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्रसाल अखाड़ा में हुआ, जहां गणेशजी और हनुमानजी का पूजन महेश त्रिपाठी शास्त्रीजी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की। जबकि आयोजन में भारतीय शैली कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल मलैया और प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय शैली कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि भारतीय शैली कुश्ती महासंघ भारत ए‌वं भारतीय शैली कुश्ती संघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में महाराष्ट्र के सतारा में देश का सबसे बड़ा कुश्ती दंगल 52वां हिंद केसरी आयोजित होने जा रहा है। छत्रसाल अखाड़ा में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है वे हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कुश्ती को नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाना और ग्रामीण व शहरी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

जिला अध्यक्ष कौशल सोनी ने बताया कि कुश्ती केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और साहस की पहचान है।प्रतियोगिता में वरिष्ठ उस्ताद और खलीफा रवि अग्रवाल, परमानंद ठाकुर, रमेश चंदेल, राजन पहलवान, श्याम पहलवान, जिला सचिव अभिमन्यु पहलवान, कृष्ण वल्लभ सोनी, गोपाल लंबरदार, संजय दुबे, राहुल पहलवान, अंबिका यादव, निखिल मिश्रा, मनीष राय, भारत पहलवान, ललित, सुधांशु मिश्रा, प्रदीप, कन्हैया पहलवान, सौरभ यादव, दीपक यादव और विनय जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

महिला वर्ग के परिणाम

48 किलो वर्ग में - प्रियांशी कौशल (इंदौर), 52 किलो वर्ग में - लक्ष्मी जरिया (इंदौर), 56 किलो वर्ग में - माहीका सुनकर (जबलपुर), 62 किलो वर्ग में - पवी चंद्रवंशी (जबलपुर)

टाइटल में - जया पटेल (सागर) एवं संजना राठौर (इंदौर) ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

पुरुष वर्ग के परिणाम

55 किलो वर्ग - अभिषेक यादव (सागर), 60 किलो वर्ग - रवि (कटनी), 65 किलो वर्ग - ललित कौशल (इंदौर), 70 किलो वर्ग - करंट चक्रवर्ती (जबलपुर) एवं आर्यन यादव (सागर), 75 किलो वर्ग - दीपक यादव (सागर), 80 किलो वर्ग - अक्षय चक्रवर्ती (जबलपुर), 85 किलो वर्ग - चंदन यादव (सागर)

टाइटल में मुदस्सर खान (इंदौर) और निखिल गोटिया (कटनी) के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों पहलवानों ने अपनी तकनीक और ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में देवेंद्र उपाध्याय (मध्य प्रदेश पुलिस), राकेश यादव (जबलपुर), इंद्रपाल सिंह ठाकुर और अरुण चंद्रवंशी शामिल रहे।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive