Editor: Vinod Arya | 94244 37885

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत : भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव • विधायक प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने किया मेले का शुभारंभ

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत : भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

• विधायक प्रदीप लारिया और राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने किया मेले का शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 25 नवंबर, 2026

सागर। बुंदेली लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक दिवारी नृत्य का अद्भुत संगम बुधवार को भापेल में देखने को मिला। लगभग 400 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा बाबा फूलनाथ मेले में 42 दिवारी मंडलियों की प्रस्तुतियों के साथ जीवंत हो उठी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों के थिरकते कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा फूलनाथ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए NH-86 मुख्य मार्ग से सिद्ध क्षेत्र फुलेर (फुलेर टोला) तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी किया गया।


लारिया के प्रयासों से दिवारी महोत्सव को मिली प्रदेश में पहचान

विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से भापेल का दिवारी महोत्सव अब स्थानीय आयोजन की सीमाओं से आगे बढ़कर बुंदेली लोकसंस्कृति की पहचान बन चुका है। लोककलाकारों को मंच और पारंपरिक मंडलियों को प्रोत्साहन देने की पहल ने इस आयोजन को नई पहचान दी है।

कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाला बाबा फूलनाथ मेला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का भी प्रतीक है। सप्ताहभर चलने वाले इस मेले में नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।


42 मंडलियों ने प्रस्तुत किया दिवारी नृत्य

दिवारी महोत्सव में लगभग 42 मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों से बुंदेलखंड की समृद्ध लोकपरंपरा का प्रदर्शन किया। दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की वीरता, उल्लास, सामूहिकता और ग्रामीण जीवन की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि लोकपरंपराएं हमारी पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन सामूहिक दायित्व है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


सांसद रजनीश अग्रवाल ने की लोककलाकारों की सराहना

राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने भापेल के ऐतिहासिक मेले और दिवारी महोत्सव को बुंदेली संस्कृति की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लोककलाओं को जनजीवन के बीच जीवंत बनाए रखना और कलाकारों को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

87.47 लाख रुपये से बनेगी 1.10 किमी सड़क

मेले के अवसर पर NH-86 मुख्य मार्ग भापेल से सिद्ध क्षेत्र फुलेर (फुलेर टोला) तक प्रस्तावित सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। सड़क की लंबाई 1.10 किलोमीटर (1100 मीटर) है और इसके निर्माण पर 87.47 लाख रुपये खर्च होंगे।

इस सड़क के बनने से फुलेर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्ग से बेहतर संपर्क मिलेगा। श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी।

 ये जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, मप्र कुश बोर्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला महामंत्री चैन सिंह, आफीसर यादव, नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल, श्याम सुंदर मिश्रा, सुखदेव मिश्रा, वीरेन्द्र पाठक, एडवोकेट हरिराम सिंह, सोहन लोधी, सौरभ केशरवानी, अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, एडवोकेट वीनू राणा, अंशुल लारिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना राजू आदिवासी, हरिओम केसरवानी, बलराम साहू, मुरारी यादव, अशोक सिंह ढाना, राजकुमार सिंह सुमरेड़ी, रामजी राजपूत, नारद यादव, बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, डेलन सिंह, अरुण सिंह, दादा राजकुमार सिंह, भरत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राम सिंह मारा और धर्मेंद्र कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मंच संचालन कृष्ण मुरारी यादव ने किया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive