केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
तीनबत्ती न्यूज: 24 जुलाई 2026
सागर: जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजीव गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय से तीन बत्ती होते हुए जय स्तंभ, कटरा बाजार तक कैंडल लाइट मार्च निकाला गया।शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर सड़कों पर उतरे और नीट, सीबीएसई परीक्षा में हुई अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि नई दिल्ली में हुई अभूतपूर्व घटनाओं और देशव्यापी आंदोलन के क्रम में मोदी सरकार के कार्यकाल में नीट एवं सीबीएसई परीक्षा में हुई भारी अनियमितताओं तथा उसके बाद राज्य तंत्र द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई से पूरा देश चिंतित है। इस बर्बर कार्रवाई ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।
संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि मोदी सरकार को देश के युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। परीक्षा प्रणाली में पूरी तरह विफल रहने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ने कहा कि आज सरकार जरूरी मुद्दों से दूरी बनाए हुए है, क्योंकि वह सरकारों को लूटने, राजनीतिक दलों को तोड़ने, ईवीएम का दुरुपयोग करने, संस्थाओं का दुरुपयोग करने में लगी है।
प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने कहा कि ये छात्र जब विदेशों से गोल्ड मेडल जीतकर लाते हैं तो यही मंत्री उनके साथ सेल्फी लेते हैं और जब यही छात्र सरकार की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। यह कैसा न्याय है? इतनी बर्बरता तो अंग्रेजों के राज में भी नहीं थी।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर राकेश राय, पप्पू गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे डॉक्टर संदीप सबलोक, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक वीरेंद्र राजे , लीलाधर सूर्यवंशी, भैयन पटेल, जितेंद्र रोहण, राहुल चौबे दीनदयाल तिवारी,विजय साहू दिनेश पटैरिया, संजय व्यास, रोशनी वसीम खान, किरण लता सोनी, अर्चना कनौजिया डॉक्टर गीता कुशवाहा रेखा सोनी, ज्योति मलैया निलेश अहिरवार फिरदौस कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, तज्जु ख़ान, अनिल दक्ष ,मयंक ठक्कर, गोपाल प्रजापति,प्रभात भंडारी ,सुनील ठाकुर, अजय राजपूत ओमप्रकाश पांडे युवा कांग्रेस नेता चक्रेश रोहित,भूरे खटीक, लल्ला यादव, कल्लू पटेल, कल्लू गुप्ता, संजय जैन अरविंद मछंदर,मोनू वर्मा, नरेश सनकत , सुरेश रैकवार विनोद रैकवार मानसिंह चौधरी देवेंद्र वाल्मीकि कपिल वाल्मीकि संजय सिंघई, आनंद अहिरवार संजय पाराशर मयंक ठक्कर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें