बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कुरवाई जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह दांगी ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल▪️पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष हुए शामिल

कुरवाई जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह दांगी ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल
▪️पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष हुए शामिल 


तीनबत्ती न्यूज : 17 अप्रैल,2024
सागर। विदिशा जिले के कुरवाई से जिला पंचायत सदस्य श्री मोहर सिंह दांगी ने कांग्रेस छोड़ कर पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष सागर कार्यालय पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर श्री मोहर सिंह दांगी का भाजपा में स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने श्री मोहर सिंह दांगी से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव में सागर व विदिशा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में सघन अभियान चला कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी व डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े के पक्ष में मोर्चा संभालें और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए परिश्रम के साथ क्षेत्र में कार्य करें।

इस अवसर पर दांगी क्षत्रिय समाज के प्रदेश महामंत्री श्री तिलक सिंह दांगी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री हेमन्त सिंह दांगी, श्री कुलदीप सिंह दांगी उपस्थित थे।

___________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive