बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अगले दिनों में सागर में बढेगा कोहरा, मौसम रहेगा शुष्क

अगले दिनों में सागर में बढेगा कोहरा, मौसम रहेगा शुष्क
 सागर। दिसंबर माह के पहले सप्ताहांत में अब शीतलहर जैसी ठंडी हवा दिन में भी महसूस होने लगी है । मौसम विज्ञानी डॉ शैलेन्द्र नायक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारसम्पूर्ण उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बह रहीं हैं। भारत के उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों में शुष्क मौसम बना हुआ है। अब तक, मुख्य रूप से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रहीं थी जो मुख्यतः ठंडी और शुष्क होती हैं। निचले स्तरों में हवाओं का चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हवाएँ दक्षिण दिशा से आ रहीं हैं। मध्य प्रदेश निचले स्तर  पर पूर्वोत्तर हवाए चल रही है 
मध्य प्रदेश में आगामी 11 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है एवं आगामी 2 से 3  दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशष परिवर्तन की संभावना नहीं है. इस दौरान  ग्वालियर चम्बल, सागर, रीवा एवं शहडोल  संभागों में एवं हल्का से घना कुहरा देखने मिल  सकता है. भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर में भी सुबह के समय  हलके से मध्यम  कोहरा छाने की संभावना है.  आज सुबह, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया। अगले 48 घंटों के दौरान भी सुबह के समय कोहरा देखा जाएगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive