बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंडल अध्यक्ष की आयु 35 साल हो इसकी चिंता पदाधिकारी करे: सुहास भगत ,भाजपा संगठन महामन्त्री सागर सम्भाग की बैठक सम्पन्न

 मंडल अध्यक्ष की आयु  35 साल हो इसकी   चिंता पदाधिकारी करे: सुहास भगत ,भाजपा संगठन महामन्त्री
सागर सम्भाग की बैठक सम्पन्न

सागर।भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक सागर में  पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुहास भगत के  मार्गदर्शन में संपन्न हुयी। बैठक प्रारंभ के पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री . सुहास भगत,  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पार्टी के प्रदेश महामंत्री सांसद बी.डी. शर्मा, ब्रजेश लूनावत, प्रदेश के चुनाव निर्वाचन अधिकारी हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, पार्टी के प्रदेश मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, लाल सिंह आर्य, ललिता यादव, सहित समस्त अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।  
संभागीय बैठक को मार्गदर्शन करते हुये पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के माध्यम से होने जा रहे संगठन चुनाव में समाज के सभी वर्गो की भागीदारी इस बात की चिंता हम सभी को करना है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिये पारदर्शिता के साथ सभी की सहमति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन हो और मंडल अध्यक्ष की आयु 35 वर्ष की हो इस बात की चिंता पार्टी पदाधिकारियों को करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नई पीढ़ी को महत्व देकर मजबूूत व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाकर पार्टी के विस्तार में मंडल अध्यक्ष महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करे इस दायरे को भी ध्यान में रखकर मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन कराना है।           उन्होंने कहा कि पार्टी में मंडल इकाई धुरी के रूप में कार्य करती है। इसलिये मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन महत्वपूर्ण निर्वाचन है इसमें सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष बनाने के लिये कार्य करना है। जिससे  भविष्य में पार्टी का बूथ स्तर पर विस्तार होगा। और पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनेगी। उन्होंने आगामी समय में पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी रूपरेखा रखकर पार्टी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। तत्पश्चात म.प्र. के नेता प्रतिपक्ष मा. गोपाल भार्गव ने संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ता दिन-रात विचारधारा को आत्म्सात कर पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होते है। ऐसे में अच्छे कार्यकर्ता मजबूत कार्यकर्ताओं में से 35 साल की आयु के कार्यक्रर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाकर पार्टी में नई पीड़ी को स्थापित करने के लिये सर्वसम्मति से जातिगत क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुये निर्वाचन कराना है जिससे निश्चित रूप से पार्टी सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी पार्टी बनेगी। तत्पश्चात् पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव के प्रथम चरण में बूथ समितियों के चुनाव सम्पन्न हुये है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव मंडल स्तर पर तय संख्या में सक्रिय सदस्य बनाना है। जो 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाकर पार्टी के पोर्टल पर दर्ज करायें अन्यथा जिन मंडलों में सक्रिय सदस्यता निर्धारित संख्या में नहीं होेगी वहां मंडल अध्यक्षों के चुनाव नहीं करायें जायेगें। इस बात की चिंता पार्टी पदाधिकारी करेे।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत ने सागर संभाग के सभी जिलो में सम्पन्न हुये स्थानीय समिति के चुनावों के बिन्दुवार समीक्षा कर जिला अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिये। बैठक को संबोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मंडल चुनाव में नये लोगों को युवाओं को आगे लाकर सर्वसम्मति से निर्वाचन कराना है।इस बात की चिंता जिले के निर्वाचन अधिकारियों को करना है। जिससे पार्टी के मंडल स्तर के चुनाव में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होकर पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना है।
 भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के पश्चात् संभागीय बैठक का आयोजन किया जाता है उसी परीपेक्ष्य में आज सागर में संगठन चुनाव को लेकर एवं अन्य विषयों के संबंध में भाजपा की संभागीय बैठक पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मान. सुहास भगत जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुयी।
बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत एवं आभार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र जैन, महेश राय, अभय दरे, पार्टी जिला अध्यक्षगण प्रभुदयाल पटेल, देवनारायण श्रीवास्तव, सतानंद गौतम, मलखान सिंह, अखिलेश अयाची, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, जाहर सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, हरिशंकर खटीक, अनिल जैन, अभय प्रताप सिंह यादव, प्रहलाद लोधी, राजेश सोलंकी, रविराज यादव, जयप्रकाश चतुर्वेदी, राजेश प्रजापति, धर्मेन्द्र लोधी, पी.एल. तंतवाय, दशरथ लोधी, डाॅ. सुशील तिवारी, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, वैभव कुकरेले, अभिषेक खरे, विवेक मिश्रा, गोरेलाल अहिरवार, जयराम चतुर्वेदी, अरविंद पटैरिया, रमन खत्री, रूपेश सेन, गणेश पटेल, सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के सागर संभाग के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive