Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप • युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल

बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप

• युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2026

सागर : जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों के हालात जाने। इसके बाद बीएमसी में भर्ती पीड़ितों का हालचाल जाना।दिग्विजय सिंह छतरपुर से रवाना होकर शाहगढ़ पहुंचे और इसके बाद खाटोर खुर्द, पापेट, मोली, धुरमार, रवारा, बुडना और गोगरा सहित प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और जहरीली शराब से हुई मौतों तथा प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली।

अवैध शराब के कारोबार पर सरकार को घेरा

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पहले ही रोक लगाई जाती तो इतनी बड़ी जनहानि को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और पूरे मामले की विधिवत जांच की जरूरत है। दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यदि किसी क्षेत्र की 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर लिखित शिकायत देती थीं तो दुकान बंद कराने की कार्रवाई की जाती थी।

मौतों के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब से हुई मौतों के सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है और जहरीली शराब कांड सामने आने से कई दिन पहले से ही मौतों का सिलसिला जारी था।उन्होंने आरोप लगाया कि कई मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, क्योंकि कुछ मामलों में पोस्टमार्टम और एफआईआर नहीं हुई। दिग्विजय सिंह ने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय व आर्थिक सहायता देने की मांग की। 


बीएमसी पहुंचकर मरीजों से मिले

प्रभावित गांवों के दौरे के बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचे। यहां उन्होंने जहरीली शराब मामले में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने ‘सागर गोल्ड’ नाम की शराब को लेकर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके सेवन से लोगों की मौत हुई और कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। उन्होंने शराब की आपूर्ति, निर्माण और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

बुलडोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने जहरीली शराब मामले से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माणों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मामले से जुड़े अन्य लोगों तथा प्रभावशाली व्यक्तियों की संपत्तियों की भी जांच की मांग की। साथ ही पूर्व मंत्री और मंत्री से जुड़े होटल एवं बार की भी जांच कराने की मांग उठाई।


पार्टी की बैठक में हुए शामिल 

सागर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा द्वारा आयोजित बैठक में दिग्विजय सिंह ने बंडा घटना को लेकर प्रशासन और सरकारी तंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 5, 6 और 7 सितंबर से पहले भी रक्षाबंधन के आसपास जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं, लेकिन उनका पोस्टमार्टम या एफआईआर नहीं होने के कारण वे सरकारी आंकड़ों में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता देने की मांग की।

अलग-अलग मामलों की जांच और गिरफ्तारी की मांग

दिग्विजय सिंह ने मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मौत और घटना की परिस्थितियों की अलग-अलग जांच होनी चाहिए। उन्होंने शराब बनाने वालों के साथ-साथ गांवों तक अवैध शराब पहुंचाने और बेचने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने संबल योजना के दायरे से बाहर रह गए पीड़ित परिवारों को भी ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने और प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने का आह्वान


दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों के बीच लगातार रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को कागजी औपचारिकताओं और एफआईआर से जुड़ी समस्याओं में भी मदद उपलब्ध कराई जाए।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुँहासा, महेश जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सिंटू कटारे, मोनी केसरवानी, प्रमिला सिंह राजपूत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, बुंदेल सिंह बुंदेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह गौड़, पार्षद ताहिर खान, संगीता अहिरवार, सीमा चौधरी, चमन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, आदिल राईन, सृजन चंदन सुहाने अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  


कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

बंडा जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए।

किसी ने पति, किसी ने भाई तो किसी ने बेटा खोया’

कैंडल मार्च के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि बंडा जहरीली शराब कांड में किसी परिवार ने अपना बेटा, किसी ने पति और किसी ने भाई खोया है। उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवारों की पीड़ा को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की वास्तविक जानकारी शासन-प्रशासन द्वारा सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

सुरेंद्र चौधरी बोले- हादसा नहीं, जवाबदेही तय हो

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें महज हादसा नहीं हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने अवैध शराब कारोबारियों के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति यदि सागर जिले में प्रभावी तरीके से लागू होती तो इस तरह की भयावह घटना सामने नहीं आती।

पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता और न्याय की मांग

कांग्रेस नेताओं ने जहरीली शराब कांड के सभी पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने, प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाने का आह्वान किया।

ये रहे शामिल

कैंडल मार्च में पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश गुड्डू जैन, रेखा चौधरी, सुरेंद्र सुहाने, संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, जिला प्रवक्ता मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिग्विजय के दौरे में ये रहे शामिल

दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक तरवर लोधी नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर अजीत सिंह चील पहाड़ी, प्रमिला सिंह राजपूत, राजकुमार धनोरा, राकेश राय, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे बी डी पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत श्रीराम यादव शंकर लोधी यासीन खान देवेंद्र कुर्मी अनिरुद्ध गौर पुष्पेंद्र सिंह , सतीश यादव,देवेंद्र गौर जितेंद्र मिश्रा डॉ.हेमंत लारिया सुरेंद्र सिंह चावड़ा प्रणव राजपूत दुष्यंत बुंदेला चैतन्य पांडे सृजन सुहाने नितिन वाजपेई रोहित कुर्मी अनिल यादव अमन लोधी अंशुल परिहार अशोक जैन पापेट, इदरीश खान, विनोद तिवारी मुकेश जैन दलपतपुर गोपाल अहिरवार जगभान सिंह लोधी, सीमा कमल चौधरी, ओम प्रकाश साहू योगेंद्र लोधी जय पाराशर अनूप मिश्रा कपिल राजपूत विक्रम सिंह सागोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे  

Share:

घर-घर पहुंचे संत श्री रावतपुरा सरकार, बोले- पहली रोटी गौमाता के नाम; महापौर संगीता तिवारी और रिशांक तिवारी ने भी की गौसेवा

घर-घर पहुंचे संत श्री रावतपुरा सरकार, बोले- पहली रोटी गौमाता के नाम; महापौर संगीता तिवारी और रिशांक तिवारी ने भी की गौसेवा


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितंबर 2026

सागर। गौसेवा को जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाने और घर-घर सेवा एवं संवेदना के संस्कार को जागृत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान के तहत शनिवार को सागर के सूबेदार वार्ड में विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य संत श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में हुए इस अभियान में महाराज श्री ने नंगे पैर और पैदल वार्ड की गलियों में पहुंचकर घर-घर दस्तक दी। उन्होंने लोगों से अपने घर की पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने और इस परंपरा को दैनिक जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया।



इस दौरान सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी पूज्य गुरुदेव के साथ घर-घर पहुंचे और लोगों से गौसेवा के लिए रोटी देने का आग्रह किया। क्षेत्रवासियों ने भी उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए गौमाता के लिए रोटियां अर्पित कीं।

पहली रोटी गौमाता के नाम देने का संदेश

महाराज श्री ने कहा कि ‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान का उद्देश्य केवल रोटियां एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में गौसेवा, करुणा और संवेदना की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक परिवार अपने भोजन में से पहली रोटी गौमाता के लिए निकाले और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।

अभियान के दौरान एकत्रित रोटियां बेसहारा गौमाताओं को अर्पित की गईं। भक्तों और स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ गौमाता को रोटी खिलाकर अभियान के संकल्प को आगे बढ़ाया।

सनातन परंपरा को फिर से जनजीवन से जोड़ने की पहल

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अभियान को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवारों में सदियों से पहली रोटी गौमाता के लिए निकालने की परंपरा रही है। पूज्य गुरुदेव इस अभियान के माध्यम से उसी संस्कार को पुनः समाज के बीच जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि रावतपुरा सरकार ने गौसेवा को बेहद सरल और सहज तरीके से समाज के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार एक छोटे से संकल्प के माध्यम से गौसेवा में सहभागी बन सकता है।

हर शनिवार चलेगा अभियान

‘एक रोटी गाय के लिए’ अभियान पूरे वर्ष प्रत्येक शनिवार निरंतर चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को गौसेवा से जोड़ने और गौमाता के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार पटेल, नमन चौबे, शुभम नामदेव, स्वराज उपाध्याय, अर्पित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त मंडल, मातृशक्ति, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संदेश: हर घर से पहली रोटी… गौमाता के नाम। पूरे वर्ष, हर शनिवार—एक रोटी गाय के लिए।

Share:

सागर नौराज पंचायत में ₹7.49 लाख का गबन, सरपंच के वित्तीय अधिकार सीज; बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

कलेक्टर का कड़ा रुख:  नौराज पंचायत में 7.49 लाख के गबन पर सख्त कार्रवाई: सरपंच के वित्तीय अधिकार सीज, अंतिम नोटिस जारी



तीनबत्ती न्यूज 12 सितंबर 2026

सागर:  बंडा शराब कांड का प्रभावित क्षेत्र  में शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के मामलों पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। शाहगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नौराज में विकास कार्यों के नाम पर 7 लाख 49 हजार 79 रुपए के वित्तीय गबन का मामला सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सरपंच श्रीमती राजकुमारी राजपूत के वित्तीय आहरण एवं संवितरण अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा सभी अधिकारियों को सरकारी निधि के पारदर्शी उपयोग और अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत शाहगढ़ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि 15वें वित्त आयोग और मनरेगा मद के तहत स्वीकृत तीन बड़े निर्माण कार्यों में बिना कोई काम कराए ही राशि आहरित कर ली गई।

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

जांच में उजागर हुईं तीन प्रमुख अनियमिताएं

सामुदायिक स्वच्छता परिसर: ग्राम ततरवारा में प्राथमिक शाला के समीप 3 लाख 81 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर के मद से 1 लाख 91 हजार 67 रुपए का आहरण बिना मूल्यांकन के कर लिया गया, जबकि मौके पर कोई निर्माण नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

सी.सी. रोड निर्माण: नौराज में कौशल्या के घर से केवलारी परिवार के घर तक स्वीकृत 5 लाख 87 हज़ार की सी.सी. रोड के लिए 2 लाख 78 हजार 167 रुपए बिना कार्य और बिना मूल्यांकन के निकाल लिए गए।


स्टॉपडेम निर्माण: 7 लाख की लागत से स्वीकृत स्टॉपडेम के नाम पर 2 लाख 79 हजार 845 रुपए की राशि आहरित कर ली गई, जबकि स्थल पर स्टॉपडेम का कोई वजूद ही नहीं मिला।

ग्राम पंचायत सचिव डालसिंह लोधी के बयानों और दस्तावेजों की पड़ताल से फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार अंतिम अवसर देते हुए 21 सितंबर 2026 तक साक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत उपस्थिति का नोटिस थमाया गया है। म.प्र. पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच को पद से पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तय समय में जवाब न मिलने पर एकपक्षीय बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।


Share:

बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

बंडा मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त


तीनबत्ती न्यूज :12 सितंबर 2026

सागर । बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से जुड़ी घटना के बाद जिला प्रशासन ने एक और बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रकरण में संलिप्त पाए गए दो लाइसेंसधारियों के वर्ष 2026-27 के मदिरा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

बंडा घटना के बाद थाना विनायका और थाना बंडा में भारतीय न्याय संहिता तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान एफआईआर में लाइसेंसियों के नाम सामने आने पर आबकारी अधिनियम की धारा 31(ख) के प्रावधानों के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

इन दो शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द


मगरधा मदिरा समूह (SGR/31) के लाइसेंसधारी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा, निवासी ग्राम रूसल्ला, जिला सागर का कंपोजिट लाइसेंस निरस्त किया गया है।

इसी तरह बरेठी मदिरा दुकान (SGR/10-B) के लाइसेंसधारी यशवंत सिंह ठाकुर, निवासी हरीसिंह गौर वार्ड, बंडा का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

अवैध शराब कारोबार पर सख्ती जारी

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध एवं संदिग्ध मादक द्रव्यों के कारोबार और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को बंडा शराब कांड के बाद अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share:

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

सागर में ऑनलाइन ठगी के ₹2.59 लाख दो दिन में वापस, मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर ,2026

सागर। ऑनलाइन ठगी के मामले में सागर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी के ₹2,59,429 रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की है। मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच और संबंधित वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर महज दो दिनों में ठगी की पूरी रकम का रिफंड सुनिश्चित कराया।

यह भी पढ़ें: सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

क्रेडिट कार्ड से निकाले गए थे ₹2,59,429

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मोतीनगर निवासी देवाशीष गंगोपाध्याय के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2,59,429 निकाल लिए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने तत्काल एक्सिस बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

---------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पाथवे रेस्टोरेंट और सत्यम होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

-------------

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस

शिकायत सामने आते ही मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेन-देन की तकनीकी जानकारी खंगाली। टीम ने संबंधित वित्तीय संस्थानों और मर्चेंट से तत्काल संपर्क किया।

पुलिस ने Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों से समन्वय कर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने और रकम सुरक्षित कराने के प्रयास शुरू किए।

बैंक और अमेजन पे के सहयोग से पूरी रकम वापस

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एक्सिस बैंक तथा अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से संबंधित ट्रांजैक्शन को निरस्त कराने की कार्रवाई की गई। इसके बाद फरियादी की ठगी गई पूरी ₹2,59,429 की राशि वापस कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, साइबर फ्रॉड के मामलों में शिकायत मिलने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस की अपील—ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

सागर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी सूचना दें।

पुलिस का संदेश साफ है—साइबर ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा रहेगी।

Share:

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट और ढाबों पर छापा, खामियां मिलने पर सील; खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

कलेक्टर का माफियाओं व अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख : सागर के 5 प्रमुख रिसॉर्ट, होटल और ढाबों पर छापा; खामियां मिलने पर किए गए सील



तीनबत्ती न्यूज: 11 सितम्बर, 2026

सागर: जिले में मिलावटखोरी, बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियों और नियमों की अवहेलना करने वाले भू-माफियाओं तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर प्रशासन का सख्त रुख जारी है। इसी क्रम में आज 11 सितंबर 2026 को राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम रूसल्ला एवं बहेरिया क्षेत्र में संचालित प्रमुख रिसॉर्ट्स, होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान व्यापक अनहाइजीनिक स्थितियां, वैधानिक दस्तावेजों का अभाव एवं राजस्व संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 5 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार अस्थाई रूप से सील बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सागर (राजस्व) श्री रोहित वर्मा , तहसीलदार सागर संदीप तिवारी, नायब तहसीलदार नरयावली, नायब तहसीलदार रतोना, नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया, थाना प्रभारी मकरोनिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्का पटवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंसोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस

प्रतिष्ठानवार पाई गईं कमियां एवं खाद्य नमूनों की कार्रवाई:

पाथवे रिट्रीट रिज़ॉर्ट (ग्राम रूसल्ला, NH 44 झांसी-नागपुर हाईवे): खाद्य नमूने: खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा पनीर, चटनी दाल और मूंगफली के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।अनियमितताएं: किचन अत्यधिक अस्वच्छ (अनहाइजीनिक) पाया गया एवं आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

होटल जलसा एंड रेस्टोरेंट (बहेरिया, मकरोनिया रोड):खाद्य नमूने: खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा द्वारा अजवाइन, बटर और चिकन के सैंपल सील किए गए।

अनियमितताएं: संस्थान के पास वैध खाद्य रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं था, किचन में भारी गंदगी मिली और आवश्यक दस्तावेज अनुपलब्ध रहे।

सत्यम ढाबा रेस्टोरेंट एंड रेसीडेंसी (ग्राम बामोरा, बहेरिया, NH 44 हाईवे):खाद्य नमूने: खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शीतल सिंह द्वारा पनीर और तुअर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए।अनियमितताएं: रेस्टोरेंट संचालन एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए गए।

सुरुचि होटल (ग्राम रूसल्ला) एवं हाईवे हब (ग्राम बहेरिया):

इन संस्थानों में भी सुरक्षा मानकों एवं राजस्व नियमों की गंभीर अनदेखी पाई गई।



राजस्व एवं वैधानिक अनुमतियों में मिलीं गंभीर खामियां:

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त सभी प्रतिष्ठानों द्वारा निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज व स्वीकृतियां मौके पर प्रस्तुत नहीं की गईं-फायर एन.ओ.सी. (Fire NOC): अग्नि सुरक्षा संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र का अभाव।भवन निर्माण अनुज्ञा: स्वीकृत भवन निर्माण अनुमति न होना।स्थानीय निकाय अनुमति: ग्राम पंचायत / स्थानीय निकाय की आवश्यक अनुमति न होना।डायवर्जन (Diversion) आदेश: भूमि का व्यावसायिक उपयोग संबंधी डायवर्जन दस्तावेज न होना।T&CP स्वीकृत ले-आउट: नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से संयुक्त संचालन हेतु स्वीकृत नक्शा/ले-आउट अनुपलब्ध होना।

मौके पर सीलिंग की कार्रवाई:

किचन में अत्यधिक गंदगी से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना तथा सुरक्षा व राजस्व मापदंडों के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए होटल पाथवे रिसॉर्ट, सुरुचि होटल, हाईवे हब, होटल जलसा एवं सत्यम ढाबा को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के उपरांत दोषियों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राजस्व संबंधी सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

सागर में 13 से 18 नवंबर तक अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता, 150 से अधिक विश्वविद्यालय होंगे शामिल

सागर में 13 से 18 नवंबर तक होगा पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी आयोजन

• 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा: करीब 2000 खिलाड़ी और खेल अधिकारी पहुंचेंगे सागर


तीनबत्ती न्यूज: 11 सितम्बर, 2026

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU), नई दिल्ली की पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 नवंबर 2026 तक विश्वविद्यालय से संबद्ध बी.टी.आई.आर.टी. महाविद्यालय के सिरोंजा स्थित परिसर में किया जाएगा।


प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर, शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. विवेक साठे, बी.टी.ई. समूह के मार्गदर्शक प्रो. सुबोध जैन, डीसीडीसी प्रो. नेत्रपाल सिंह, बी.टी.आई.आर.टी. के निदेशक डॉ. सत्येन्द्र जैन, बी.टी.आई.ई. के निदेशक डॉ. संदीप जैन, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजू टंडन एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

देशज खेलों को बढ़ावा देना जरूरी : कुलपति

मीडिया को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगातार अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी और हाल ही में युवा महोत्सव का भी आयोजन हुआ।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली ने विश्वविद्यालय को कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। शारीरिक शिक्षा विभाग के माध्यम से यह आयोजन बी.टी.आई.आर.टी. महाविद्यालय के सिरोंजा परिसर में किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि खेल से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और देशज खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी अंचल से क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।


पांच राज्यों के 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की भागीदारी

शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. विवेक साठे ने बताया कि पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा राज्यों के लगभग 150 से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों से करीब 2000 खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी सागर पहुंचेंगे। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के आगमन से सागर की खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों में कबड्डी के प्रति उत्साह बढ़ेगा।


नॉकआउट और लीग पद्धति से होगी प्रतियोगिता

डॉ. साठे ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के निर्धारित खेल नियमों के अनुसार नॉकआउट एवं लीग पद्धति से किया जाएगा। प्रतिभागी टीमों को चार पूल—A, B, C और D में विभाजित किया जाएगा।

प्रत्येक पूल में विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता के मैचों का निर्णय कबड्डी के आधिकारिक खेल संघ एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्णायकों द्वारा किया जाएगा।


खिलाड़ियों के लिए व्यापक सुविधाओं की तैयारी


बी.टी.आई.आर.टी. महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सत्येन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के लिए खेल, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन संस्थान के लिए गौरव का अवसर है। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों और शहरवासियों में खेलों को लेकर नई ऊर्जा का संचार होगा।


विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के अनुरूप होगा आयोजन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजू टंडन ने प्रतियोगिता के प्रस्ताव और स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के नाते विश्वविद्यालय की एक इकाई की तरह कार्य करता है। विश्वविद्यालय के निर्देशन और मार्गदर्शन में इतनी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर मिलना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी करेगा।

प्रेस वार्ता का संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने किया। आभार डॉ. राजू टंडन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सागर शहर के विभिन्न मीडिया समूहों के पत्रकारों के अलावा विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुमन पटेल और महेंद्र बाथम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share:

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस

 सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस


तीनबत्ती न्यूज :11सितम्बर ,2026

भोपाल। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अभिषेक जैन एवं अन्य के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मामले में 10 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण सुनवाई में माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन दत्ता की पीठ ने एक बार फिर प्रतिवादियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने संबंधित प्रतिवादियों को पूर्व में 26 मई 2026 को जारी अंतरिम आदेश का सख्ती से पालन करने तथा इस आदेश के बाद फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ऐसी सभी पोस्टों को हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें वादी श्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानिकारक बयान किए गए हों। 


माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन दत्ता की पीठ ने सुनवाई के बाद यह भी स्पष्ट किया कि आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में प्रतिवादी नंबर 6 (सोशल मीडिया मेटा प्लेटफॉर्म्स) को प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन के फेसबुक अकाउंट को हटाने अथवा निलंबित करने का निर्देश देने की स्थिति बन सकती है। उच्च न्यायालय ने प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है।


मामले में भूपेन्द्र सिंह की ओर से प्रतिवादी नंबर 1 के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। वहीं प्रतिवादी नंबर 2 रविंद्र जैन द्वारा 26 मई 2026 के आदेश की कथित जानबूझकर अवहेलना किए जाने के संबंध में आवेदन दाखिल किया गया है। न्यायालय ने दोनों आवेदनों पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नंबर 3, 6 और 7 की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं ने नोटिस स्वीकार कर लिया, जबकि शेष प्रतिवादियों को अनुमत माध्यमों, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम भी शामिल है, से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ेंसागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मानहानिकारक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश

सुनवाई के दौरान प्रतिवादी नंबर 2 रविंद्र जैन की ओर से उसके अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि 26 मई 2026 के अंतरिम आदेश में दिए गए निर्देशों का पालन कर दिया गया है तथा संबंधित URLs हटा दिए गए हैं। न्यायालय ने प्रतिवादी नंबर 2 को आज से चार सप्ताह के भीतर अनुपालन संबंधी शपथ-पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रतिवादी नंबर 1 अभिषेक जैन को कथित अवमाननापूर्ण अथवा न्यायालय के आदेश की अवहेलना वाले आचरण को सुधारने का अवसर देने के लिए 26 मई 2026 के अंतरिम आदेश के बाद फेसबुक अथवा अन्य सोशल मीडिया पर की गई ऐसी किसी भी पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है, जिसमें वादी श्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानिकारक बयान किए गए हों।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive