तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

सागर में वैक्सीनेशन केंद्र का अवलोकन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने

सागर में वैक्सीनेशन केंद्र का अवलोकन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने

सागर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के सागर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया की अगुवाई में बम्होरी चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया l तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा , जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया, सागर विधायक  शैलेंद्र जैन  ने सागर के पं.रविशंकर शुक्ल शास.कन्या उ.मा.विद्यालय टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया एवं केंद्र पर टीकाकरण हेतु उपस्थित  नागरिकों से संवाद कर उन्हें बधाई दी l इस दौरान श्री शर्मा जी ने प्रसन्नतापूर्वक वैक्सीनेशन महाअभियान में सागर जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हेतु समस्त सागर जिले के जागरुक नागरिकों, स्वास्थ्य स्वयं सेवियो, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। 
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा जी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया के निवास पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की l  इस दौरान प्रभुदयाल पटेल, श्याम तिवारी, वृंदावन अहिरवार, मोनू चौहान, रामेश्वर नामदेव, श्रीकांत जैन,  विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रितेश मिश्रा, शुभम तिवारी, अर्पित पांडे, शालीन सिंह, चेतराम अहिरवार, रामू ठेकेदार, अंशुल हर्षे, प्रासुक जैन, रामेश्वर यादव, यश अग्रवाल, हेमंत पचौरी, अर्जुन सूर्यवंशी, राहुल नामदेव, शुभम नामदेव, शुभम यादव, राहुल वैद्य, भानू राजपूत, अनुज साहू, आदर्श गुरैया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive