Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने पर : सार्वजनिक मंच से किया ऐलान

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने पर: सार्वजनिक मंच से किया ऐलान

तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर। मध्यप्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव ने राजनीति से संन्यास लेने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि रहली क्षेत्र की अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

-------------

सुने पूरा वीडियो;क्लिक करे

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव लेंगे राजनीति से संन्यास ! कोपरा सिंचाई परियोजना पूरी होने

-----------

गोपाल भार्गव ने यह घोषणा रहली विधानसभा क्षेत्र के बलेह में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से संबोधित करते हुए की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने रहली क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित अधूरी सिंचाई परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि परियोजना का पूरा होना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंचाई परियोजना पूरी होते ही वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा  कि परियोजना के सिलसिले में वह सीएम से मुलाकात करेंगे।



किसानों और सिंचाई परियोजना से जुड़ा ऐलान

गोपाल भार्गव का यह ऐलान क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था और किसानों के हितों से जोड़कर देखा जा रहा है। रहली क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना के पूरा होने को लेकर उनकी यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब क्षेत्र के लोगों की नजर इस परियोजना के काम में तेजी और इसके पूरा होने की समय-सीमा पर रहेगी।

नौ बार विधायक और 15 साल तक रहे मंत्री

गौरतलब है कि गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। वह प्रदेश सरकार में करीब 15 साल तक मंत्री रहे और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा चर्चा में रही है। 

अब उनके इस सार्वजनिक ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना कब तक पूरी होगी और इसके पूरा होने के साथ ही क्या गोपाल भार्गव सक्रिय राजनीति से विदाई ले लेंगे?


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive