बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, गाड़ियों में तोड़फोड़, कई घायल ★मजिस्ट्रियल जांच के आदेश , खुरई टीआई निलंबित ★ मैं धरने पर नहीं आया हूं, कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए धरना समाप्त खत्म कराने आया : मंत्री भूपेंद्र सिंह ★ कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, गाड़ियों में तोड़फोड़, कई घायल
★मजिस्ट्रियल जांच के आदेश , खुरई टीआई निलंबित

★  मैं धरने पर नहीं आया हूं, कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए  धरना समाप्त खत्म कराने आया : मंत्री  भूपेंद्र सिंह
★ कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी


सागर । सागर जिले के खुरई में गुरुवार को सेल्फी पॉइंट को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में करने पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया था। वहीँ प्रदर्शन की जानकारी लगते ही कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक भूपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस घटना निंदा की ।


17 जनवरी को  खुरई में सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया गया था । जिसमें 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ता भी पहुँच गए। और स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया इस झड़प में कुछ लोगों के घायल भी हो गए। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई। जानकारी मिलने के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह भी खुरई पहुंच गए ।जहां उन्होंने कांग्रेसियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए ।उधर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक सहित प्रशासनिक अमला पहुच गया।





दरअसल भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस में झूठा मामला दर्ज कराने के विरोध में दोनों पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे ।इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई पुलिस द्वारा बार-बार अपील करने के बाद भी कार्यकर्ता जब नहीं माने तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति मच गई इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं ।तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बिना माल्थोन बांदरी सहित आसपास के थाने से अतिरिक्त बल को भी मौके पर तैनात किया गया है।

मै धरने पर नही बैठा हूँ, कार्यकर्ताओं से मिलने आया, दोषी गुंडों / कांग्रेसियों पर दर्ज हो मामला : मंत्री भूपेंद्र सिंह

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के अनुसार कुछ लोगो ने सेल्फी पाईंट तोड़ दिया था। जिसको लेकर कार्यकर्ता ज्ञापन देने जा रहे थे। इस फॉरेन कुछ गुंडों और कांग्रेस वालो ने हमला किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। सीएम से चर्चा हुई है । दोषियों पर कार्यवाई हो रही है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से घटना का ब्यौरा लिया। कुछ देर बाद मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दी। 


मजिस्ट्रियल जांच के आदेश ,टीआई निलंबित

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे, जिन्होंने गुण्डागर्दी की है, उनके खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी होगी। जिन पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि खुरई टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि लगभग 150 भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस द्वारा गुण्डागर्दी हुई है। तहसील परिसर से पथराव किया गया है। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह से अस्पताल पहुंचे और घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये। भारतीय जनता पार्टी खुरई के अनुसूचित जाति के दो पूर्व पार्षद प्रभु अहिरवार और विनोद अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको हेतु भोपाल रिफर किया गया है, अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें पहुंची हैं और कई को फ्रेक्चर आया है। 
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं धरने पर नहीं आया हूं, कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए उनका धरना समाप्त कराने उनके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं, उन कामों से खुरई के कुछ लोगों को बहुत तकलीफ है। पिछले दिनों नगर पालिका के द्वारा बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनावाया गया था, उसे तोड़ दिया गया। जिसकी रिपोर्ट नगर पालिका के द्वारा थाने में कराई गई है। नामजद रिपोर्ट है, परन्तु दो दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज ज्ञापन देने एसडीएम आफिस जा रहे थे। जहां पहले से जमा कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। लगभग 150 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। मै सागर में था। मुझे जैसे ही पता चला, यहां कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं। जिन कांग्रेस के लोगों या जिन गुण्डों ने हमला किया है, भाजपा कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 




विकास विरोधी खुरई कांग्रेस के खिलाफ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुरई में सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका संरक्षण करने वाली विकास विरोधी खुरई कांग्रेस के खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें लेख है कि, विगत दिनों खुरई नगर के सेल्फी प्वाइंट की तोड़फोड़ की गई थी, जिसकी एफआईआर खुरई थाने में दर्ज है। आरोपी राजनैतिक विद्वेष के कारण खुरई के विकास का विरोध करने वाले स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश के तहत ऐसे कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से शासकीय संपत्ति को क्षति होती है जो दंडनीय अपराध है। 
ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए इस घटना में लिप्त आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की जाना तथा उनसे पूछताछ करके घटना के साजिषकर्ताओं व संरक्षण करने वालों पर कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन में मांग है कि पुलिस व प्रशासन इस प्रकरण में ठोस कार्रवाई करे। हम सभी खुरई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएग। उनसे पूछताछ करके घटना के साजिशकर्ताओं पर भी प्रकरण दर्ज हो।

कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

खुरई में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की गुंडागर्दी की जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने तीखी निंदा की है। प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए हिंसक हमले का जवाब देने के लिए जिले भर के कांग्रेसी एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी घर घर जाकर भाजपा की फासिस्टवादी तथा लोकतंत्र विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी।
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वरिष्ठ नेता अरुणोदय चौबे तथा ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया के नेतृत्व में खुरई में आयोजित शांतिपूर्ण व अहिंसक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव कर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से हुई इस सुनियोजित हिंसक घटना से सरकार और भाजपा का फासिस्टवादी चेहरा उजागर हुआ है। सरकार और भाजपा की इस नीति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी तथा 01 फरवरी से पूरे जिले के हर वार्ड 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive