Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Rahli लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rahli लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस

सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज :15 अक्टूबर 2026

सागर । बिना सक्षम अनुमति के अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर न्यायालय से पारित आदेशों के तहत जिले के 12 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अवैध कॉलोनी के सभी चिन्हांकन और निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित समय सीमा में आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित भूमि के खसरे के कॉलम नंबर 12 में ‘अहस्तांतरणीय’ दर्ज किया जाएगा और संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बीना, रहली और राहतगढ़ में कार्रवाई

कलेक्टर न्यायालय की कार्रवाई में बीना तहसील के मौजा इटावा, रहली तहसील के ग्राम बमूराजैसिंह एवं रहलीखास तथा राहतगढ़ तहसील के मौजा मढ़ा की जमीनें शामिल हैं।

1. पटवारी हल्का नंबर 51, मौजा इटावा स्थित खसरा नंबर 512/1/9/2/1, रकबा 0.6360 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक जितेन्द्र कुमार पिता राजेन्द्र कुमार समैया, निवासी जवाहर वार्ड, बीना, तहसील बीना, जिला सागर 

2. पटवारी हल्का नंबर 51, मौजा इटावा स्थित खसरा नंबर 312/2/2, रकबा 0.20 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक रज्जन पिता मोतीलाल प्रजापति, निवासी कानूनगो वार्ड, बीना, तहसील बीना, जिला सागर 


3. पटवारी हल्का नंबर 51, मौजा इटावा स्थित खसरा नंबर 213/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1, रकबा 0.46 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक सतीश पिता मुन्नालाल साहू, निवासी कटरा वार्ड, बीना, तहसील बीना, जिला सागर 


4. पटवारी हल्का नंबर 51, मौजा इटावा स्थित खसरा नंबर 514/3/1/1/1, रकबा 0.78 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक प्रीति पिता देवेन्द्र ठाकुर, निवासी कानूनगो वार्ड, बीना, तहसील बीना, जिला सागर 


5. पटवारी हल्का नंबर 51, मौजा इटावा स्थित खसरा नंबर 441/2/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1/1, रकबा 0.92 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक राजेन्द्र सिंह पिता किशोर सिंह राजपूत, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, बीना, तहसील बीना, जिला सागर 


6. पटवारी हल्का नंबर 21, ग्राम बमूराजैसिंह, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 9/2/2/1/1/1, रकबा 0.2310 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक भरतसिंह पिता कोमलसिंह, निवासी ग्राम सेमरामाधों, तहसील रहली, जिला सागर


7. पटवारी हल्का नंबर 21, ग्राम बमूराजैसिंह, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 4/2/2/2/1/1/1, रकबा 0.4814 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक राकेश पिता हरिनारयण दुबे, निवासी वार्ड नंबर 09, रहली, तहसील रहली, जिला सागर


8. पटवारी हल्का नंबर 21, ग्राम बमूराजैसिंह, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 23/2/2/2, रकबा 0.30 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक गौरवसिंह एवं कृष्णकुमार पिता किशोर सिंह ठाकुर, दोनों निवासी वार्ड नंबर 01, रहली, तहसील रहली, जिला सागर 


9. पटवारी हल्का नंबर 20, ग्राम रहलीखास, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 252/81/1/1/1, रकबा 0.408 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक महादेव पिता श्यामलाल साहू, निवासी वार्ड नंबर 04, रहली, तहसील रहली, जिला सागर 


10. पटवारी हल्का नंबर 21, ग्राम बमूराजैसिंह, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 22/1/1/3/1/1/1/1/1/1/1, रकबा 0.1156 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक शैलेन्द्रसिंह पिता देवीसिंह ठाकुर, निवासी वार्ड नंबर 08, रहली, तहसील रहली, जिला सागर 


11. पटवारी हल्का नंबर 26, मौजा मढ़ा स्थित खसरा नंबर 8/6/1 एवं 8/6/2/2, रकबा क्रमशः 1.0115 हेक्टेयर एवं 0.6115 हेक्टेयर, कुल रकबा 1.6230 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक मोहम्मद इदरीश पिता अब्दुल हफीज एवं मोहम्मद इमदाद पिता अब्दुल हफीज, निवासी वार्ड क्रमांक 2, राहतगढ़, तहसील राहतगढ़, जिला सागर 


12. पटवारी हल्का नंबर 21, ग्राम बमूराजैसिंह, तहसील रहली स्थित खसरा नंबर 13/1/1/1/1/1/1, रकबा 2.76 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक महेशकुमार पिता अमृतलाल साहू, निवासी वार्ड नंबर 08, रहली, तहसील रहली, जिला सागर

जमीन की खरीद-बिक्री पर भी रोक

मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम, 2021 के तहत संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए उप-पंजीयक कार्यालय को सूची भेजी जाए। निर्धारित 15 दिवस की समय-सीमा में अनाधिकृत कॉलोनी के सभी चिन्हांकन और निर्माण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित खसरे के कॉलम नंबर 12 में ‘अहस्तांतरणीय’ दर्ज करने तथा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Share:

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, प्रमुख सचिव (वन) ने की समीक्षा

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश, प्रमुख सचिव (वन) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के गांवों के विस्थापन, पुनर्वास और मुआवजा कार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं वन-राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित

तीनबत्ती न्यूज: 03 अगस्त 2026

सागर। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले गांवों के विस्थापन कार्य को समयसीमा में पूरा करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रमुख सचिव (वन) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में शेष बचे गांवों के विस्थापन, परिसंपत्तियों के मूल्यांकन, मुआवजा वितरण और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शेष बची विस्थापन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को देय मुआवजा, पुनर्वास पैकेज तथा कट-ऑफ डेट के निर्धारण से संबंधित लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

रहली और देवरी के गांवों पर विशेष चर्चा

बैठक में तहसील रहली एवं देवरी के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों, जिनमें ग्राम मुहली, भरई, पटना मुहली सहित अन्य गांव शामिल हैं, के पुनर्वास, मुआवजा राशि वितरण तथा कट-ऑफ डेट के पुनरीक्षण से जुड़े प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में बची हुई परिसंपत्तियों का त्वरित एवं सटीक मूल्यांकन किया जाए। परीक्षण पूर्ण होने के बाद प्रस्तावों को बिना विलंब वरिष्ठ कार्यालय भेजा जाए, ताकि स्वीकृति की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

उन्होंने कहा कि विस्थापन एवं मुआवजा पैकेज निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। पात्र हितग्राहियों की आयु एवं पात्रता का निर्धारण दाखिला पंजी तथा अन्य आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर किया जाए, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति का अधिकार प्रभावित न हो।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वन मंडल अधिकारी रजनीश सिंह, भू-अर्जन अधिकारी, एसडीएम देवरी मुनव्वर खान, एसडीएम रहली कुलदीप पाराशर सहित वन विभाग के एसडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विस्थापन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive