Editor: Vinod Arya | 94244 37885

प्रवास, संवाद और संपर्क से पार्टी का कार्य विस्तार करें : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

प्रवास, संवाद और संपर्क से पार्टी का कार्य विस्तार करें : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन


तीनबत्ती न्यूज: 09 अप्रैल, 2026

खुरई। पार्टी के कार्य विस्तार का मूल मंत्र प्रवास, संवाद और संपर्क है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने कार्यक्षेत्र के बड़े ग्रामों में प्रतिमाह आसपास के सात-आठ ग्रामों के कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक दिवसीय बैठकें आयोजित करना चाहिए, जिनमें श्रमदान, सेवाकार्य, टिफिन बैठकें, ग्राम संपर्क जैसे कार्यक्रम पाँच-छह घंटों में चलें। ऐसी प्रत्येक बैठक में मैं स्वयं अपनी उपस्थिति दूंगा। यह मार्गदर्शन पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के षष्ठम सत्र में वर्ग अतिथि वक्ता के रूप में “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि“ विषय पर अपने उद्बोधन में दिया।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण व्यवहारिक सीखें दीं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। इन वर्गों में अनुशासित, चरित्रवान और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम, कोष और कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया अपरिहार्य होती है। भाजपा व्यक्ति-आधारित दल नहीं, विचारधारा-आधारित दल है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, अपनी सरकारें खो दीं, लेकिन कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में हमारे लाखों जननेताओं और निर्दोष कार्यकर्ताओं ने प्रताड़नाएं सहीं, महीनों जेलें काटीं, बलिदान किया, लेकिन पार्टी और हमारे नेताओं ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया।

पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्ता कभी भाजपा की प्राथमिकता नहीं रही, हमारी प्राथमिकता राष्ट्र है। भाजपा ने कभी राम मंदिर और धारा 370 जैसे मुद्दों पर समझौता नहीं किया और लगातार संघर्ष किया। जब देश की जनता ने यह विश्वास किया कि भाजपा ही विचारधारा, मूल्यों और राष्ट्रवाद पर चलने तथा इनसे समझौता नहीं करने वाली पार्टी है, तब हम उस स्थिति तक पहुंचे हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सके। भाजपा ने पंचनिष्ठाओं के आधार पर राजनीति की है। हम सब गौरवशाली हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीवन में लोक संस्कृति के अनुरूप सादगी और समर्पण हो। जिस ग्राम, परिवेश में जाएं, वहां की वेशभूषा और बोली-भाषा में संवाद करें। अनावश्यक व्यय और धन-वैभव के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि योग्यता व चरित्र से कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का पतन कार्य की अधिकता से नहीं, कार्य की अनियमितता से होता है, इसलिए अनुशासित और व्यवस्थित जीवन शैली अपनाएं। बूथ के कार्यकर्ताओं को नाम से पहचानिए, जिससे आत्मीयता और संवाद बढ़ता है। कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपते रहें, जिससे नेतृत्व निर्माण हो और नए कार्यकर्ताओं का प्रवाह बना रहे। भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान सेवा भावना, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने, योग्य संत-महात्माओं के आदर-सम्मान से है। राजनीति और वोट के अलावा ये सभी गतिविधियां भाजपा के कार्यकर्ताओं की अलग पहचान बनाती हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने 1985 में विदिशा जिले के घटेरा गांव में लगे भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उन तीन दिनों में सुबह 5 से 7 बजे तक दो घंटे के श्रमदान में हम कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क से घटेरा गांव को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर की सड़क श्रमदान से बनाई, तो ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ हम कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उस गांव में तब से आज तक भाजपा चुनाव में नहीं हारी। उन्होंने कहा कि खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक दिन में 65 हजार वृक्ष लगाने की घटना प्रदेश का रिकॉर्ड है। लगाए गए उन वृक्षों से आज भी जुड़िए, उनकी सेवा करते हुए कभी-कभार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालिए, इन सबका जनता में सकारात्मक संदेश जाता है, जिसका लाभ पार्टी को, समाज को और अंततः आपको मिलता है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र में जनसंघ के समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह ठाकुर उर्दोना ने अध्यक्षता की। अध्यक्ष व अतिथि वक्ता का स्वागत खुरई नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी व रविंद्र सिंह ठाकुर ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


पूर्वमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत में मिले दो कूलर जरूरतमंद महिलाओं को भेंट किए



प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह का स्वागत अवध पैलेस के संचालक दुबे परिवार ने फूल-मालाओं के स्थान पर दो नए कूलरों से किया। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत में मिले दोनों कूलर खुरई के ही अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड निवासी सुनीता अहिरवार और ज्ञान बाई बंसल को भेंट कर दिए। ये दोनों महिलाएं अनुसूचित जाति मोर्चा की भाजपा कार्यकर्ता थीं, जो प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने आई थीं।



Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भेंटकर लिया मार्गदर्शन

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भेंटकर लिया मार्गदर्शन 



तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

सागर:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने के बाद रिशांक तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री मंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान तिवारी ने उनसे आशीर्वाद लिया तथा संगठन मे अपनी नई जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज के दौर में मीडिया संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस भूमिका में धैर्य, अनुशासन और तथ्यों की स्पष्टता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी निष्ठापूर्वक कार्य कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।वहीं रिशांक तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए  एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी , एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर , सोमेश जड़िया, शैलेश जैन , राजकुमार पटेल ,नवीन भट्ट , शैलेन्द्र तिवारी ,बाटू दुबे ,लालू तिवारी ,शुभम नामदेव ,टिंकू साहू ,संचित शुक्ला , नमन चौबे , निष्कर्ष दुबे , सोनिल पाठक ,देवआशीष दुबे ,शुभम सागर , सागर जाटव , राजा जाटव ,रामकुमार पटैल ,उपस्थित रहे।


बिटिया गौरा ने पहनाई माला: भेंट की यादगार तस्वीर


प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के उपरांत रिशांक तिवारी के सागर आगमन के दौरान जहां एक ओर शहरभर में भव्य स्वागत और जनसैलाब देखने को मिला । वहीं एक ऐसा भावुक पल भी सामने आया जिसने पूरे माहौल को आत्मीयता और संवेदनाओं से भर दिया। जब रिशांक तिवारी अपने परिवार से मिले तो वे भाव-विभोर हो उठे। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच यह क्षण उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा। इस विशेष पल को और भी यादगार बना दिया उनकी नन्ही बिटिया गौरा ने। मासूम मुस्कान और गर्व से भरे भावों के साथ गौरा ने अपने पिता का स्वागत किया। उसने अपने छोटे-छोटे हाथों से रिशांक तिवारी को माला पहनाई और भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में खींची गई उनकी एक विशेष तस्वीर उन्हें भेंट की। यह तस्वीर केवल एक फ्रेम नहीं थी बल्कि उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों की एक जीवंत झलक थी।रिशांक तिवारी ने अपनी बेटी को स्नेह से गले लगाया और इस पल को अपने जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक बताया।

Share:

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) : मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) : मध्यप्रदेश सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी 


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

भोपाल : मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर प्रतिनिधि मंडल के साथ आज स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ज के बुलावे पर उनके बंगले पर मिलने पहुंचे।

स्कूल शिक्षा मंत्री  ने बताया कि आपके ज्ञापन के आधार पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा है कि हमारी सरकार और हम शिक्षकों के साथ में है और अन्याय नहीं होने देंगे,यह संवेदनशील मामला है उन्होंने तत्काल सचिव स्तर पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आज उसी आधार पर मैंने स्कूल शिक्षा सचिवतथा लोक शिक्षण संचालनालय एवं मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों के साथ है।

कल ही शिक्षा विभाग से संचालक श्री के के द्विवेदी,विधि प्रभारी श्री राजेंद्र डेकाटे दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय जाकर पुनर्विचार याचिका दायर करने संबंधी महाअधिवक्ता से विधिक सलाह लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे, अतः शिक्षक बंधु परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी भयभीत न हों,मध्यप्रदेश सरकार सदैव शिक्षकों के साथ है एवं उनका अहित नहीं होने देंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता ने दी है।

प्रतिनिधि मंडल  में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप गुर्जर,भोपाल जिला अध्यक्ष श्री नागेश पांडे,शिशुपाल सिंह, साथ में रहे ।

Share:

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

सागर: सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ई-लाइब्रेरी स्थापना का उठाया मुद्दा

विधायक जैन ने शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को आधुनिक डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी बन सकेगी।

विधायक जैन ने उच्च शिक्षा में संसाधनों के विस्तार और तकनीकी सुविधाओं के समावेश को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share:

नरयावली: 23 आंगनबाड़ी भवन और 132/33 केव्ही उपकेंद्र की मांग पर MLA प्रदीप लारिया की चर्चा

नरयावली: 23 आंगनबाड़ी भवन और 132/33 केव्ही उपकेंद्र की मांग पर MLA प्रदीप लारिया की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

भोपाल/सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में 23 आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण एवं 132/33 केव्ही उच्च दाब विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग रखी।

विधायक लारिया ने महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से भेंट कर क्षेत्र के जर्जर एवं भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कई केंद्रों के भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्त किए जा चुके हैं, जिससे संचालन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने सागर और राहतगढ़ विकासखंड के कुल 23 केंद्रों के लिए नए भवनों की मांग रखी। इनमें  सागर विकासखंड के जर्जर व ध्वस्त हो चुके केंद्र शंकरगढ़, रतनगंज, सेमराबाग, भैंसानाका, रिछोड़ा, रुसल्ला, बाछलोन, पटकुई, तिंसुआ, कर्रापुर, आमेट, रतौना और रजौआ के नाम शामिल है। वहीं भवन विहीन केंद्र पथरियाहाट, डुंगासरा, चितौरा और किशनपुरा के लिए भी नवीन भवनों की मांग की गई है। इसी प्रकार राहतगढ़ विकासखंड के सेमरा लहरिया, देवरी, सेवारा सेवारी, तोड़ा गौतमिया, कनेरा नीखर और हनोता पारीक्षित के भवन विहीन केंद्रों के भवन बनाने का आग्रह किया गया है। इस पर मंत्री भूरिया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मुलाकात में विधायक लारिया ने नरयावली क्षेत्र में नए 132/33 केव्ही उच्च दाब उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मकरोनिया उपकेंद्र पर निर्भर है, जहां बढ़ते लोड के कारण ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है।

विधायक ने कहा कि नए उपकेंद्र की स्थापना से न केवल आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि किसानों को भी सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही तकनीकी मूल्यांकन कराकर उपकेंद्र स्थापना की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।


Share:

सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, करोड़ों के कार्यों से बदली तस्वीर: मंत्री गोविंद राजपूत

सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, करोड़ों के कार्यों से बदली तस्वीर: मंत्री गोविंद  राजपूत


तीनबत्ती न्यूज:  8 अप्रैल 2026।

सागर: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। गांव-गांव तक सड़क, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम मीरखेड़ी और कठोंदा फाजलपुर में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है और कम समय में ही करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब अधिकांश गांवों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन पहले से अधिक सुगम हो गया है।

मंत्री ने बताया कि ग्राम मीरखेड़ी में सामुदायिक भवन, शासकीय हाई स्कूल में फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब तथा आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। वहीं कठोंदा फाजलपुर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा ग्राम रुसल्ला में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं स्कूलों में प्रयोगशालाएं बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात में कीचड़ से राहत मिलेगी।


स्कूलों को मिला करोड़ों का फर्नीचर

मंत्री ने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गेहूंरास, बांसा, कनेरागौंड़, मीरखेड़ी, झिला, लुहर्रा, बरोदा रहली, कठोंदा, भैंसा और मिड़वासा सहित कई स्कूलों को करोड़ों रुपये का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही पहले से ही स्मार्ट क्लास की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिल रही है।

मंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, ऋषभ ओसवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, जनपद सदस्य रामचरण, विनोद कपूर, पप्पू राय, सुरेश जाट, अरविंद सिंह टिंकू राजा, अभिशेक राय, संजीव राय, अनिल श्रीवास्तव, संजय पटैल सरपंच, अंकू चैरसिया, वीरेंद्र कुर्मी, नरेश चढ़ार, जाकिर हुसैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय, भगवत सिंह लोधी, खिलान सिंह, नरेंद्र लोधी, आशीष पटैल, वैभव कपूर, विपिन घोषी, प्रवीण गोस्वामी, कोमल लोधी सहित सैंकडों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

Share:

पद्मश्री : अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य: एम्स भोपाल में भर्ती

पद्मश्री: अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की अस्वस्थ्य:  एम्स भोपाल में भर्ती


तीनबत्ती न्यूज: 8 अप्रैल 2026

सागर: बुंदेलखंड की प्राचीन शस्त्र युद्ध कला ‘अखाड़ा’ के संरक्षक एवं पद्मश्री (2026) के लिए चयनित अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सागर से AIIMS Bhopal रेफर किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दाऊ जी 17 मार्च से सागर के चैतन्य हॉस्पिटल में उपचाराधीन थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 7 अप्रैल को उन्हें भोपाल शिफ्ट किया गया। उनके पुत्र राजकुमार रायकवार ने बताया कि उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ ने बुंदेलखंड की पारंपरिक शस्त्र कला ‘अखाड़ा’ को न केवल संरक्षित किया, बल्कि उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी साधना और योगदान के चलते इस लोकपरंपरा को नई पहचान मिली है।

उनकी गंभीर स्थिति की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

राजकुमार का कहना है कि लोगों ने ईश्वर से कामना की है कि दाऊ जी जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें और अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पद्मश्री सम्मान ग्रहण करें।

Share:

Sagar: “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 13 वां शिविर संपन्न

Sagar: “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 13 वां शिविर संपन्न 


तीनबत्ती न्यूज: 8 अप्रैल 2026

सागर:  नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के तहत संतकबीर वार्ड में 13 वां शिविर हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन एवं पार्षद प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी को भाजपा का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर उनका स्वागत भी किया गया।


शिविर में समस्याओं का समाधान

महापौर ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। महापौर ने स्वच्छता पर जोर देते हुए नागरिकों से अपील की कि वे घर का कचरा कचरा वाहनों में ही दें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को बेहतर स्थान मिल सके।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि इस पहल से लोगों को तत्काल राहत मिल रही है और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। वहीं एमआईसी सदस्य धमेंद्र खटीक ने इसे जनहितकारी पहल बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में भाग लेने की अपील की।



शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं संपत्तिकर, जलकर सहित विभिन्न मामलों में आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक हितग्राही को 15 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। 

शिविर में जुगल प्रजापति, महेंद्र साहू,अनुज सोनी,संतोष पंडा, नीलेश साहू,मदन अहिरवार,मयंक राय,जवाहर बाल्मीकि,भगतराम अहिरवार, धमेंद्र बंसल, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, जया श्रीवास्तव, विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, आसिमा तिर्की, यशवंत कोष्टी, मंगल तिवारी, कौतुकेय सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive