बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा हरिसिंह गौर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

भाजपा हरिसिंह गौर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न


सागर। भारतीय जनता पार्टी हरिसिंह गौर मंडल सागर का आज मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र प्रारंभ के पहले भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया एवं वर्ग के अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सुशील तिवारी एवं वर्ग के संभागीय प्रभारी श्री जाहर सिंह और हरिसिंह गौर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चोबे ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने वर्ग में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व कल्याण में विश्वास करती है सर्व कल्याण के लिए व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है कार्यकर्ता का व्यक्तित्व सदैव ऊंचा रहे जिससे कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व की दम पर राष्ट्रीय सेवा एवं समाज की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है और व्यक्तित्व की दम पर हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सर्व कल्याण के लिए सेवा भाव से कार्य करते हैं वर्ग के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह एवं वर्ग की अध्यक्षता श्याम तिवारी ने की द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए श्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 0 से लेकर शिखर तक पहुंच रही है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र के प्रति सशक्त विचारधारा एवं अच्छी नीति के तहत लोकमानस के हित में कार्य करने की वजह है उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति संस्थान संगठन जब तक उसकी विचारधारा, रीति नीति एवं सिद्धांत स्पष्ट नहीं होंगे तब तक वह सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। आज भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट विचारधारा सिद्धांत एवं नीति लोक कल्याण के लिए है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। वर्ग के तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में वर्ग के संभागीय प्रभारी श्री जाहर सिंह एवं वर्ग की अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र पाठक ने की। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए श्री जाहर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक अपना परचम फहरा रही है ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि लोक कल्याण के लिए समाज के बीच में जाकर लोगों की सेवा भाव से कार्य करें जिससे निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय की परिकल्पना साकार होगी। वर्ग के चैथे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अध्यक्षता शैलेंद्र ठाकुर ने की। वर्ग के चैथे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के जिला के उपाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में लगभग पिछले 6 वर्षों में अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है उन सभी योजनाओं के माध्यम से हम सब कार्यकर्ता लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें। वर्ग के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं अध्यक्षता श्री मनीष चैबे ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभ से लेकर आज शिखर तक पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए तन मन धन से समर्पित भाव से कार्य किया तब जाकर आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विजय पताका लहरा रही है हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर पार्टी की रीति नीति के तहत सर्व कल्याण सेवा के लिए कार्य करने के लिए आगे आना होगा जिससे वास्तव में भारतीय जनता पार्टी के अंन्त्योदय की परिकल्पना साकार होगी और समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिलेगा। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कार्य करें। मंडल प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया। पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने बताया कि आज सागर के हरिसिंह गौर मंडल का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 5 सत्रों में संपन्न हुआ अति शीघ्र जिले के सभी मंडलों में अलग-अलग प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से उमेश सिंह, रामअवतार पांडे, राकेश लारिया, शरद मोहन दुबे, दीपक दुबे, पुरुषोत्तम चैरसिया, जावेद खान, लीना रैकवार, प्रमिला मौर्य, सविता साहू, डब्बू साहू, शालीन सिंह, हर्षवर्धन चैबे, हेमंत यादव, सुबोध पाराशर, रविंद्र लारा, किरण सैनी, अनिल कुशवाहा, लकी पटेल सहित अपेक्षित श्रेणी के मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त आशय की जानकारी पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 ---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive