बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मन की बात के बूथ, ग्राम स्तर तक प्रसार के लिए ,खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति


मन की बात के बूथ, ग्राम स्तर तक प्रसार के लिए ,खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्ति

खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के आह्वान पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात को प्रभावी तरीके से प्रसारित करने के उदेश्य से खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र स्तर पर पूर्व से जारी कार्यक्रम को विस्तार प्रदान किया गया है। अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा प्रभारी व मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी विस्तार हेतु माधव सिंह सिलोधा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। खुरई ग्रामीण मंडल में राजाभाई सिंह धांगर, खुरई नगर मंडल में कृष्णगोपाल यादव किस्सू, मालथौन मंडल में इंद्रपाल सिंह लोधी रामछायरी एवं बांदरी मंडल हेतु संतोष पटैल करैया को मन की बात कार्यक्रम के प्रभावी विस्तार हेतु प्रभारी बनाया गया है।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के निर्देशानुसार उक्त सभी प्रभारियों का दायित्व होगा कि आगामी 30 जनवरी के पहले तक प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर तक मन की बात कार्यक्रम हेतु बूथ प्रभारी का दायित्व सुनिश्चित करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी केंद्रों पर आगामी 30 जनवरी को 11 बजे प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए अधिक से अधिक उपस्थिति रहे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी व दूरदर्शन व सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रेरक व नवाचार के कार्य करते हुए सफलता अर्जित कर रहे लोगों के प्रमाणिक उद्धरण देते हुए ऐसा मार्गदर्शन देते हैं जिसका अनुसरण करके नागरिक अपने जीवन में समृद्धि व खुशहाली ला सकते हैं। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive