बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में फायर प्रदर्शनी व माॅकड्रिल


स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में फायर प्रदर्शनी व माॅकड्रिल 
सागर ।स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा फायर प्रदर्शनी व माॅकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया  तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त आर.पी. अहिरवार, उपायुक्त डाॅ. प्रणव खरे, प्रभारी एस.पी. पी.टी.एस. शुक्ला , थाना प्रभारी आर.पी. एफ पी.पी. पाण्डेय  व महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मन्दाकनी पाण्डेय सम्मिलित हुए। डाॅ. अजय तिवारी जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप भविष्य की नींव है, आपको अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सड़क सुरक्षा कि जानकारी होनी चाहिए। डाॅ. अनिल तिवारी जी ने कहा कि दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाये व प्रत्येक नागरिक पटाखे चलाते समय पानी की बाल्टी जरूर रखें।  निदेशक फायर सेफ्टी मनीष दुबे ने कार्यक्रम की रूप-रेखा रखते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से स्कूल के विद्यार्थियों व नागरिकों में अग्नि सुरक्षा की जानकारी हो इसलिये यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।              सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया जी कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर स्कूल में होना चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन की जानकारी मिलती रहे। उन्होंने ने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन को सम्पूर्ण सागरवासियों तक पहुंचाने की अपील की। प्रदर्शनी के दूसरे दिन नगर निगम के फायर आफिसर कुरैशी  के नेतृत्व में समस्त नगर निगम कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया व अपने अनुभव बांटे तथा सागर के 15 विद्यालयों से 900 छात्र-छात्राएं सुरक्षित दीपावली, प्राथमिक चिकित्सा, फायर ब्रिग्रेड में अपने पोस्टर, निबंध, स्पीच प्रस्तुत किये एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला से आये 250 जवानों को एल.पी.जी. गैस व अग्निशमन यंत्रों की जानकारी चीफ फायर ट्रेनर ए.के. सिंह ने दी, व फायर डेमो, रेस्क्यु ड्रिल व रेस्क्यु गांठों की जानकारी फायर ट्रेनर गोविंद साहू ने दी। आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रो. वन्दना शर्मा व मनीष शुक्ला ने दी और फायर के विभिन्न उपकरणों की जानकारी फायर ट्रेनर विशाल मिश्रा, सड़क सुरक्षा के बारे में शिवम् चैधरी व बीरू यादव ने लोगो को जानकारी दी। इस दौरान कुलपति राजेश दुबे, डाॅ. मनीष मिश्र, डाॅ. वी.व्ही. तिवारी, डाॅ. सुनीता जैन, डाॅ. सुबोध श्रीवास्तव, कैप्टन पी.के. दत्ता, डाॅ. ममता सिंह, करण सिंह मरावी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आशुतोष शर्मा जी ने किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive