Editor: Vinod Arya | 94244 37885

खुरई के चार नगरीय निकायों को 15 करोड़ रुपये स्वीकृत

खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों को 15 करोड़ रुपये स्वीकृत

• पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी



तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर, 2026

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

स्वीकृत राशि के तहत खुरई नगर पालिका को 6 करोड़ रुपये, नगर परिषद बरोदिया कलां को 3 करोड़ रुपये, नगर परिषद बांदरी को 3 करोड़ रुपये तथा नगर परिषद मालथौन को 3 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इस प्रकार चारों नगरीय निकायों को कुल 15 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

राशि स्वीकृत किए जाने पर पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive