बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद राजुखेडी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस नेता BJP में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद राजुखेडी और पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस नेता BJP में शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 09 मार्च ,2024
भोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। लोकसभा चुनाव के पहले आज बड़ा दलबद्ल हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित अनेक नेताओं ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस  विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।


सीएम और प्रदेशाध्यक्ष की मोजूदगी में हुए शामिल

भारतीय  जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद श्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक श्री संजय शुक्ला, श्री विशाल पटेल, श्री अर्जुन पलिया, श्री आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा, श्री योगेश शर्मा, श्री अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुभाष यादव,  दिनेश ढिमोले,  सुभाष यादव एवं  जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक  भगवानदास सबनानी, विधायक  संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल उपस्थित रहे।


राजनीति का लंबा सफर कांग्रेस में गुजारा सुरेश पचौरी ने 

▪️1981-83 : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव
▪️1984-85 : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
▪️ 1985-88 : भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव
▪️1984-90 : संसद सदस्य, राज्यसभा
▪️ 1990 : गृह एवं रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य
▪️1990-96 : संसद सदस्य, राज्यसभा
▪️1995-96 : केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री
▪️ 1996-2002 : संसद सदस्य, राज्यसभा
▪️ 2000 : राज्यसभा के उपाध्यक्ष (पैनल)
▪️ 2002-2008 : संसद सदस्य, राज्यसभा
▪️ 2004 : मुख्य सचेतक, राज्यसभा
▪️ 2004-2008 : कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री
▪️2008 से 2011 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे

दो बार मैदान में उतरे और हारे

सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में केवल दो बार चुनाव लड़ा. साल 1999 में, उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उमा भारती को चुनौती दी और 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए. इसके अलावा उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive