Editor: Vinod Arya | 94244 37885
India News Women Empowerment Mission Shakti One Stop Center Lok Sabha Sagar Dr Lata Guddu Wankhede Savitri Thakur Government Scheme लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India News Women Empowerment Mission Shakti One Stop Center Lok Sabha Sagar Dr Lata Guddu Wankhede Savitri Thakur Government Scheme लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

देश में 985 वन स्टॉप सेंटर संचालित, 15.20 लाख महिलाओं को मिली सहायता: सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के सवाल पर केंद्र सरकार का जवाब

देश में 985 वन स्टॉप सेंटर संचालित, 15.20 लाख से अधिक महिलाओं को मिली सहायता



तीनबत्ती न्यूज: 06 अगस्त, 2026

नईं दिल्ली। देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) योजना के तहत अब तक 985 केंद्र कार्यशील हैं, जबकि कुल 1,033 केंद्र स्वीकृत किए जा चुके हैं। 1 अप्रैल 2015 से 30 जून 2026 तक इन केंद्रों के माध्यम से 15.20 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।

यह जानकारी लोकसभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा वन स्टॉप सेंटरों के विस्तार से जुड़े प्रश्न के उत्तर में दी।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में कलेक्टर प्रतिभा पाल सेंट्रलाइज किचन का निरीक्षण करते हुए, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचती हुईं।

__________________

महिला हेल्पलाइन से जुड़ रहे वन स्टॉप सेंटर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वन स्टॉप सेंटरों का संचालन राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से किया जा रहा है। बेहतर समन्वय और त्वरित सहायता के लिए अब तक 657 वन स्टॉप सेंटरों को महिला हेल्पलाइन से जोड़ा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : सागर में अब मॉर्निंग वॉक भी महंगी! खेल परिसर में वॉक करने वालों पर लगा ₹500 रजिस्ट्रेशन और ₹300 मासिक टहलना शुल्क

महिला हेल्पलाइन को ईआरएसएस-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य सेवा तंत्रों से भी एकीकृत किया गया है, जिससे संकटग्रस्त महिलाओं को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें: रेल विकास कार्यों को लेकर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात, नई ट्रेनों व ओवरब्रिज सहित कई मुद्दे उठाए

शक्ति सदन योजना से मिल रही आश्रय और पुनर्वास की सुविधा

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पूर्व की स्वाधार गृह और उज्ज्वला गृह योजनाओं का विलय कर अब शक्ति सदन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को आश्रय, भोजन, वस्त्र, परामर्श, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय संसदीय समिति में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए ऊर्जा सुरक्षा और बीना रिफाइनरी से जुड़े अहम मुद्दे

साथ ही महिलाओं को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, बैंक खाता खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है।

575 सखी निवास भी संचालित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सखी निवास योजना के तहत कामकाजी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। देशभर में वर्तमान में 575 सखी निवास संचालित हैं। इनमें रहने वाली महिलाओं के बच्चों के लिए डे-केयर सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive