Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Student Welfare लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Student Welfare लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, 32 साइकिलों का भी वितरण

सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, 32 साइकिलों का भी वितरण


तीनबत्ती न्यूज,16 जुलाई, 2026

खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र में "सम्मान जो समाज के काम आए" अभियान के तहत गुरुवार को 432 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 32 साइकिलें भी प्रदान की गईं।

जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने शासकीय हाई स्कूल भीलोंन, शासकीय माध्यमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला नरौदा, शासकीय हाई स्कूल करैया गूजर तथा शासकीय माध्यमिक शाला बिलैया के विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पुस्तकें, लंच बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की।


उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक जीवन में स्वागत और सम्मान के दौरान फूल-मालाओं एवं गुलदस्तों के स्थान पर विद्यार्थियों के उपयोग की सामग्री स्वीकार करने की अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि फूल कुछ समय बाद मुरझा जाते हैं, जबकि शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उपयोगी साबित होती है। इसी सोच के साथ "सम्मान जो समाज के काम आए" अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान स्वरूप प्राप्त सामग्री को लगातार विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत बरोदिया नौनागिर से की गई थी और अब इसे पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।



श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत वितरित साइकिलों से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन, तालाब निर्माण और पाइपलाइन जैसी आधारभूत विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।



कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का सदुपयोग करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, फेरन सिंह, आर.एम. शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत, बदन सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, अंकित सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, बृजभूषण कुशवाहा, राजनारायण कुर्मी, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कल्लू दाऊ भीलोंन, ब्रजेन्द्र सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह ठाकुर, रामजी सिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जशवंत चैबे, प्रेम सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive