तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

पुलिस शहीद स्मृति दिवस ।शहीद के परिजनों का हुआ सम्मान, शहीद स्मारक पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित

पुलिस शहीद स्मृति दिवस ।शहीद के परिजनों का हुआ सम्मान, शहीद स्मारक पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित
सागर ।पुलिस स्मृति दिवस पर आज अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । 10 बटालियन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, परेड और सहीदो के परिजनों को सम्मानित किया गया।
      स्मृति दिवस दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को सीमा सुरक्षा बल में तैनात सी.आर.पी.एफ केजवानो पर चीनी फौज द्वारा अचानक हमला किया गया जिससे 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। तबसे प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसमें अलगाववाद,आतंकवाद, नक्सलवाद एवं संगठित अपराध गिरोह से लोहा लेते हुए शहीद हुए सभी राज्यो के एवंकेन्द्रीय सुरक्षा बलो के अधिकारी/कर्मचारियो के नाम सम्मिलित कर "रोल ऑफ ऑनर" पुस्तिकाका प्रकाशन किया जाता है।
           पुलिस स्मृति दिवस परेड में मुख्य अतिथि  जी. जनार्दन अतिरिक्त पुलिस
महानिदेशक/निदेशक जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर द्वारा विगत एक वर्ष में देश भर मेंआंतरिक सुरक्षा कायम करते हुए कर्तव्य की वलिवेदी में शहीद हुये 292 अधिकारियों/कर्मचारियोंजिसमें मध्य प्रदेश के 02 कर्मचारी भी सम्मिलित है, के नामों का वाचन कर श्रद्धासुमन अर्पित कियेगये। तत्पश्चात  दीपक वर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक सागर रेंज सागर. , विवेक राज सिंह पुलिस
अधीक्षक / उपनिदेशक जी. एन.पी.ए.सागर,  अमित सांघी पुलिस अधीक्षक सागर , राजेश व्यासअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर,  रामेश्वर यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर,  विक्रम सिंहअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर,  नीरज सोनी पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. सागर, श्रीमति आरती सिंह उपसेनानी,  इन्द्र सिंह परस्ते एड्ज्यूटेन्ट 10 वीं वाहिनी विसबल सागर,  रक्षपाल सिंह यादव,श्री एस.के शुक्ला, डीएसपी सागर एवं जिले की समस्त पुलिस इकाई एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित
जनप्रतिनिधियों श्रीमति सुशीला संतोष रोहित अध्यक्ष नगर पालिका मकरोनिया सागर. श्रीमति विनीतासिंह पार्षद स्कूल कालेजों केप्रतिनिधियों सेवानिवृत अधि./कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थितजनों द्वारा शहीदो को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
   इस आवसर पर 16 जुलाई 1991 में नक्सलवाद क्षेत्रबालाघाट में शहीद हुए आर. स्व. श्रीकृष्ण अहिरवार की पत्नि श्रीमति पुष्पादेवी स्व. श्री रविन्द्रनाथ दुबेकी पत्नि श्रीमति कमला देवी एवं स्व. श्री तारकेश्वर पाण्डे की पत्निश्रीमति उमादेवी पाण्डे एवं उनकेपरिवारजनों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया ।
    आज का दिन पुलिस कर्मियो को अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है, दुख तथा गर्व की
भावना महसूस कराकर साथियों के असामायिक निधन पर द्रवित करता है, परन्तु उनकी कर्तव्य
परायणता तथा शूर वीरता पर हम सभी को गर्व है उनका नाम तथा गौरव सदा अमर रहेगा सभी
चिर-आत्माओं को नत मस्तक होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सन्तप्त परिवार को शोकसंवेदनाए व्यक्त की गई।
       परेड का संचालन परेड कमाण्डर  आशीष भराड़े सहायक सेनानी 10वीं,वाहिनी विसबल सागर के द्वारा किया गया। जिसमें जिला बल के प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार  मनीषनवेरिया एवं विसबल के प्लाटून का नेतृत्व उनि.  राजेश कुमार बैन के द्वारा किया गया तथासहायक परेड कमाण्डर निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह मरावी रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रो०चन्द्रप्रभा जैन जेएनपीए सागर, व्यस्थापन निरीक्षक श्री रविन्द्र साहू (क्वार्टर मास्टर) द्वारा किया गया ।उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में 10वीं वाहिनी के निरीक्षक  रसियूस खल्खो.निरीक्षक  डेलन सिंह, उपनिरीक्षक- सूबेदार  घनश्याम पटेल,  प्रेमचंद मिश्रा, शंकर बहादुर,श्री निर्मल खल्खो,  खान्जू प्रसाद, श्री प्रभात श्रीधर, करणसिंह टेकाम, श्री सरोज पोखरियाल, श्शुभम श्रीवास्तव, रघुवीर प्रसाद, की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive