बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान का 51 वा वार्षिक योग महोत्सव 2 दिसम्बर से

योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान का 51 वा वार्षिक  योग महोत्सव 2 दिसम्बर से
सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर  का 51 वा वार्षिक  योग महोत्सव 2 दिसम्बर से 8  दिसम्बर तक मोतीनगर थाना भोपाल रोड पर आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के  संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य नेबताया कि योग निकेतन की स्थापना 8 दिसम्बर  को हुई थी।  इस अवसर ओर सालाना महोत्सव मनाया जाता है । योग निकेतन ने अपने 50 सालों में योग विज्ञान के प्रचार प्रसार और लोगो के इलाज  में अहम भूमिका निभाई है। 
योग महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 7.30  बजे से 9 बजे तक योगाभ्यास और चिकित्सा शिविर  चलेगा।इसमे मधुमेह,हार्ट,ब्लड प्रेसर आदि बीमारियों का उपचार किया जाएगा। इसमे प्रशिक्षित योगियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। 
संस्था के अध्यक्ष रामनारायण यादव,घनश्याम भिड़े,अमित गुप्ता,बद्रीप्रसाद सोनी,संजय पाठक,मनोहर सोनी,रमेश सोनी,अनुराग दुबे,रमेश ठाकुर,पुरषोत्तम सोनी,महेश साहू,रामकृष्ण कोष्टी,प्रकाश सोनी,सौरभ कोरी,विंनोद सोनी,सुशील तिवारी, संदीप सोनी,सुबोध आर्य, आरती ताम्रकार, सविता मेहता,मधुकर शर्मा,ज्योति भार्गव,जानकी गुप्ता,निर्मला गुप्ता ,स्वर्णलता कोष्ठी सहित सभी ने इसमे शामिल होने की अपील की है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive