बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महामना सच्चे साधक - प्रो आनंद वर्धन शर्मा

महामना सच्चे साधक - प्रो आनंद वर्धन शर्मा

वाराणसी।मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र काशी हिन्दू विश्विद्यालय द्वारा पूज्य महामना भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर परिचर्चा का  ऑफलाइन/ऑनलाइन मोड में आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो आनंद वर्धन शर्मा, सोफ़िया विश्विद्यालय ने करते हुए उन्हें महर्षि बताते हुए उनके द्वारा विविध क्षेत्रों में किये गए कार्यो की चर्चा की। आपने कहा कि महामना उस जमाने में जो कर गए वह अनुपम हैं। आजादी के अमृत महोसत्व पर महामना के देश हित मे किये गए कार्य हमारे लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है।
अध्यक्षता प्रो आशाराम त्रिपाठी समन्वयक मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र ने करते हुए कहा कि मालवीय जी ने जीवन मूल्यों पर विशेष बल दिया है और सच्चा     नागरिक बनकर देश हित मे कार्य करने की प्ररेणा दी हैं। उपसमन्वयक प्रो गिरिजा शंकर शास्त्री , डॉ संजीव सराफ, डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डॉ रामकुमार दांगी, अंकित दांगी, डॉ धर्मजंग,  ने भी महामना को नमन किया।संचालन डॉ राजीव वर्मा ने किया और आभार डॉ उषा त्रिपाठी ने माना।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive